Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन की कूटनीतिक पहल और भारत की जवाबी रणनीति…ईरान-इजराइल तनाव के बीच ‘ऑपरेशन सिंधु’…हम नेपाल-श्रीलंका के नागरिकों को भी बचाएंगे

DigitalDesk by DigitalDesk
June 22, 2025
in स्पेशल
0
India counter strategy Operation Sindhu will also save citizens of Nepal and Sri Lanka
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध तनाव के बीच भारत ने न सिर्फ अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया है, बल्कि नेपाल और श्रीलंका के नागरिकों की भी सहायता कर अपनी कूटनीतिक सूझबूझ और क्षेत्रीय नेतृत्व का परिचय दिया है।

Related posts

Dharmendra Pradhan first reaction

Dharmendra Pradhan’s first reaction to CJP protest: ‘राहुल गांधी छात्रों का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के तौर पर कर रहे हैं’

July 22, 2026
Phoenix Eye

Phoenix Eye: अंगूठे का यह शुभ निशान खोल सकता है किस्मत… जानिए आपके अंगूठे पर यह निशान क्या देता है संकेत

July 20, 2026

भारतीय दूतावास के अनुसार, यह कदम नेपाल और श्रीलंका की सरकारों के औपचारिक अनुरोध के बाद उठाया गया है। भारत के इस फैसले को दक्षिण एशिया में चीन के बढ़ते कूटनीतिक प्रभाव को संतुलित करने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।

ऑपरेशन सिंधु: सिर्फ भारत के लिए नहीं, पड़ोसियों के लिए भी राहत मिशन ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत भारत ईरान से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकाल रहा है। अब इस मिशन का दायरा बढ़ाते हुए नेपाल और श्रीलंका के फंसे हुए नागरिकों को भी सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जाएगा।

भारतीय दूतावास ने इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिस पर संपर्क करने वाले व्यक्तियों की पहचान सत्यापित करने के बाद उन्हें निकासी अभियान में शामिल किया जाएगा।

नेपाल: ईरान में फंसे 16 नागरिक, जेल में भी 5
नेपाल विदेश मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में ईरान में 16 नेपाली नागरिक फंसे हुए हैं। जिनमें से 5 नागरिक अंतरराष्ट्रीय तस्करी के आरोपों में जेल में बंद हैं। इजराइल में करीब 5500 नेपाली नागरिक मौजूद हैं। जिन्हें लेकर भी चिंता बनी हुई है। नेपाल सरकार ने प्रारंभ में खुद इन नागरिकों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण भारत से सहायता का अनुरोध करना पड़ा।

श्रीलंका: स्पष्ट आंकड़े नहीं, लेकिन हर साल हजारों नागरिक ईरान में श्रीलंका सरकार की ओर से आधिकारिक संख्या नहीं बताई गई है, लेकिन यह कहा गया है कि हर साल लगभग 12,000 श्रीलंकाई नागरिक ईरान यात्रा पर जाते हैं। इस आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि युद्ध के बीच दर्जनों नागरिक वहां फंसे हो सकते हैं।
भारत ने श्रीलंका की सरकार को आश्वासन दिया है कि उसके नागरिकों को भी ऑपरेशन सिंधु के तहत यथासंभव सहायता दी जाएगी।

चीन की कूटनीतिक पहल और भारत की जवाबी रणनीति
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब चीन ने हाल ही में पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ त्रिपक्षीय वार्ता कर दक्षिण एशिया में अपनी नई धुरी स्थापित करने की कोशिश की है। चीन की यह पहल भारत के पारंपरिक मित्र राष्ट्रों — नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश — को अपनी ओर खींचने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।

भारत द्वारा मानवीय सहायता के इस रणनीतिक विस्तार को चीन के प्रभाव को संतुलित करने की एक ठोस पहल माना जा रहा है। यह भारत की “पड़ोसी पहले” नीति और सार्क देशों के साथ भरोसे के रिश्ते को दोबारा पुष्ट करता है।

नेपाल और श्रीलंका: भारत-चीन के बीच कूटनीतिक प्रतिस्पर्धा के केंद्र
नेपाल: जहाँ चीन ने वर्षों से बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के जरिए पैठ बनाई है, वहीं भारत के साथ सांस्कृतिक और धार्मिक जुड़ाव (82% हिंदू आबादी) उसे भारत का स्वाभाविक साझेदार बनाता है।

श्रीलंका: राजपक्षे सरकार के समय चीन का प्रभाव चरम पर था, लेकिन वर्तमान सरकार के साथ चीन के संबंध ठंडे हैं। भारत इस मौके को भुनाने में जुटा है।

मानवीय मदद से रणनीतिक बढ़त

भारत का ‘ऑपरेशन सिंधु’ केवल एक निकासी अभियान नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया में उसकी नैतिक नेतृत्वकारी भूमिका को फिर से स्थापित करने का प्रयास है। नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों की मदद कर भारत ने एक बार फिर साबित किया है कि संकट के समय वह सिर्फ क्षेत्रीय शक्ति नहीं, बल्कि एक भरोसेमंद मित्र भी है। यह कदम सिर्फ मानवता का परिचायक नहीं, बल्कि कूटनीति का सटीक उत्तर भी है — खासकर उस समय में जब चीन अपने एजेंडे के तहत नए रणनीतिक मोर्चे खोल रहा है।..(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 228
Tags: #India counter strategy#Operation Sindhu#save citizens of Nepal and Sri Lanka
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version