Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार चुनावी रण में गरमाई सियासत.. पप्पू यादव का तेजस्वी और एनडीए पर तीखा हमला

DigitalDesk by DigitalDesk
July 14, 2025
in स्पेशल
0
Politics heats up in Bihar elections
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच जन अधिकार पार्टी (JAP) के प्रमुख पप्पू यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और उसके नेता तेजस्वी यादव पर सीट बंटवारे को लेकर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में राजद के प्रदर्शन को आधार बनाकर विधानसभा की सीटों के बंटवारे को “गलत और गैर-जिम्मेदाराना” करार दिया। पप्पू यादव ने याद दिलाया कि जब राजद अकेले चुनाव लड़ती थी, तब उसका क्या हाल था। उन्होंने बड़ा सवाल करते हुए कहा जो राजनीतिक पार्टी बिहार के सीमांचल जैसे इलाकों में भी अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित नहीं कर सकी, वह अब कांग्रेस जैसी पार्टी को आंख दिखा रही है।

तेजस्वी यादव पर हमला
सीट बंटवारे को लेकर नाराजगी
कांग्रेस के समर्थन में खुलकर आए पप्पू यादव

Related posts

AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
Tribute to Gloria Steinem The end of a voice for women rights voice silenced the movement legacy endures

ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि: महिला अधिकारों की आवाज का अंत….एक आवाज खामोश, आंदोलन की विरासत कायम

September 4, 2026

पप्पू यादव ने कांग्रेस को गठबंधन का मजबूत स्तंभ बताते हुए उसके समर्थन में खुलकर बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस के स्ट्राइक रेट और उसके संगठनात्मक आधार की तारीफ करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस नहीं होती, तो कई दलों की जमानत जब्त हो जाती। उन्होंने कहा, “हमारी बिल्ली हमसे ही म्याऊं करेगी?” यह तंज सीधा तेजस्वी यादव और राजद पर था। पप्पू यादव ने कांग्रेस को एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों का सबसे बड़ा भरोसा बताया और कहा कि कांग्रेस ही वास्तविक सामाजिक न्याय की राजनीति करती है।

राहुल गांधी की तारीफ, गठबंधन धर्म की सीख

पप्पू यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि “देश में अगर कोई नफरत के खिलाफ सबसे आगे खड़ा है, तो वह राहुल गांधी हैं।” साथ ही उन्होंने राजद को गठबंधन धर्म निभाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा गठबंधन के साथ खड़ी रही है, और उसे बड़े भाई जैसा सम्मान मिलना चाहिए। पप्पू यादव ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर खींचतान के बजाय असली लड़ाई प्रशासनिक भ्रष्टाचार, अपराध और निष्पक्ष चुनाव के लिए होनी चाहिए।

बिहार की कानून व्यवस्था पर चिंता

पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार और प्रशासन दोनों पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राज्य में हत्याएं आम हो गई हैं और अपराधियों को खुली छूट मिल गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन और अपराधियों की मिलीभगत से आम जनता भयभीत है। पप्पू यादव ने चुनाव आयोग से मांग की कि वह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की दिशा में सख्त कदम उठाए। उनका मानना है कि वोट के अधिकार को बचाने की लड़ाई आज सबसे ज्यादा जरूरी है।

एनडीए और चिराग पासवान पर भी बरसे

पप्पू यादव ने सिर्फ राजद ही नहीं, बल्कि एनडीए और खासकर चिराग पासवान को भी अपने निशाने पर लिया। उन्होंने चिराग पासवान के “बिहार बुला रहा है” नारे पर तंज कसते हुए पूछा, “लेकिन भगाया किसने?” उन्होंने चिराग को “सांकेतिक विपक्ष” बताते हुए कहा कि ऐसे नेता बिहार के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं हैं। पप्पू यादव ने कहा कि अब “चित भी मेरी, पट भी मेरी” वाली राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने साफ कहा कि बिहार को बचाने के लिए जनसंपर्क, जनांदोलन और ईमानदारी की जरूरत है, न कि वंशवादी और दिखावटी राजनीति की।

विपक्ष की नई धुरी बनना चाहते हैं पप्पू यादव

पप्पू यादव का यह आक्रामक रुख इस बात का संकेत है कि वह खुद को विपक्ष की नई धुरी के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। कांग्रेस के पक्ष में खुलकर बोलना और तेजस्वी यादव पर निशाना साधना यह दर्शाता है कि वह महागठबंधन के भीतर अपनी प्रासंगिकता और शक्ति को दिखाना चाहते हैं। बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में सीट बंटवारे और रणनीतिक तालमेल को लेकर अभी और सियासी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। ऐसे में पप्पू यादव की भूमिका निर्णायक हो सकती है — खासकर तब, जब जनता के मुद्दे और गठबंधन की एकजुटता दोनों कसौटी पर हों। …(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #attack on Tejashwi and NDA#Bihar Elections#Bihar Politics#Pappu Yadav
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version