Sunday, June 14, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

सेहत का नया मंत्र या सिर्फ फैशन? विराट कोहली और सेलिब्रिटीज के बीच पॉपुलर “ब्लैक वॉटर” पर एक नजर

DigitalDesk by DigitalDesk
July 13, 2025
in Uncategorized
0
New health mantra or just fashion A look at the black water popular among Virat Kohli and celebrities
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

विराट कोहली, मलाइका अरोड़ा, श्रद्धा कपूर, उर्वशी रौतेला जैसे कई बॉलीवुड और स्पोर्ट्स सेलेब्रिटी अब सामान्य पानी की जगह एक अलग तरह का पानी पीते नजर आते हैं—जिसे आमतौर पर “ब्लैक वॉटर” या एल्कलाइन वॉटर कहा जाता है। यह काले रंग का पानी अब फिटनेस और हेल्थ इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड बन चुका है। लेकिन क्या वाकई यह काला पानी, जैसा कि दावा किया जाता है, सेहत के लिए परफेक्ट है? या फिर यह सिर्फ एक महंगा फैशन स्टेटमेंट है? आइए विस्तार से इस पानी के बारे में जानते हैं ….।

क्या है ब्लैक वॉटर (Alkaline Water)?

ब्लैक वॉटर दरअसल एक प्रकार का अल्कलाइन वॉटर Alkaline Water होता है। Alkaline Water का pH लेवल 8-9 के बीच होता है। जबकि सामान्य पानी का pH 6-7 के बीच ही होता है। अल्कलाइन वॉटर को खास तरह के मिनरल्स और फुलविक एसिड से तैयार किया जाता है। जिससे इसका रंग काला हो जाता है। यह फुलविक एसिड एक प्राकृतिक पदार्थ होता है, जो मिट्टी और पौधों के अपघटन से बनता है। अल्कलाइन वॉटर में मौजूद खनिज (minerals) शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन और कोशिकाओं की मरम्मत करने में बहुत मददगार होते हैं।

Related posts

Discover the most beneficial daily walking goal

7 हजार या 10 हजार कदम? जानिए रोज कितनी वॉक है सबसे फायदेमंद और कब बन सकती है नुकसान की वजह

June 14, 2026
Shooting incident in the Nagod royal family

नागौद राजघराने में गोलीकांड: रिश्तों, संपत्ति और सत्ता संघर्ष की परतें, आखिर कैसे खूनी विवाद तक पहुंचा मामला?

June 14, 2026

ब्लैक वॉटर पीने के संभावित फायदे

सेलेब्रिटीज के अनुसार, ब्लैक वॉटर से उन्हें निम्नलिखित फायदे मिलते हैं।
डिटॉक्सिफिकेशन: शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है।
हाईड्रेशन: गहरी और लंबी हाइड्रेशन प्रदान करता है।
एसिडिटी में राहत: शरीर के एसिड लेवल को संतुलित करता है।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद: pH बैलेंस से स्किन ग्लोइंग बन सकती है।
ब्लड शुगर कंट्रोल और नींद में सुधार: कुछ उपयोगकर्ताओं के अनुभवों के अनुसार।
हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती: मिनरल्स की मौजूदगी से।

क्या है नुकसान या सीमाएं?

हालांकि ब्लैक वॉटर के कुछ फायदे बताए जाते हैं, लेकिन मेडिकल साइंस में इसे लेकर बहुत अधिक ठोस प्रमाण नहीं हैं। डॉक्टरों के अनुसार यह कोई दवा नहीं है। किसी बीमारी का इलाज नहीं करता। ज्यादा मात्रा में पीना शरीर का pH असंतुलित कर सकता है। इसे हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाया जा सकता है, पर “आवश्यक” नहीं है। गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग या क्रॉनिक बीमारियों से पीड़ित लोग डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें।

कीमत और उपलब्धता

Alkaline Water ब्लैक वॉटर की कीमत सामान्य पानी से कहीं बहुत ज्यादा रहती है। भारत में एक लीटर Alkaline Water की बोतल की कीमत 100-300 रुपये तक में होती है। इतना ही नहीं यह मुख्य रूप से ऑनलाइन स्टोर या महानगरों में हाई-एंड सुपरमार्केट्स में ही उपलब्ध होता है। ब्लैक वॉटर यानी एल्कलाइन वॉटर कोई जादू नहीं, बल्कि एक हेल्थ सपोर्टिव विकल्प है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने, एसिड को बैलेंस करने और हल्के डिटॉक्स के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन सामान्य पानी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अगर आप इसे आज़माना चाहते हैं तो पहले अपने डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह जरूर लें।…( प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 164
Tags: #Black Water#Virat Kohli #Black Water popular among celebrities
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version