Friday, October 30, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश का दौर…उत्तराखंड-हिमाचल में भूस्खलन, बादल फटना और बाढ़ का खतरा

DigitalDesk by DigitalDesk
July 3, 2025
in Uncategorized
0
Monsoon is fully active across the country average rainfall in the country so far is 147 mm
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में अगले कुछ दिन बारिश का रहेगा दौर

मानसूनी बारिश 3 जुलाई 2025रू देश भर में मानसून तेज गति के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से देशभर के आसमान पर बादल छाए हुए हैं। मौसम का रंग सुहावना बन गया है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिन से धूप-छांव का खेल जारी है। जिसके चलते उमस ने लोगों को परेशान किया। वहीं मौसम विभाग की ओर से आज 3 जुलाई गुरुवार से दिल्ली के साथ ही राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा-पंजाब और बिहार में बारिश के साथ आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आईएमडी ने 7 जुलाई तक इन सभी राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने और बाढ़ की चेतावनी भी जारी की है।

वहीं, पहाड़ी राज्यों के मौसम की बात करें तो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश तबाही ला सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में बादल फटने के साथ ही भारी बारिश के के चलते लैंडस्लाइड और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होगी। जिससे निचले इलाकों में में रहने वाले लोगों को सावधान रहना होगा। इसके अतिरिक्त पश्चिम में महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात तो मध्य में एमपी, छत्तीसगढ़ के साथ झारखंड में मूसलाधार बारिश का अनुमान है।
उधर, देश के पूर्वोत्तर में मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के साथ ही मिजोरम, असम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में वीकेंड तक भारी मानसूनी बारिश का अनुमान जताया गया है। ऐसे ही हालात और बादल केरल के साथ ही कर्नाटक, तमिलनाडु ही नहीं तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी बरसेंगे। जिससे इन राज्यों में लोगों को बाढ़ जैसी समस्या का सामना करना पड़ेगा।

Related posts

Technology fails before the twin sisters from Rampur Find out what special solution the DM provided

रामपुर की जुड़वा बहनों के आगे फेल हुई टेक्नोलॉजी!…बायोमीट्रिक बना मुसीबत, विशेष तकनीकी समाधान से बने दोनों के आधार

October 29, 2026
Why do the headlights on these two wheelers always remain ON Find out the key reason behind the rule implemented in 2017

इन दुपहिया वाहनों की हेडलाइट हमेशा ON क्यों रहती है? जानिए 2017 में लागू हुए नियम की बड़ी वजह

October 29, 2026

दिल्ली-एनसीआर में राहत की बारिश
2 से 7 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक और तेज बारिश के साथ तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इससे उमस से राहत मिलेगी। नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी रुक-रुककर बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। एक्यूआई में भी सुधार हुआ है और वर्तमान में 100 के नीचे बना हुआ है।

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट
पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में तेज बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। खासतौर पर बांदा, प्रयागराज, झांसी, लखीमपुर खीरी, बरेली जैसे जिलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

बिहार में पूर्ण सक्रिय मानसून
सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, गया समेत कई जिलों में भारी बारिश और ठनका गिरने की आशंका जताई गई है। नदी जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना है। 4 से 5 जुलाई तक दक्षिण बिहार में मध्यम वर्षा का अनुमान है।

राजस्थान में भीगता रहेगा मौसम
जयपुर, जोधपुर, चुरु, बीकानेर जैसे जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।

हरियाणा-पंजाब में बारिश से ठंडक
अमृतसर, जालंधर, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट होगी। हरियाणा में भी दिल्ली से लगे जिलों में बारिश 3 जुलाई से शुरू हो सकती है।

उत्तराखंड-हिमाचल में रेड अलर्ट
दोनों राज्यों में भूस्खलन, बादल फटना, और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। नैनीताल, केदारनाथ, मनाली, मंडी जैसे पर्यटन स्थलों पर यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
अगले कुछ दिन पूरे उत्तर भारत में मौसम सक्रिय रहेगा। बिजली, बादल फटना, और जलभराव जैसी आपदाओं के प्रति चेतावनी जारी है। जनता को सावधानी और अलर्ट रहने की जरूरत है।

Tags: #Relief rain in Delhi-Maharaj#Restoration active in Bihar #Heavy rain likely in UP
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version