Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

bihar assembly election 2025: चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार देंगे देंगे आज मिथापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात

DigitalDesk by DigitalDesk
June 16, 2025
in Uncategorized
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

bihar assembly election 2025: चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार देंगे देंगे आज मिथापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात

बिहार की राजधानी पटना अब जाम मुक्त शहर होगा। जाम से मुक्ति दिलाने और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए राजधानी में एक और नए एलिवेटेड सड़क की सौगात आज सोमवार 16 जून को मिलने जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सोमवार को नव निर्मित मीठापुर-महुली एलिवेटेड सड़क का उद्घाटन करने वाले है। बता दें इस एलिवेटेड सड़क की सौगात मिलने के बाद राजधानी के दक्षिणी इलाकों में रह रहे लाखों लोगों को यातायात में काफी सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों में भी अब आना-जाना बहुत ही आसान होगा।

Related posts

AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
Tribute to Gloria Steinem The end of a voice for women rights voice silenced the movement legacy endures

ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि: महिला अधिकारों की आवाज का अंत….एक आवाज खामोश, आंदोलन की विरासत कायम

September 4, 2026

पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम और जाम-मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। आज सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजधानी को एक और एलिवेटेड सड़क की सौगात देने जा रहे हैं। सीएम मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड का लोकार्पण करेंगे। जिससे दक्षिण पटना और आसपास के जिलों के लाखों लोगों को जाम से राहत मिलेगी और यात्रा सुगम हो जाएगी। इस लोकार्पण समारोह में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन करेंगे। इसके अलावा सांसद रविशंकर प्रसाद, मीसा भारती, विधायक गोपाल रविदास, अरुण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद नीरज कुमार, नवल किशोर यादव और कार्तिक कुमार समेत कई जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

परियोजना की मुख्य बातें
मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड
लागत लगभग 1400 करोड़ रुपये
दूरी (प्रथम चरण): सिपारा से महुली तक
यह परियोजना 1400 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है और इसे दो चरणों में पूरा किया जा रहा है
फेज-1: सिपारा से महुली तक की एलिवेटेड सड़क बनकर तैयार है और इसका उद्घाटन किया जा रहा है।
फेज-2: मीठापुर से सिपारा तक करीब 2.10 किमी की एलिवेटेड सड़क का निर्माण कार्य नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, महुली से पुनपुन (एनएच-22) तक 2.20 किमी लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण किया गया है।
जाम से राहत। घंटों लगने वाले ट्रैफिक जाम से दक्षिण पटना के लोगों को मुक्ति मिलेगी।
समय की बचत। यातायात का समय घटेगा, जिससे सामान्य नागरिक, छात्र, कर्मचारी आदि को फायदा मिलेगा।

दक्षिण बिहार से बेहतर कनेक्टिविटी

जहानाबाद, अरवल, बिहारशरीफ और गया से पटना का सफर आसान और तेज़ होगा। व्यवसायिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा। बेहतर सड़क नेटवर्क से स्थानीय व्यापार, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा तक पहुंच बेहतर होगी। शहरी विकास को गति। पटना का इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन शहर को एक स्मार्ट सिटी की दिशा में ले जाएगा।

क्या मिलेगा लाभ?

पटना के दक्षिणी क्षेत्रों जैसे मीठापुर, सिपारा, महुली, पुनपुन के निवासियों को रोजाना के जाम से राहत मिलेगी। जहानाबाद, अरवल, गया, और बिहारशरीफ जाने-आने वालों का सफर आसान और तेज होगा। जहां पहले सिपारा से महुली की दूरी तय करने में लंबा समय लगता था, अब यह सफर 5-6 मिनट में पूरा हो सकेगा। एलिवेटेड रोड के चालू होने से पटना की परिवहन व्यवस्था को एक नया आयाम मिलेगा। यह न केवल ट्रैफिक जाम को कम करेगा, बल्कि समय, ईंधन और धैर्य तीनों की बचत करेगा। मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की जा रही यह सड़क परियोजना आने वाले समय में दक्षिण बिहार को राजधानी से बेहतर जोड़ने का काम करेगी। यह पटना शहर और दक्षिण बिहार के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है।…( प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #give the gift of Mithapur Mahuli elevated road todayCM Nitish Kumar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version