गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास प्लेन क्रैश….रिहायशी इलाके में गिरा प्लेन
गुजरात के अहमदाबाद में आज गुरुवार को प्लेन क्रैश होने की खबर आ रही है। क्रैश साइट से आसमान में काला धुंआ उठता नजर आया। रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास प्लेन क्रैश
एअर इंडिया का यात्री विमान हादसे का शिकार
मेघानी नगर में हुआ बड़ा हादसा
एयरपोर्ट के पास हुआ हादसा
रिहायशी इलाके में गिरा प्लेन
दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
बता दें गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश होने की खबर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। क्रैश साइट से आसमान में काले धुएं का गुबार उठता हुआ देखा गया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और
रेस्क्यू प्रारंभ किया गया।
टेक ऑफ के बाद प्लेन हादसे के शिकार
बताया जा रहा है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन टेक ऑफ करने के तत्काल बाद ही हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ ही सेंकंड के बाद मेघानीनगर के पास विमान क्रैश हो गया। मेघानीनगर की दूरी एयरपोर्ट से 15 किलोमीटर के करीब है। हादसे के बाद बचाव अभियान चल रहा है।
ANI के मुताबित
गुजरात के अहमदाबाद में 242 यात्रियों को ले जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष ने इसकी पुष्टि की है।

एयर इंडिया फ्लाइट हादसा | अहमदाबाद Air India ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही फ्लाइट AI171 टेकऑफ के तुरंत बाद हादसे का शिकार हुई। विमान में कुल 242 यात्री व क्रू सवार थे:
169 भारतीय
53 ब्रिटिश
1 कनाडाई
7 पुर्तगाली नागरिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान BJ मेडिकल कॉलेज के अंडरग्रेजुएट हॉस्टल के मेस पर क्रैश हुआ और इसकी जद में 15 जूनियर डॉक्टर्स भी आए हैं। और अपडेट का इंतजार…




