Monday, September 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: लालू परिवार के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में बीजेपी…PM की रैली से पहले सिवान में किये ये इंतजाम…

DigitalDesk by DigitalDesk
June 17, 2025
in Uncategorized
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 जून को बिहार के सिवान जिले के जसौली गांव में प्रस्तावित विशाल जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। यह केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी का निर्णायक शंखनाद माना जा रहा है। इस रैली के बहाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक साथ कई मोर्चों पर संदेश देंगे। राज्य में विकास की योजनाओं का उल्लेख, राजनीतिक विपक्ष पर तीखा हमला और पूर्वी भारत को प्राथमिकता देने की रणनीति है।

  • प्रधानमंत्री मोदी की सिवान रैली
  • विकास, विजय और वोट का संदेश
  • 20 जून को होगी PM मोदी की रैली
  • रैली से पहले सिवान में लगे पांच शेड
  • हर एक में बैठ सकेंगे 60 हजार लोग

पूर्वी भारत में चुनावी एजेंडा की शुरुआत

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
पीएम की रैली भाजपा की आक्रामक चुनावी रणनीति का हिस्सा है

Related posts

श्रुति हासन ने पीरियड्स पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मर्दों को भी पीरियड्स आएं, तभी समझ आएगा दर्द’

श्रुति हासन ने पीरियड्स पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मर्दों को भी पीरियड्स आएं, तभी समझ आएगा दर्द’

September 20, 2026
Biometric Aadhaar Authentication

1 अक्टूबर से LPG का नया नियम, 2.47 करोड़ ग्राहकों पर सीधा असर

September 20, 2026

लालू परिवार के गढ़ में सेंध

सिवान, गोपालगंज, सारण – ये RJD के पारंपरिक गढ़ माने जाते हैं।
बीजेपी OBC + गैर-यादव वोट बैंक को एकजुट करने की कोशिश कर रही है।

पीएम मोदी के भाषण की संभावित थीम “सबका साथ, सबका विकास” की पुनरावृत्ति करते हुए केंद्र सरकार और राज्य की एनडीए गठबंधन सरकार की प्रमुख योजनाओं पर फोकस करेगी। उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन, किसानों को सम्मान निधि, और हर घर नल योजना जैसे कार्यक्रमों की उपलब्धियों का उल्लेख कर वह राज्य सरकार की तुलना में केंद्र की भूमिका को अधिक प्रभावी बताने की कोशिश करेंगे।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री विपक्षी दलों विशेषकर आरजेडी और INDIA गठबंधन को “परिवारवादी, भ्रष्ट और बिहार के विकास में बाधक” के रूप में पेश करेंगे। लालू परिवार पर परोक्ष हमले, नीतीश कुमार के नेतृत्व में बि​हार का विकास और “डबल इंजन सरकार बनाम महागठबंधन की भ्रम की राजनीति जैसे मुद्दों को हवा दी जाएगी।
जातिगत समीकरणों की बात करें तो मोदी विशेषकर अति पिछड़ा वर्ग EBC, दलित, महादलित और गैर-यादव ओबीसी वोटबैंक को साधने की कोशिश करेंगे।

पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किये गये हैं। SPG , NSG के साथ बिहार पुलिस और स्थानीय खुफिया एजेंसियाँ पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। सभा स्थल पर पांच शेड में तीन लाख लोगों की बैठने का इंतजाम किया गया है। 200 बायो टॉयलेट्स, 20 पार्किंग स्थल, मंच के पीछे हेलीपैड और सीसीटीवी/ड्रोन की निगरानी सुरक्षा के स्तर को अभूतपूर्व बनाती है।

राजनीतिक रूप से यह रैली एक बड़ा संकेत है

बीजेपी पूर्वी भारत, विशेषकर बिहार में अपने जनाधार को फिर से सशक्त करना चाहती है। सिवान जैसे आरजेडी प्रभाव वाले क्षेत्र में ऐसी भव्य रैली के ज़रिए भाजपा यह संदेश देना चाहती है कि वह हर मोर्चे पर तैयार है। यह रैली आने वाले महीनों में राज्य की राजनीति की दिशा तय करने वाली साबित हो सकती है।…(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #Assembly Elections 2025#BJP preparing to break into #Lalu family stronghold#Lalu family stronghold
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version