वृषभ राशि के जातक के प्रेम संबंधों में आज घुलेगी मधुरता..जानें क्या कहती है आज आपकी राशि..इस राशि के जातक रहें सावधान हो सकता है बड़ा खर्च
शनिवार 12 जुलाई को शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए दान, सेवा और संयम को जीवन में उतारें। दिन का आरंभ अच्छे विचारों और ईश्वर के स्मरण से करें।
🕉️ वार का स्वामी: शनि देव | 📿 विशेष: शनिदेव की कृपा के लिए व्रत व दान शुभ रहेगा
♈ मेष (Aries)
आज का दिन संयम और धैर्य से काम लेने का है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन धैर्य रखने से समाधान मिलेगा। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य से सहयोग मिलेगा।
उपाय: शनिदेव को तिल का तेल चढ़ाएं।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4
♉ वृषभ (Taurus)
आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। निवेश सोच-समझकर करें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
उपाय: काले तिल का दान करें।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 7
♊ मिथुन (Gemini)
आज मिथुन राशि के जातक ऊर्जा से भरपूर बने रहेंगे। उनके रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे। इतना ही नहीं नौकरी में तरक्की के भी योग बन रहे हैं। साथ ही दांपत्य जीवन में सुखद समय बना रहेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
♋ कर्क (Cancer)
परिवार में किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। संपत्ति से जुड़े मसलों में सतर्क रहें। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान करें।
उपाय शनि मंत्र का जाप करें “ॐ शं शनैश्चराय नमः” इस मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
♌ सिंह (Leo)
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
उपाय: जरूरतमंदों को काला कपड़ा दान करें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
♍ कन्या (Virgo)
आज भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। खानपान का ध्यान रखें।
उपाय: नीली चीजों का दान करें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 6
♎ तुला (Libra)
आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में खटास आ सकती है। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है।
उपाय: शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 8
♏ वृश्चिक (Scorpio)
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। आत्मविश्वास से निर्णय लें। जीवनसाथी से सराहना मिलेगी।
उपाय: शनि मंत्र जाप करें और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
♐ धनु (Sagittarius)
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर में बदलाव संभव है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। संतान पक्ष से सुख मिलेगा।
उपाय: पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
♑ मकर (Capricorn)
दिन लाभकारी है, लेकिन सतर्क रहना होगा। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: शनिदेव के मंदिर में प्रसाद चढ़ाएं।
शुभ रंग: स्लेटी | शुभ अंक: 6
♒ कुंभ (Aquarius)
नया काम शुरू करने के लिए शुभ दिन है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। यात्राएं फलदायक होंगी।
उपाय: शनिदेव को नीले फूल चढ़ाएं।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8
♓ मीन (Pisces)
करियर में बदलाव संभव है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। मानसिक तनाव से मुक्ति …पुराने मामलों में सफलता …जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर..दिन लाभकारी है, लेकिन सतर्क रहना होगा
उपाय: जल में काले तिल डालकर शनिदेव को अर्घ्य दें।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 2…..(प्रकाश कुमार पांडेय)





