Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

bharat jodo yatra:निमाड़ की धरती और गांधी परिवार,चार दशक पहले इंदिरा गांधी भी आ चुकी हैं बुरहानपुर

DigitalDesk by DigitalDesk
November 22, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
bharat jodo yatra:निमाड़ की धरती और गांधी परिवार,चार दशक पहले इंदिरा गांधी भी आ चुकी हैं बुरहानपुर

Nimar's land Gandhi family Burhanpur India Couple Tour

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अब राहुल पहुंचेंगे भारत जोड़ो यात्रा लेकर, प्रियंका गांधी भी होंगी यात्रा में शामिल

bharat jodo yatra-राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के साथ 23 नवंबर को MP में प्रवश करने जा रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुरहानपुर आएंगे। वे महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले गांव बोदरली से MP में प्रवेश करेंगे। राहुल गांधी नेहरू गांधी परिवार के चौथे शख्स हैं जो निमाड़ की धरती बुरहानपुर आ रहे हैं।
बता दें 41 साल पहले 1980 में पहली महिला प्रधानमंत्री और राहुल की दादी श्रीमती इंदिरा गांधी बुरहानपुर आई थीं। तीन दिन यहां रुकी भी थीं। सबसे खास है कि जिस बोदरली गांव से राहुल गांधी यात्रा निकाल रहे हैं। उसी गांव में इंदिरा गांधी ने रात 2 बजे टॉर्च की रोशनी में चुनावी सभा संबोधित की थी। 1980 में पूर्व प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव के दौरान बुरहानपुर पहुंची थीं। वे यहां पूर्व सांसद ठाकुर शिव कुमार सिंह के चुनाव प्रचार के लिए आई थीं। इस दौरान तीन दिन तक बुरहानपुर और नेपानगर में प्रचार करती रहीं। उन्हें देखने और सुनने लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर खड़े रहे थे। इस चुनाव में उस समय सांसद के उम्मीदवार ठाकुर शिव कुमार सिंह ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे को हराया था। कांग्रेस के वरिष्ट नेता बताते हैं कि 1980 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर शिव कुमार सिंह के प्रचार के दौरान 3 दिन तक पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी खुली जीप में शहर की गलियों में घूमी थीं। प्रचार के दौरान कई सभाओं को संबोधित किया था। उन्हें सुनने और उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कए घरों की छतों पर मौजूद थे।

सोनिया गांधी भी आ चुकी हैं बुरहानपुर

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी बुरहानपुर आ चुकी हैं। वे यहां तत्कालीन सांसद ठाकुर शिव कुमार सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने साल 2000 में झिरी में स्थित शुगर फैक्ट्री पहुंची थीं। उन्होंने यहां प्रतिमा का अनावरण किया था। साथ ही शुगर फैक्ट्री का भ्रमण भी किया था। ठाकुर परिवार से मिलकर वे दिल्ली रवाना हो गई थीं। अब इन्हीं गलियों को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का इंतजार है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

राहुल के साथ प्रियंका के आने की खबर से कांग्रेसी उत्साहित

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत की तैयारी तेज कर दी है। स्वयं पीसीसी चीफ कमलनाथ तैयारियों पर बारिकी से नजर बनाए हुए हैं। 23 नवंबर को बुधवार के दिन राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर बुरहानपुर के रास्त मप्र में प्रवश करेंगे। बताया जाता है कि इस यात्रा के साथ प्रियंका गांधी की भी एंट्री होगी। प्रियंका गांधी भाई राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चलेंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी बुरहानपुर पहुंच सकती हैं। वे पूरे परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन भी करेंगी। राहुल गांधी अभी तक 3570 किलोमीटर की करीब आधी दूरी तय कर चुके हैं। ऐसे में यह पहला मौका होगा जब प्रियंका गांधी इस यात्रा में शामिल होंगी। अभी तक प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के चुनाव में व्यस्त थीं। इसलिए यात्रा में शामिल नहीं हो सकी। अब कांग्रेस के स्थानीय नेता प्रियंका गांधी के यात्रा से जुडने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस बुरहानपुर से यात्रा का जबरदस्त आगाज करने की तैयारी कर रही है। बुरहानपुर में एक बड़ी सभा भी होगी। इसमें राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहेंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी राहुल गांधी की यात्रा में 2 से 3 दिनों तक चलेंगी। इसके बाद वे परिवार के साथ उज्जैन पहुंचकर यात्रा में शामिल होंगी और बाबा महाकाल के दर्शन करेंगी। बुरहानपुर से राहुल गांधी खंडवाए खरगोन होते हुए 26 नवंबर को महू पहुंचेंगे। यहां राहुल गांधी बाबा अम्बेडकर की जन्म स्थली पर पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित करेंगे। 27 नवंबर की शाम राहुल गांधी इंदौर पहुंचेगे। तो 1 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन पहुंचेगी। जहां वे बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। उज्जैन में एक ऐतिहासिक सभा करने की कांग्रेस तैयारी कर रही है।

पुरानी यादों से राहुल का स्वागत

गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी के रूप में कांग्रेस के राहुल गांधी बुरहानपुर आएंगे। वे भारत जोड़ों यात्रा लेकर करोली, बोदरली ग्राम से मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश करेंगे। उनके स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। ठाकुर परिवार ने राहुल गांधी के स्वागत में शहर की सड़कों पर उनकी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी के साथ पुराने फोटो होर्डिंग पर लगाए हैं। इतना ही नहीं पूर्व सांसद स्वर्गीय ठाकुर शिव कुमार सिंह के परिवार में इस वक्त उनके छोटे भाई ठाकुर सुरेंद्र सिंह निर्दलीय विधायक हैं। ठाकुर परिवार राहुल गांधी जब बुरहानपुर पहुंचेंगे तो उन्हें उनकी दादी, उनकी मां के साथ खिंचाई फोटो का एल्बम उपहार स्वरुप भेंट करेंगे।

Post Views: 333
Tags: Bharat Jodo YatraBodleyBurhanpurMPPriyanka GandhiRahul Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version