Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

bharat jodo yatra: भारत जोड़ो यात्रा के विरोध में पोस्टर वॉर,कालापानी की काल कोठरी में एक दिन गुजारे राहुल गांधी !

DigitalDesk by DigitalDesk
November 23, 2022
in मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
bharat jodo yatra: भारत जोड़ो यात्रा के विरोध में पोस्टर वॉर,कालापानी की काल कोठरी में एक दिन गुजारे राहुल गांधी !

Madhya Pradesh Bharat Jodo Yatra protest Hindu organization veer savarkar poster

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

bharat jodo yatra: मध्यप्रदेश पहुंची भारत जोड़ो यात्रा का विरोध भी होने लगा है। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का बुरहानपुर में हिंदू संगठनों ने विरोध जताया। उन्होंने वीर सावरकर का पोस्टर लगाकर राहुल गांधी की यात्रा का विरोध किया है। बता दें कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महाराष्ट्र में वीर सावरकर को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद बीजेपी ने इसे मुद्दा बना लिया है। जिसका असर मप्र में भी देखने को मिल रहा है। यहां राहुल गांधी के प्रवेश करते ही विरोध भी होने लगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को बुरहानपुर पहुंची लेकिन उससे पहले ही हिंदू संगठनों ने राहुल गांधी के वीर सावरकर को लेकर दिए गए बयान पर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। कुछ हिंदू संगठनों ने बुरहानपुर के कोतवाली थाने पहुंचकर राहुल पर एफआईआर कराने का आवेदन भी दे दिया।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

किसने लगाया पोस्टर पता नहीं

बुरहानपुर में वीर सावरकर को लेकर लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि यह पोस्टर किसने लगाया इसकी जानकारी अभी तक किसी के पास नहीं है। पोस्टर पर वीर सावरकर और राहुल गांधी की तस्वीर लगी हुई है। जिसमें पंक्तियों का उल्लेख है। पोस्टर में लिखा है कि सावरकर माने तेज,  सावरकर माने त्याग  …  राहुल माने क्या?

सिटी कोतवाली के सामने किया विरोध प्रदर्शन

बुरहानपुर हिंदू जागरण मंच जिला अध्यक्ष प्रियांक सिंह ने राहुल गांधी को चुनौती दी , कहा जिस काल कोठरी में वीर सावरकर को कालापानी की सजा हुई थी। जहां वीर सावरकर ने 27 साल जेल में काट दिए उस काल कोठरी में एक  दिन राहुल गांधी बिता कर बताएं। वहीं हिंदू महासभा के दिनेश सुगंधी का भी कहना है कि राहुल गांधी ने वीर सावरकर पर अभद्र टिप्पणी करके जनभावनाएं भड़काने का काम  किया है। जिसे लेकर भारत की जनता राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगी। भूषण पाठक का कहना है कि राहुल गांधी को देश और देश की जनता से माफी मांगना चाहिए। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर अपना गुस्सा जाहिर किया। साथ ही पुलिस प्रशासन से राहुल गांधी के विरुद्ध तत्काल FIR  करने की अपील की।

कांग्रेस ने दर्ज की पोस्टर पर आपत्ति

मप्र कांग्रेस ने पोस्टर पर आपत्ति दर्ज कर्राइ है। कांग्रेस नेताओं ने  पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी का कहना है कि राहुल ने जो कहा है वह इतिहास में दर्ज है। उसे कैसे झुठलाया जा सकता है। जिस किसी ने भी पोस्टर लगाकर यात्रा का विरोध किया है उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

Post Views: 250
Tags: hindu organizationIndia Jodo YatraMadhya PradeshprotestProtest in Burhanpurveer savarkar poster
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version