कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री और पूर्व मंत्री शशि थरूर Shashi Tharoor और केरल कांग्रेस Congress में अब खींचतान देखने को मिल रही है। शशि थरूर ने अब केरल कांग्रेस पर उपचुनाव में नहीं बुलाने का आरोप लगाया। थरूर ने कहा कि केरल कांग्रेस ने उन्हें कैंपेनिंग के लिए नहीं बुलाया। थरूर का कहना है कि-जहां उन्हें बुलाया नहीं जाता वो नहीं जाते। थरूर ने ये भी आरोप लगाया कि उनका पार्टी नेतृत्व के कई सारे नेताओं से मतभेद है और सार्वजनिक तौर पर ये बात सभी को पता है। इसलिए उनको चुनाव प्रचार के लिए नहीं बुलाया गया। केरल में हाल ही में नीलांबुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए हैं।
पार्टी ने आरोपों को किया खारिज
थरूर के आरोप पर केरल कांग्रेस के प्रमुख सनी जोसेफ ने कहा कि थरूर के आरोप निराधार हैं। केरल कांग्रेस ने उनको स्टार कैंपेनर बनाया था। इसके लिए पार्टी के ओर से लिस्ट जारी की गई थी। इस लिस्ट को पार्टी की ओर चुनाव आयोग को भी भेजा गया था। केरल कांग्रेस प्रमुख सनी जोसेफ के मुताबिक केरल कांग्रेस ने शशि थरूर को नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के स्टार कैंपेनर के तौर पर शामिल किया था। हांलाकि थरूर वहां प्रचार करने नहीं पहुंचे। कांग्रेस चीफ ने कहा कि थरूर कहां थे वो विदेश में थे दिल्ली में या कहीं और वे नहीं जानते लेकिन पार्टी की ओर से उनको चुनाव में बुलाया गया था।
ऑपरेसन सिंदूर Opretion Sindoor को लेकर थरूर थे कांग्रेस नेताओं के निशाने पर
दरअसल शशि थरूर और कांग्रेस के कुछ नेताओं के बीच मतभेद तब सार्वजनिक हो गए जब थरूर सासंदों के डेलीगेशन के साथ विदेश यात्रा पर थे। सांसदों का ये डेलीगेशन अलग अलग देशों में जाकर ऑपरेशन सिंदूर के बारे में भारत का पक्ष रख रहे थे। डेलीगेशन दुनिया भर में घूम घूम कर पाकिस्तान के नापाक मंसूबो को खोल रहा था। इस दौरान शशि थरूर के कुछ बयानों पर कांग्रेस के नेताओं ने आडे हाथों लिया। कुछ ने तो थरूर को धोखेबाज तक कह डाला औऱ प्रधानमंत्री मोदी को उनको बीजेपी का सुपर प्रवक्ता बनाने तक की सलाह दे डाली। हांलाकि उसके बाद पार्टी आलाकमान की ओर से नेताओं को चुप रहने की नसीहत दे दी गई।
शशि थरूर के नाम पर थी कांग्रेस को आपत्ति
दरअसल जब अलग अलग देशों में सासंदो का दल केंद्र सरकार की ओर से भेजा जा रहा था तब केंद्र सरकार ने कांग्रेस से भी नाम मांगे थे। कांग्रेस पार्टी ने जिन चार सांसदों का नाम दिया था उनमें शशि थरूर का नहीं था। वही केंद्र सरकार ने कांग्रेस के चारों नाम को खारिज करते हुए शशि थरूर, मनीष तिवारी, सलमान खुर्शीद और अमर सिहं को डेलीगेशन में शामिल किया। विदेशी दौरे पर भी सबसे ज्यादा चर्चित वो दल रहा जिसकी अगुवाई शशि थरूर कर रहे थे। उसी दौरान कांग्रेस के कुछ नेताओं ने तरूर को लेकर बयानबाजी की थी।
प्रकाश कुमार पांडेय




