Friday, October 30, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

नीतीश सरकार की पहल…बिहार मखाना को मिला ग्लोबल एचएस कोड, वैश्विक बाजार में बढ़ेगी पहचान

DigitalDesk by DigitalDesk
July 3, 2025
in Uncategorized
0
Bihar superfood Makhana has now got a new identity at the international level
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नीतीश सरकार की पहल…बिहार मखाना को मिला ग्लोबल एचएस कोड, वैश्विक बाजार में बढ़ेगी पहचान

बिहार के सुपरफूड मखाना को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल गई है। मखाना को एचएस (हॉर्मोनाइज्ड सिस्टम) कोड प्राप्त हो गया है। जिससे यह वैश्विक बाजार में एक विशिष्ट पहचान के साथ प्रवेश करेगा। यह कोड मखाना उत्पादकों, प्रोसेसर्स और निर्यातकों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मिथिलांचल की पहचान मखाना को अंतरराष्ट्रीय कोड मिलने से दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया और कटिहार जैसे जिलों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। अब मखाना के व्यापार में पारदर्शिता, टैक्स व्यवस्था में सरलता और निर्यात में सहूलियत मिलेगी। मखाना को तीन श्रेणियों में बांटा गया है।

Related posts

Technology fails before the twin sisters from Rampur Find out what special solution the DM provided

रामपुर की जुड़वा बहनों के आगे फेल हुई टेक्नोलॉजी!…बायोमीट्रिक बना मुसीबत, विशेष तकनीकी समाधान से बने दोनों के आधार

October 29, 2026
Why do the headlights on these two wheelers always remain ON Find out the key reason behind the rule implemented in 2017

इन दुपहिया वाहनों की हेडलाइट हमेशा ON क्यों रहती है? जानिए 2017 में लागू हुए नियम की बड़ी वजह

October 29, 2026

पॉप्ड मखाना: 20081921
मखाना पाउडर/आटा: 20081922
अन्य मखाना उत्पाद: 20081929

इन कोड्स की सहायता से निर्यात-आयात के दौरान मखाना को अलग से पहचाना जा सकेगा, जिससे सीमा शुल्क और टैक्स निर्धारण प्रक्रिया आसान होगी।

क्या है एचएस कोड?

एचएस कोड (Harmonized System Code) एक वैश्विक प्रणाली है, जिसके तहत वस्तुओं को 6 अंकों के कोड से वर्गीकृत किया जाता है। भारत में 8 अंकों का कोड जीएसटी और कस्टम ड्यूटी के लिए प्रयोग होता है। मखाना को मिला यह कोड व्यापार को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाएगा। बिहार के प्रसिद्ध सुपरफूड मखाना को अब वैश्विक स्तर पर एक विशेष पहचान मिल गई है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में अब मखाना को एक अलग एचएस कोड (हॉर्मोनाइज्ड सिस्टम कोड) के तहत पहचाना जाएगा, जिसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। इसका लाभ यह है कि वैश्विक बाजार में आसान एंट्री होगी। सरकार की योजनाओं और निर्यात प्रोत्साहन का सीधा लाभ मिलेगा। सप्लाई चेन और टैक्स वर्गीकरण में पारदर्शिता आयेगीं स्टार्टअप्स और प्रोसेसिंग यूनिट्स को बढ़ावा मिलेगा। यह कोड मखाना की ब्रांडिंग को वैश्विक स्तर पर मजबूती देगा और किसानों के लिए नए बाजारों के द्वार खोलेगा। यह बिहार के लिए गर्व की बात है कि अब मखाना वैश्विक मंच पर अपने नाम और पहचान के साथ खड़ा होगा।

यह कोड मिलने से मखाना उत्पादकों और निर्यातकों को निर्यात, टैक्सेशन और मार्केटिंग में पारदर्शिता और सरलता मिलेगी। इससे बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र – विशेषकर दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल और पूर्णिया जैसे जिलों – के हजारों किसानों और उद्यमियों को प्रत्यक्ष लाभ होगा। एचएस कोड वैश्विक सीमा शुल्क संगठन द्वारा निर्धारित एक प्रणाली है, जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वस्तुओं की पहचान और वर्गीकरण के लिए उपयोग की जाती है। इससे सीमा शुल्क प्रक्रिया, टैक्स निर्धारण और सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

Tags: #bihar identity at the international level#Bihar superfood Makhana
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version