Monday, March 16, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

QUAD ने एकजुट होकर पाकिस्तान को दिखाया आईना…पहलगाम हमले की कड़ी निंदा

DigitalDesk by DigitalDesk
July 2, 2025
in Uncategorized
0
QUAD unitedly showed the mirror to Pakistan strongly condemned the Pahalgam attack
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने वॉशिंगटन में आयोजित QUAD (क्वाड) सम्मेलन में भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की सख्त शब्दों में निंदा की है। इस हमले में 25 भारतीय नागरिकों और 1 नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी।

संयुक्त बयान में पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष चेतावनी

क्वाड के विदेश मंत्रियों ने अपने संयुक्त वक्तव्य में कहा “हम सभी प्रकार के आतंकवाद, विशेष रूप से सीमापार आतंकवाद की निंदा करते हैं। हम आतंकवाद से निपटने में सहयोग की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।”

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

बयान में आतंकियों, उनके समर्थकों, योजनाकारों और वित्तपोषकों को न्याय के कठघरे में लाने की मांग की गई है और संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों से अपील की गई है कि वे अपने दायित्वों के अनुसार सहयोग करें।

पीड़ितों के लिए सहानुभूति और न्याय की मांग

साझा बयान में पीड़ितों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की गई और घायलों के लिए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि इस तरह के हमले मानवता और अंतरराष्ट्रीय शांति के खिलाफ हैं, जिनसे सख्ती से निपटना आवश्यक है।

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की शांति और स्थिरता पर ज़ोर

क्वाड मंत्रियों ने कहा “हम चार समुद्री शक्तियों के रूप में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की शांति, स्थिरता और स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम बलपूर्वक किसी भी एकतरफा सैन्य या रणनीतिक बदलाव का विरोध करते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस क्षेत्र में सभी देशों को दबाव और डर से मुक्त होकर कार्य करने का अवसर मिलना चाहिए।

नई रणनीति: चार स्तंभों पर आधारित मजबूत एजेंडा

बैठक में क्वाड ने भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए एक नई और महत्वाकांक्षी रणनीति की घोषणा की, जिसका फोकस चार क्षेत्रों पर रहेगा।

समुद्री और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा

आर्थिक समृद्धि और सुरक्षा

महत्वपूर्ण और उभरती तकनीक

मानवीय और आपातकालीन सहायता

इसका उद्देश्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास को स्थायी बनाना है। क्वाड का यह संयुक्त बयान भारत को राजनयिक समर्थन देने के साथ-साथ पाकिस्तान को स्पष्ट संकेत भी देता है कि आतंकवाद को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, यह चीन जैसी शक्तियों को भी एकतरफा विस्तारवाद से चेतावनी है कि क्षेत्रीय अखंडता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।…(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 205
Tags: #Pahalgam attack condemned#Quad #Pakistan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

मुख्य समाचार
US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version