Monday, March 16, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार

Bihar Assembly Election 2025 : “सब मान जाएंगे… सिंबल भी आ जाएगा”: तेज प्रताप यादव का खुला ऐलान

DigitalDesk by DigitalDesk
June 30, 2025
in स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जनता ही फैसला करेगी, पार्टी में वापसी तय – तेज प्रताप
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव RJD Supremo Lalu Prasad Yadav द्वारा पार्टी और परिवार से बाहर किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव
Tej Pratap Yadav पहली बार खुलकर सामने आए हैं। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जनता के दिल से उन्हें कोई नहीं निकाल सकता। जब पूछा गया कि क्या जनता के रास्ते पार्टी में लौटेंगे, तो तेज प्रताप बोले “बिल्कुल लौटेंगे, जनता के बीच रहते हैं, जनता की ताकत से ही वापसी होगी।”

राबड़ी देवी से होती है बात, परिवार से कोई नाराजगी नहीं
तेज प्रताप ने साफ किया कि उनकी मां राबड़ी देवी Mother Rabri Devi से अब भी संवाद होता है और धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें परिवार या पार्टी नेताओं से कोई नाराजगी नहीं है और उनके लिए पिता लालू यादव का आदेश सर्वोपरि है। तेज प्रताप के इस बयान को “सुलह के संकेत” के रूप में देखा जा रहा है।

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

“कुछ जयचंदों की वजह से हुआ ड्रामा” – तेज प्रताप का आरोप
तेज प्रताप ने सीधे तौर पर कुछ पार्टी नेताओं पर निशाना साधा और कहा कि कुछ जयचंदों की वजह से उन्हें यह दिन देखने पड़े। उन्होंने यह भी माना कि वायरल फोटो उन्होंने ही पोस्ट की थी। तेज प्रताप बोले – “उनकी दाल रोटी मेरे नाम पर ही चलती है, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

पत्नी ऐश्वर्या पहले ही बता चुकी थीं ‘ड्रामा’
तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या ने पहले ही मीडिया में कहा था कि तेज प्रताप को पार्टी से निकाला जाना एक “ड्रामा” है। अब तेज प्रताप के बयानों ने उस बात को मजबूती दे दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर ही कुछ लोग यह सोच रहे थे कि तेज प्रताप को हटाकर अपनी दुकान चला लेंगे, लेकिन “पापड़ बेलकर भी कुछ न मिला।”

तेज प्रताप का एलान – चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे
तेज प्रताप ने दावा किया कि वह अगला चुनाव लड़ेंगे और जीत भी दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि हसनपुर के लोग उन्हें इस बार भी जिताएंगे। जनता की ताकत पर भरोसा जताते हुए बोले, “मेरा नाम यूं ही तेजू भैया नहीं है, लोग दिल से पसंद करते हैं।” साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि बिहार में अगली सरकार महागठबंधन की होगी और तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav मुख्यमंत्री बनेंगे।

Post Views: 202
Tags: #TejPratapYadav #RJDPolitics #LaluYadav #BiharPolitics #TejashwiYadav #AishwaryaRai #TejPratapComeback
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

मुख्य समाचार
US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version