इटली के वेनिस में हुआ शाही ब्लैक-टाई वेडिंग सेरेमनी
अमेजन के संस्थापक और दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस Jeff Bezos ने पत्रकार और हेलीकॉप्टर पायलट लॉरेन सांचेज Lauren Sanchez से शुक्रवार को शादी रचाई। इस शाही शादी के लिए उन्होंने इटली Italy के बेहद खूबसूरत शहर वेनिस के लैगून क्षेत्र में स्थित सैन जॉर्जियो द्वीप san georgio island को चुना। सेंट मार्क स्क्वायर के सामने हुए इस ब्लैक-टाई इवेंट को बेहद प्राइवेट और एक्सक्लूसिव रखा गया।
सामने आई शादी की पहली तस्वीर
शादी के तुरंत बाद इस हाई-प्रोफाइल कपल की पहली तस्वीर सामने आई जिसमें लॉरेन सांचेज को सफेद लंबी वेडिंग गाउन में देखा गया, जबकि जेफ बेजोस ब्लैक टक्सीडो और टाई में बेहद स्टाइलिश नजर आए। यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और शादी को “द बिगेस्ट वेडिंग ऑफ द सेंचुरी” कहा जा रहा है।
दुनिया भर से पहुंचे 250 हाई-प्रोफाइल मेहमान
इस आलीशान शादी में दुनिया भर से करीब 200 से 250 हाई-प्रोफाइल मेहमान शामिल हुए। इसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुश्नर, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स, मीडिया आइकॉन ओपरा विन्फ्रे, एक्टर ऑरलैंडो ब्लूम, जॉर्डन की रानी, क्रिस जेनर और किम-ख्लोई कार्डेशियन जैसे बड़े नाम शामिल थे।
शादी में जताया मेहमानों का आभार
शादी समारोह में कपल ने आए हुए सभी मेहमानों का दिल से धन्यवाद किया। जेफ और लॉरेन ने कहा कि यह दिन उनके लिए बेहद खास है और वे उन सभी को तहे दिल से धन्यवाद देते हैं जो इस जश्न में शरीक हुए। शादी के हर पल को बेहद प्राइवेट लेकिन ग्लैमरस तरीके से डिज़ाइन किया गया था।
बेजोस-सांचेज़ वेडिंग बना ग्लोबल इवेंट
बेजोस और लॉरेन की शादी सिर्फ एक निजी समारोह नहीं रही, बल्कि यह एक ग्लोबल सेलेब्रिटी इवेंट बन चुकी है। सोशल मीडिया पर इस शादी के वीडियो, फोटोज और इनवाइट गेस्ट की लिस्ट ट्रेंड कर रही है। बिज़नेस, पॉलिटिक्स और एंटरटेनमेंट – तीनों दुनिया के बड़े नाम इस वेडिंग में शामिल हुए और इसे इतिहास में दर्ज करने लायक बना दिया।





