Monday, March 16, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

यूपी में पौधारोपण महाअभियान का श्रीगणेश..: एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान-2025…उत्तर प्रदेश में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण की नई पहल

DigitalDesk by DigitalDesk
July 8, 2025
in Uncategorized
0
Ek Ped Maa Ke Naam Maha Abhiyan 2025 New initiative for greenery and environmental protection in Uttar Pradesh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूपी में पौधारोपण महाअभियान का श्रीगणेश..: एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान-2025…उत्तर प्रदेश में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण की नई पहल

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया है। इस अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश हरित क्रांति की ओर लगातार कदम बढ़ा रहा है। उत्तरप्रदेश की योगी सरकार का पौधरोपण महाभियान-2025 में एक दिन में करीब 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सहित सभी मंत्री और अधिकारी 9 जुलाई को इस ऐतिहासिक अभियान में भाग लेंगे।

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी महापौर के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्षों ग्राम प्रधानों और पार्षदों जनप्रतिनिधियों से इस अभियान की सफलता को लेकर संवाद किया। साथ ही अभियान की तैयारियों की समीक्षा भी सीएम ने कर जरुरी दिशा निर्देश दे चुके हैं। योगी सरकार ‘पौधरोपण महाभियान-2025’ की एक बड़ी और ऐतिहासिक पहल करने जा रही है। जिसमें एक ही दिन में 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह सरकार की पर्यावरणीय संवेदनशीलता और जनभागीदारी को भी दर्शाता है।

महाभियान की प्रमुख बिन्दु

तिथि: बुधवार, 9 जुलाई 2025 (संभावित)
लक्ष्य: पूरे उत्तर प्रदेश में एक ही दिन में 37 करोड़ पौधे लगाना।
स्थान: सभी 75 जनपदों में पौधरोपण।

कौन कहां करेगा पौधारोपण

मंत्री का नाम जनपद
सुरेश खन्ना शाहजहांपुर
स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर
जयवीर सिंह मैनपुरी
ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर
आशीष पटेल मीरजापुर
दारा सिंह चौहान देवरिया

अभियान की निगरानी: प्रत्येक जनपद में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति।

मुख्य अतिथियों द्वारा पौधरोपण के स्थान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: अयोध्या और आजमगढ़
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल: बाराबंकी
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य: मेरठ
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक: लखनऊ

वन आच्छादन में ऐतिहासिक वृद्धि

2017 में 9% से बढ़कर अब 10%
2017 से 2024 में 5 लाख एकड़ हरित आवरण में वृद्धि
2021 से 2023 के बीच करीब 1 लाख 38 हजार एकड़ वृक्षावरण की वृद्धि

कार्बन क्रेडिट से किसानों को लाभ

बता दें उत्तर प्रदेश देश में हरित आवरण वृद्धि में दूसरा स्थान प्राप्त कर चुका है। खेत की मेड़ पर पेड़ लगाने वाले किसानों को 5 साल बाद प्रोत्साहन राशि। पिछले साल राशि ₹32.80 लाख का भुगतान किया गया था। इस वर्ष 7 मंडलों के किसानों को ₹42.20 लाख का भुगतान प्रस्तावित है।

सहजन पौधे कुपोषित परिवारों को पौष्टिक सहजन (मोरिंगा) पौधों का वितरण
जल संरक्षण: नदियों और तालाबों के पुनरुद्धार पर विशेष जोर
हर खेत पर मेड़, मेड़ पर पेड़’ अभियान को बल
2017–2024 तक 204 करोड़ पौधों का रोपण
अब तक का सबसे बड़ा पौधारोपण अभियान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा ग्लोबल वॉर्मिंग केवल पर्यावरण की नहीं, मानवता के अस्तित्व की चुनौती है। हम सबको मिलकर इस धरती को हरियाली से भरना होगा। यह अभियान मां के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक भी है।

अभियान को लेकर जनप्रतिनिधियों का उत्साह

मुख्यमंत्री ने आगरा, वाराणसी, सम्भल, जालौन जैसे जिलों के महापौर और अध्यक्षों से तैयारियों की जानकारी ली — सभी ने इस अभियान को पूर्ण समर्थन देने की बात कही। यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मील का पत्थर है, बल्कि समाज के हर वर्ग को एकजुट कर “हरियाली के साथ भावनात्मक जुड़ाव” का संकल्प भी है।,,()

Post Views: 305
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version