breaking news today 13 june 2025
अहमदाबाद प्लेन क्रैश…हादसा जहां हुआ, वहां पहुंचे PM मोदी
Ahmedabad Air India plane Crash Updates: गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में अब तक 268 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। प्लेन अहमदाबाद से से लंदन जा रहा था। एअर इंडिया का यह विमान AI-171 एक दिन पहले गुरुवार को क्रैश हो गया था। इस विमान हादसे के बाद एयरलाइन की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर पुष्टि की गई है कि विमान में 242 यात्रियों सवार थे दोनों पायटल और 10 क्रू में से सिर्फ एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया है। इस बीच हादसे के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने यहां विमान हादसे वाली जगह का दौरा किया। पीएम से पहले गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी घटनास्थल का दौरा किया था।
ईरान पर इजरायल का बड़ा अटैक…. दर्जनों मिलिट्री और न्यूक्लियर साइट्स किये तबाह
ईरान पर इजरायल ने बड़ा हमला कर दिया है। इजरायली सेना की ओर से ईरान की राजधानी तेहरान में जमकर बमबारी की गई। इसके अतिरिक्त इजरायल की सेना ने ईरानी आर्मी के ठिकानों और उसके न्यूक्लियर ठिकानों पर भी हमला किया है। इज़रायल की ओर से आज शुक्रवार सुबह इस संबंध में जानकारी साझाा की गई और कहा है कि उसने ईरान पर हमला किया है। वहीं ईरानी मीडिया ने बताया कि तेहरान में विस्फोटों की आवाज सुनी गईं हैं।
इज़रायल की ओर से कहा गया है कि वह तेहरान द्वारा मिसाइल और ड्रोन हमले की आशंका में आपातकाल की स्थिति घोषित कर रहा है। इज़रायली सैन्य अधिकारी ने यह भी कहा है कि इज़रायल “दर्जनों” परमाणु और सैन्य टारगेट पर हमला कर रहा है।
पंजाब-हरियाणा से कनाडा तक खालिस्तानियों पर कसा जा रहा शिकंजा
राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने आतंकवादी संगठन की गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर एक बयान जारी किया है। NIA की ओर से बताया गया है कि गुरुवार को पंजाब ही नहीं हरियाणा में भी बब्बर खालसा इंटरनेशनल BKI आतंकवादी संगठन से जुड़े कई ठीकानों पर छापेमारी की गई है। इसके अतिरिक्त कनाडा में भी वहां की सरकार भी भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल खालिस्तानियों पर अब लगातार शिकंजा कस रही है।
बिहार चुनाव: महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर चर्चा तेज़
बिहार में साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सियासी दल सक्रिय हैं। JDU जदयू के पूर्व MLC रणविजय सिंह ने RJD प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव से मुलाकात की। बता दें चुनाव से पहले महागठबंधन में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों पर विचार किया गया। वहीं सीट शेयरिंग पर भी मंथन हो रहा है। महागठबंधन में VIP ने 60 सीट मांगी है। वहीं दूसरी ओर BJP ने महागठबंधन को कटाक्ष करते हुए “घमंडिया गठबंधन” बताया है।
देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर
देश के कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। पंजाब और हरियाणा में तो तापमान 44 से 48°C के बीच बना हुआ है। जिससे लोग हलाकान हैं। पंजाब के Bathinda में तापमान 46.8°C को पार कर गया तो वहीं Sirsa में 47.4°C रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग IMD ने कल शनिवार 14 जून तक हील वेव की स्थिति की चेतावनी जारी की है।।
ऐसे में गर्मी से तुरंत राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है, हालांकि शाम के बाद आंधी‑विद्युत गिरने और हिमाचल, पंजाब और हरियाणा में 15 से 17 जून के बीच बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बिहार में मानसून की जल्द होगी दस्तक
भारतीय मौसम विभाग IMD की माने तो गर्मी से तपते बिहार में मानसून 13–15 जून के बीच प्रवेश कर सकता है। इसके साथ ही अगले 72 घंटे में अच्छी बारिश से बिहार में गर्मी से राहत मिलने वाली है।
बिहार के 38 स्टेट हाईवे होंगे राष्ट्रीय राजमार्ग
बिहार की नीतीश कुमार सरकार की ओर से राज्य के 38 स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे में अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है। इन हाईवे के चौड़ीकरण और पुनर्विकास के बाद बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
मुजफ्फरपुर में बन रहा नया फोरलेन पुल
वहीं मुजफ्फरपुर में अखाड़ाघाट पर नये फोरलेन पुल निर्माण शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि जिससे ट्रैफिक में सुधार होगा और शहरवासियों को सुविधा भी मिलेगी।
BPSC की ओर से DSO –AD भर्ती की अधिसूचना जारी
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जिला सांख्यिकी अधिकारी DSO के साथ ही सहायक निदेशक AD पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। आवेदन प्रक्रिया 3 जून 2025 से ही शुरू हो चुकी है।





