Gold Rate Today: सोना फिर हुआ महंगा, दो महीने बाद 1 लाख के पार
सोने की कीमतों में एक बार फिर आग लग गई है। दो महीने की स्थिरता के बाद सोमवार 16 जून को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1,01,600 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना भी ₹93,200 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इस तरह सोना एक बार फिर 1 लाख के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर चुका है।
ईरान-इज़रायल युद्ध का असर, बढ़ी कीमतें
विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान और इज़रायल के बीच चल रहे युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग तेजी से बढ़ी है। अस्थिरता और अनिश्चितता के माहौल में निवेशक सुरक्षित विकल्प की तलाश करते हैं, और सोना सदियों से ‘सेफ हैवन’ माना जाता है। यही कारण है कि पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में ₹1,500 तक की बढ़ोतरी देखी गई
चांदी भी हुई महंगी, 1 किलो चांदी ₹1,09,900 पर
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखने को मिला है। 1 किलो चांदी का रेट ₹1,09,900 तक पहुंच गया है। यह दर कई सालों की ऊँचाई पर है और घरेलू सर्राफा बाजार में ग्राहकों की जेब पर असर डाल रही है।
देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं रेट?
दिल्ली: 24 कैरेट सोना ₹1,01,600, 22 कैरेट ₹93,200
मुंबई: 24 कैरेट सोना ₹1,01,580, 22 कैरेट ₹93,150
जयपुर: 24 कैरेट सोना ₹1,01,620, 22 कैरेट ₹93,300
चेन्नई: 24 कैरेट ₹1,01,450, 22 कैरेट ₹93,000
क्या अब सोना और महंगा होगा?
विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर वैश्विक तनाव और डॉलर की कमजोरी बनी रहती है तो आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और तेजी आ सकती है। निवेशकों को फिलहाल सतर्कता बरतनी चाहिए और लॉन्ग टर्म निवेश के हिसाब से प्लान बनाना चाहिए।
प्रकाश कुमार पांडेय





