Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

उत्तर भारत में धोखेबाज मानसून…IMD की भविष्यवाणी हुई गलत साबित…. जानें वी​केंड पर आज शनिवार को कैसा रहेगा देशभर में मौसम का मिजाज?

DigitalDesk by DigitalDesk
June 28, 2025
in स्पेशल
0
How will be the weather of different regions of India on Saturday
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर भारत में धोखेबाज मानसून…IMD की भविष्यवाणी हुई गलत साबित….

Mausam 28 June 2025 शनिवार को भारत के विभिन्न प्रदेशों का मौसम कैसा रहेगा। देशभर में मानसूनी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से घोषित किया गया है, लेकिन उत्तर भारत के राज्यों में यह भविष्यवाणी सटीक साबित नहीं हो रही है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के लोगों यह सवाल है कि आखिर झमाझम बारिश कब होगी? जबकि भारतीय मौसम विभाग आईएमडी की मानें तो वीकेंड पर शनिवार को उत्तरप्रदेश के साथ ही बिहार, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश होने के संकेत हैं। कुछ इसी तरह का मौसम पहाड़ी राज्यों के साथ दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में रहने का अनुमान जताया गया है…तो आइये जानते हैं आज वी​केंड पर शनिवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

शनिवार को भी उत्तर भारत में मानसून की सही एंट्री का इंतजार बना रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की बीते कई दिनों की बारिश संबंधी भविष्यवाणियां पूरी तरह विफल नजर आ रही हैं। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में काले बादल तो छा रहे हैं, लेकिन बारिश की बूंदें ज़मीन पर नहीं गिर रही हैं। इससे गर्मी और उमस लगातार लोगों को परेशान कर रही है।

दिल्ली का हाल
राजधानी दिल्ली में कई दिनों से बादलों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन आसमान से बूंदें गिरने का नाम नहीं ले रहीं। IMD ने शुक्रवार को फिर से अलर्ट जारी कर कहा कि अगले 48 घंटों (शनिवार-रविवार) के दौरान दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37°C के आसपास रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश और बिहार
उत्तर प्रदेश में मानसून की चाल बेहद सुस्त है। IMD ने 28 जून से 3 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक और बौछारों की चेतावनी दी है। हालांकि भारी वर्षा की उम्मीद कम है, लेकिन छिटपुट बारिश से मौसम हल्का राहत भरा हो सकता है। कमोबेश ऐसा ही हाल बिहार का भी है, जहां गर्मी के बीच बादलों की उमड़-घुमड़ से उम्मीदें बनती-बिगड़ती रहीं।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में आफत की बारिश
उधर, उत्तर भारत के पर्वतीय राज्य बारिश से बेहाल हैं। हिमाचल प्रदेश के मनाली में अंजनी महादेव क्षेत्र के पास भारी वर्षा के चलते ब्यास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। उत्तराखंड में केदारनाथ और आसपास के क्षेत्रों में लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं। इन राज्यों के लिए IMD ने अगले 2–3 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में सक्रिय मानसून
पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, ओडिशा और सिक्किम में अगले 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। इन राज्यों में मानसून ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों — केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु — में लगातार बारिश जारी है। कुछ इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक बाधित होने की खबरें भी आई हैं। उत्तर भारत अभी भी मानसून की तेज़ बारिश का इंतजार कर रहा है, जबकि पहाड़ी राज्यों में यह बारिश विनाशकारी रूप ले चुकी है। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की सक्रियता बनी हुई है, जिससे वहां के हालात सामान्य लेकिन सतर्कता योग्य हैं। IMD की असफल भविष्यवाणियों के बीच जनता उम्मीद कर रही है कि जुलाई की शुरुआत मानसूनी राहत लेकर आए।..( प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 272
Tags: #different weather#How the weather#weather news 28 june 2025#weather report
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version