Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

MBBS भाभी कर रही थी शराब तस्करी!

प्रोफेशनल शराब तस्कर गैंग का खुलासा

DigitalDesk by DigitalDesk
October 6, 2022
in पटना, बिहार
0
MBBS भाभी कर रही थी शराब तस्करी!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रोफेशनल शराब तस्कर गैंग का खुलासा, MBBS भाभी भी पकड़ाई

पटना- बिहार में शराब बंदी कानून लागू है. शराबबंदी को राज्य में पूरी तरह सफल बनाने के लिए मद्य निषेध विभाग और जिला प्रशासन एक्शन में है. इसी क्रम गोपालगंज पुलिस ने शुक्रवार को प्रोफेशनल शराब तस्करी गैंग का खुलासा किया है. इस गिरोह में शामिल लोग प्रोफेशनल और डिग्राधारियों को भी गिरफ्तार किया है. इस गिरोह के लोग एमबीबीएस और एमबीए पास आउट हैं, जो पूरे बिहार में शराब तस्करी करने में लगे हुए हैं. पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

यह है पूरा मामला

दरअसल, गोपालगंज पुलिस ने कर्नाटक नंबर के एक एंबुलेंस को बरौली थाना क्षेत्र से 27 अप्रैल को जांच के दौरान जब्त किया था. पुलिस ने एंबुलेंस में से 500 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की थी. इस दौरान पुलिस ने एक हरियाणा, एक दिल्ली और एक पटना के रहने वाले तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया था. गिरफ्त में आए तस्करों से पूछताछ के दौरान उनके तार हाजीपुर शहर के चिकनौटा मुहल्ले से जुड़ा मिले थे.

Related posts

Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026
Inside Story Bihar political

बिहार की राजनीति में नई हलचल: क्यों बीजेपी के लिए ‘हैप्पी’ रहना जरूरी है नीतीश कुमार का? – पढ़िए Inside Story

March 6, 2026

एमबीएम पास आउट है आरोपी

पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि जब गोपालगंज पुलिस हाजीपुर शहर में पहुंची तो पता चला कि इस हाई प्रोफाइल शराब रैकेट का मुख्य संचालक विनीत कुमार है जो एमबीए प्रोफेशनल है. मुख्य आरोपी विनीत कुमार बैंगलूरू में पहले किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता था. आरोपी पर वैशाली जिले में धारा 420 और शराब से संबंधित दो मामले दर्ज हैं. गोपालगंज पुलिस ने विनीत सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वैशाली जिले के हाजीपुर के चिकनौटा का यह गैंग प्रदेश में शराब की सप्लाई करने में जुटा है.

MBBS भाभी भी धराई

पुलिस मुख्य आरोपी विनीत के बड़े भाई और उनकी एमबीबीएस भाभी को वैशाली जिले से शराब तस्करी के दूसरे मामले में पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. विनीति कुमार के पिता डीएसपी से सेवामुक्त होकर दुनिया छोड़ चुके हैं. एसपी ने आगे बताया कि हरियाणा के जो तस्कर इस रैकेट को शराब दिलाता था, उसकी भी पहचान हो चुकी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए गोपालगंज पुलिस की गठित एक टीम को हरियाणा रवाना कर दिया गया है.

Post Views: 231
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version