Tuesday, September 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

bharat-jodo-yatra:देश के दिल में हुई दाखिल,मुट्ठीभर अरबपतियों के हाथ में सभी इंडस्ट्री-राहुल गांधी

DigitalDesk by DigitalDesk
November 23, 2022
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
bharat-jodo-yatra:देश के दिल में हुई दाखिल,मुट्ठीभर अरबपतियों के हाथ में सभी इंडस्ट्री-राहुल गांधी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

BJP पहले करती है लोगों के मन में डर पैदा, बाद में उसे हिंसा में बदल देती है

‘नहीं चाहिए ऐसा हिंदुस्तान जहां डर और बेरोजगारी हो’

bharat-jodo-yatra:कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा अब देश के दिल यानी मध्यप्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। राहुल गांधी बुरहानपुर के रास्ते मध्य प्रदेश में दाखिल हो गए हैं। बता दें भारत जोड़ो यात्रा का काफिला महाराष्ट्र में जलगांव जामोद से बुधवार को सुबह छह बजे जसौंधी होते हुए बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव पहुंचा। ये वही बोदरली है जहां 41 साल पहले राहुल गांधी की दादी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने आधी रात को टार्च के उजाले में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था और कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी।

भारत जोड़ो यात्रा जब बोदरली पहुंचे तो प्रदेश कांग्रेस की ओर से यात्रा के आगमन और राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया गया। इसके लिए खास इंतजाम किए गए थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व सीएम कमलनाथ समेत राज्य के के तमाम दिग्गज नेता राहुल गांधी के स्वागत के लिए बुरहानपुर में मौजूद रहे। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा की शुरुआत में विपक्ष ने कई सवाल उठाए थे लेकिन वे उनको बता देना चाहते हैं कि तिरंगा तो श्रीनगर में फहराएंगे ही।

Related posts

Gold Silver Price15: सितंबर को सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर; खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट

Gold Silver Price15: सितंबर को सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर; खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट

September 15, 2026
BRICSS ummit: ब्रिक्स डिनर के शाकाहारी मेन्यू पर राहुल गांधी का सवाल, खाने को लेकर क्यों छिड़ी नई सियासत?

BRICSS ummit: ब्रिक्स डिनर के शाकाहारी मेन्यू पर राहुल गांधी का सवाल, खाने को लेकर क्यों छिड़ी नई सियासत?

September 15, 2026

मुट्ठीभर अरबपतियों के हाथ में सभी इंडस्ट्री

केंद्र की सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान एक ऐसा देश है जहां तीन से चार अरबपतियों के हाथ में  देश की सारी इंडस्ट्री हैं। पोर्ट से लेकर हवाई अड्डे, हाईवे सड़कें, टेलीकॉम और रेलवे अरबपतियों के हाथ में जा रही हैं। ऐसा हिंदुस्तान हमें नहीं चाहिए। यह अन्याय का हिंदुस्तान है। कांग्रेस की यह यात्रा हिंदुस्तान में फैलाए जा रहे नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ है। राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं और बच्चों का सपना मौजूदा परिस्थितियों में पूरा नहीं हो सकता है। वे 70 दिनों से चल रहे हैं। वे हर प्रदेश में बच्चों और युवाओं से मिले हैं। शिक्षा निजी हाथों में चली गई है। हम ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहते हैं जहां डर और बेरोजगारी हो। राहुल ने कहा कि भाजपा पहले लोगों के मन में डर पैदा करती है और बाद में उसे हिंसा में बदल देती है।

पटोले ने कमलनाथ को सौंपा यात्रा का तिरंगा

मध्य प्रदेश में यात्रा के पहुंचने पर तिलक लगाकर पारंपरिक तरीके से राहुल गांधी और दूसरे नेताओं का स्वागत किया गया। पैदल मार्च में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने हाथों में तिरंगा लेकर बोदरली गांव पहुंचे थे। यहां महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने मप्र कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ को तिरंगा सौंप कर 12 दिवसीय यात्रा की औपचारिक शुरुआत करने का जिम्मा सौंपा। कमलनाथ तिरंगा लेकर राहुल गांधी के साथ चले। एमपी से भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। लेनिन इससे पहले यह यात्रा मध्य प्रदेश में करीब 380 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

राज्य सरकार ने किये सुरक्षा के खास इंतजाम

बुरहानपुर जिले में कांग्रेस के बड़े दिग्गज नेाताओं का जमावड़ लगा है। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के जमावड़े को देखते हुए प्रदेश सरकार ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। राहुल गांधी की यात्रा की सुरक्षा का जिम्मा खुद डीआइजी तिलक सिंह संभाले हुए हैं। तो वहीं सुरक्षा ड्यूटी में पांच सौ से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। यात्रा के साथ तीन एएसपी और 16 डीएसपी के साथ 64 इंस्पेक्टरए एसआई भी सुरक्षा में तैनात किये गये हैं। स्थानीय पुलिसबल यात्रा में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम संभाल रहा है।

Tags: bharat jodo yatra in mp CongressBodarliBurhanpurJalgaon JamodRahul Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल
Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version