Friday, June 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

उत्तर भारत में मौसम ने बदला रुख…आंधी-बारिश से मिलेगी भीषण गर्मी से थोड़ी राहत

DigitalDesk by DigitalDesk
June 14, 2025
in स्पेशल
0
Weather conditions across the country Severe heat alert
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर भारत में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से अब राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव आने की भविष्यवाणी की है। विभाग ने कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और तेज हवाओं व आंधी-बारिश की संभावना जताई है। IMD के अनुसार 13 जून की रात से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग की ओर से लोगों को खासतौर पर आज शनिवार 14 जून को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले में खड़े न रहने, पेड़ों के नीचे रुकने से परहेज करने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की गई है।

तापमान में गिरावट, राहत की शुरुआत

Related posts

Jamun A tree harboring medicine

जामुन: एक ऐसा वृक्ष जिसके अंग-अंग में छिपी है औषधि और विज्ञान…सिर्फ फल नहीं, प्रकृति का ये अनमोल खजाना

June 18, 2026
Rahu and Ketu

राहु-केतु बन रहे हैं परेशानियों का कारण? जानिए इनके दोष दूर करने के सरल और प्रभावी उपाय

June 18, 2026

आज शनिवार को 14 जून से तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी। अधिकतम तापमान जहां 41 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक आ जाएगा। 15 जून को यह गिरावट और स्पष्ट होगी जब अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। इन दो दिनों में “थंडरस्टॉर्म विद रेन” की स्थिति बनी रहेगी। जिससे आम जनजीवन को गर्मी से काफी राहत मिल सकती है।

16 से 19 जून तक बारिश के आसार

मौसम विभाग की ओर से 16 और 17 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बने रहने की संभावना जताई गई है। इन दिनों अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। 18 और 19 जून को भी गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इन दिनों तापमान 37-38 डिग्री अधिकतम और 26 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही वातावरण में नमी की मात्रा भी 80-85% तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

मौसम ने दी किसानों के लिए अच्छी खबर

यूपी के अधिकांश हिस्सों यह बदलाव किसानों के लिए भी बड़ी राहत लेकर आ सकता है। बारिश से मिट्टी में नमी बढ़ेगी, जो खरीफ फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल स्थिति पैदा करेगी। खासकर धान, मक्का और सोयाबीन जैसी फसलों की खेती में यह बारिश वरदान साबित हो सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी की ये चेतावनी

हालांकि मौसम में यह बदलाव राहत देने वाला है, लेकिन इसके साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की ओर से वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, डायरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। ठंडे पेय पदार्थों से परहेज, गीले कपड़ों से बचाव और बारिश के पानी से संपर्क कम करने की सलाह दी गई है। उत्तर भारत के लोगों को जहां भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सावधानी बरतकर इस बदलते मौसम का सुरक्षित रूप से आनंद लिया जा सकता है।

मानसून से पहले यूपी में मॉकड्रिल

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से मानसून से पहले बाढ़ और जल भराव से निपटने की तैयारी के लिए रिमोट सेंसिंग आधारित माइक्रो‑मैपिंग की शुरूआत की है। राज्य के पूर्वी हिस्से में 20 जून और पश्चिमी हिस्से में 25 जून से शुरू होने वाले मानसून के मद्देनज़र 26 जून को इन क्षेत्रों में mock drill आयोजित किया जा रहा है।

मौसम ने यूपी में भी कराई स्कूलों की छुट्टी

देश के कई राज्यों में इस समय बेतहाशा गर्मी पड़ रही है। इस उत्तर प्रदेश भी शामिल है। ऐसे में राज्य के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए विभाग की ओर से राहत भरी खबर है। यूपी बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 1 से 8 तक के सभी मान्यता प्राप्त और परिषद की ओर से संचालित स्कूलों में ग्रीष्मावकाश में वृद्धि का एलान कर दिया गया है। अब इन स्कूलों में 30 जून 2025 तक ग्रीष्म अवकाश बढ़ा दिया है। यह सभी स्कूलों में अब 1 जुलाई 2025 से दोबारा घंटी बजेगी और स्कूल खुलेंगे।….(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 146
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version