चिकन-मटन नहीं, ये 3 देसी फूड्स हड्डियों को देंगे जबरदस्त कैल्शियम – बुढ़ापे तक जोड़ों में नहीं आएगी कमजोरी!
अगर आप सोचते हैं कि हड्डियों को मजबूत रखने के लिए सिर्फ चिकन, मटन या महंगे कैल्शियम सप्लीमेंट्स ही ज़रूरी हैं, तो ज़रा रुकिए! हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कृषित पटेल के मुताबिक, कुछ देसी और शाकाहारी फूड्स ऐसे हैं, जो चिकन-मटन से भी कई गुना ज्यादा कैल्शियम प्रदान करते हैं। ये न सिर्फ आपकी हड्डियों को मज़बूत बनाएंगे, बल्कि उम्र बढ़ने पर होने वाली पीठ और घुटनों की समस्याओं से भी राहत दिलाएंगे।
क्यों ज़रूरी है कैल्शियम?
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। घुटनों में दर्द, रीढ़ में अकड़न, दांतों का कमजोर होना, थकान और चलने-फिरने में दिक्कत — ये सभी संकेत हैं कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ सस्ते और घरेलू विकल्पों से आप ये कमी पूरी कर सकते हैं।
अब जानिए वो 3 सुपरफूड्स जो हड्डियों को बनाएंगे लोहे जैसा मज़बूत
1. मोरिंगा पाउडर (Drumstick Leaves Powder)
2667 mg/100g कैल्शियम, यानी दूध से कई गुना ज्यादा।
रोज़ाना 1 चम्मच मोरिंगा पाउडर को दूध, पानी या स्मूदी में मिलाकर पिएं।
इससे जोड़ों के दर्द में आराम, हड्डियों की मजबूती, और बुढ़ापे में गतिशीलता बनी रहती है।
2. तिल के बीज (Sesame Seeds)
सफेद तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है।
1 चम्मच रोज़ खाने से हड्डियों की ग्रोथ और जॉइंट्स लुब्रिकेशन में मदद मिलती है।
बच्चों, बूढ़ों और महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी।
रागी (Nachni/Finger Millet)
रागी में दूध से करीब 10 गुना ज्यादा कैल्शियम होता है।
सुबह के नाश्ते में रागी डोसा या रागी खिचड़ी लेने से हड्डियों की सघनता बढ़ती है।
यह बच्चों और वृद्धों दोनों के लिए आदर्श फूड है।





