Wednesday, March 18, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ईरान पर इजरायल का बड़ा अटैक…. दर्जनों मिलिट्री और न्यूक्लियर साइट्स किये तबाह…अब नहीं बचा नतांज रिएक्टर..!

DigitalDesk by DigitalDesk
June 13, 2025
in Uncategorized
0
Israel major attack on Iran destroyed dozens of military and nuclear sites
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ईरान पर इजरायल का बड़ा अटैक…. दर्जनों मिलिट्री और न्यूक्लियर साइट्स किये तबाह

ईरान पर इजरायल ने बड़ा हमला कर दिया है। इजरायली सेना की ओर से ईरान की राजधानी तेहरान में जमकर बमबारी की गई। इसके अतिरिक्त इजरायल की सेना ने ईरानी आर्मी के ठिकानों और उसके न्यूक्लियर ठिकानों पर भी हमला किया है। इज़रायल की ओर से आज शुक्रवार सुबह इस संबंध में जानकारी साझाा की गई और कहा है कि उसने ईरान पर हमला किया है। वहीं ईरानी मीडिया ने बताया कि तेहरान में विस्फोटों की आवाज सुनी गईं हैं।
इज़रायल की ओर से कहा गया है कि वह तेहरान द्वारा मिसाइल और ड्रोन हमले की आशंका में आपातकाल की स्थिति घोषित कर रहा है। इज़रायली सैन्य अधिकारी ने यह भी कहा है कि इज़रायल “दर्जनों” परमाणु और सैन्य टारगेट पर हमला कर रहा है।

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

खतरनाक मोड़ पर पहुंचा युद्ध…ईरान-इजराइल युद्ध

  • नतांज परमाणु ठिकाना तबाह
  • इज़राइल की ओर से दिया गया “Operation Rising Lion” नाम
  • लगभग 200 लड़ाकू विमानों ने लगभग 100 लक्ष्यों को निशाना बनाया
  • तेहरान और विभिन्न सैन्य अड्डों पर बमबारी
  • बास्केट मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के प्रतिष्ठान
  • नतांज में लगे यूरेनियम संवर्धन के संयंत्र

ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष अब खतरनाक मोड़ पर जा पहुंचा है। आज शुक्रवार 13 जून 2025 को इजराइल की ओर से ईरान की कई परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमले किये गये। इन हमलों में सबसे बड़ा झटका ईरान स्थित नतांज एनरिचमेंट फैसिलिटी को लगा है। जिसे पूरी तरह तबाह करने का दावा किया जा रहा है। ईरान के एटॉमिक एनर्जी प्रमुख की ओर से खुद इस बात की पुष्टि भी की गई है कि नतांज रिएक्टर अब नहीं बचा।

इजरायली हमले में मारे गए ईरान के Revolutionary Guards चीफ कमांडर हुसैन सलामी। ईरानी मीडिया ने स्वयं इस बात की पुष्टि की है।

ईरान के एटॉमिक एनर्जी प्रमुख ने पुष्टि की है कि अब नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी अस्तित्व में नहीं है। हमले में दो प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक और ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के कमांडर इन चीफ़ हुसैन सलामी भी मारे गए। नतांज पर इजराइल के लड़ाकू विमानों ने भूमिगत बंकरों को भी निशाना बनाया, जिससे कई कैस्केड्स और सेंट्रीफ्यूज सिस्टम बर्बाद हो गए।

नेतन्याहू ने जताया ट्रंप का आभार

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह कार्रवाई ईरान के परमाणु बम निर्माण प्रयासों को रोकने के लिए थी। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया। जिन्होंने इस कार्रवाई को नैतिक समर्थन दिया।

मुख्य परिणाम और हताहत संख्या

Hossein Salami, IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) के कमांडर‑इन‑चीफ, और Maj Gen Mohammad Bagheri (इरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ) सहित कई वरिष्ठ जनरल मारे गए। दो प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक Fereydoun Abbasi‑Davani और Mohammad Mehdi Tehranchi के भी हमले में मारे जाने का किया गया दावा।

नतांज फैसिलिटी का क्षय

नतांज परमाणु संवर्धन संयंत्र की गहरी भूमिगत संरचनाओं को पूरी तरह निशाना बनाकर बीजिंग किया गया – इसे पूरी तरह तबाह बताया जा रहा है। इज़राइल ने कहा: “हमने ईरान के परमाणु संवर्धन कार्यक्रम के दिल को निशाना बनाया”। प्रधानमंत्री नेतन्याहू की पुष्टि । इज़राइल इस हमले को आत्मरक्षा कहते हुए, “मौजूदा परमाणु खतरे से निजात” बताया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने इसमें भागीदारी से स्पष्ट दूरी बनाए रखी, लेकिन अपनी सेनाओं की सुरक्षा की गारंटी भी दी। इज़राइल के आक्रमण के तुरंत बाद, 100+ ड्रोन ईरान द्वारा इज़राइल की ओर छोड़े गए। जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया। तेल की कीमतों में 6% से अधिक उछाल आया क्योंकि मध्य-पूर्व की स्थिति और खतरनाक होती जा रही है।

इज़राइल ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया और इमरजेंसी घोषित कर दी। ईरान ने बदले की धमकी दी है और हमले का जवाब चक्रवात की तरह तेज़ प्रतिक्रिया देने का ऐलान किया है। यह हमले अब तक इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए सबसे बड़े और लक्षित हवाई अभियान कहलाए जा रहे हैं। इसमें Iran के सैन्य व परमाणु प्रतिष्ठानों को भारी क्षति पहूँचाई गई, और वरिष्ठ जनरल व वैज्ञानिकों की हत्या क्षेत्रीय स्थिरता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है।…(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 280
Tags: #Dozens of military and nuclear sites destroyed#Israel vs Iran #Major attack by Israel
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

बिजनेस
PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

मुख्य समाचार
West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version