Friday, June 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पचमढ़ी में शाह सर की क्लास: बीजेपी में सांसद—विधायकों को दी जाएगी ट्रेनिंग…तैयारी में जुटा संगठन

DigitalDesk by DigitalDesk
June 12, 2025
in Uncategorized
0
Madhya Pradesh ruling BJP organization is organizing a special kind of training for its party MP MLA and office bearers
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश सत्तारूढ़ भाजपा संगठन अपनी पार्टी के सांसद विधायक और पदाधिकारी को प्रशिक्षण देने के लिए एक खास तरह का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने जा रही है। यह प्रशिक्षण शिविर पचमढ़ी की वादियों में 14 जून से 16 जून तक चलेगा। तीन दिवसीय प्रशिक्षण इस शिविर का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। बता दे अमित शाह को पार्टी में रणनीति के चाणक्य के तौर पर जाना जाता है।

पचमढ़ी में बीजेपी विधायकों-सांसदों की लगेगी क्लास!
बीजेपी के चाणक्य अमित शाह देंगे ‘गुरुमंत्र’
समय प्रबंधन, पब्लिक डीलिंग विषयों पर होगा विशेष फोकस
बीजेपी प्रशिक्षण समापन के लिए पहुंचेंगे जे पी नड्डा -राजनाथ सिंह

Related posts

Jamun A tree harboring medicine

जामुन: एक ऐसा वृक्ष जिसके अंग-अंग में छिपी है औषधि और विज्ञान…सिर्फ फल नहीं, प्रकृति का ये अनमोल खजाना

June 18, 2026
Rahu and Ketu

राहु-केतु बन रहे हैं परेशानियों का कारण? जानिए इनके दोष दूर करने के सरल और प्रभावी उपाय

June 18, 2026

उद्घाटन सत्र में अमित शाह हिस्सा लेंगे और बीजेपी की विचारधारा से लेकर संगठन के विधायकों और सांसदों के साथ चर्चा करेंगे। बीजेपी की ओर से अपने सभी विधायकों, सांसदों और मंत्रियों को 13 जून की रात तक पचमढ़ी पहुंचने के निर्देश दिए हैं। जिससे अगले दिन 14 जून दोपहर 12 बजे से होने वाले कार्यक्रम में पूरी उपस्थिति हो सके।

मध्यप्रदेश बीजेपी देगी विधायक—सांसदों को ट्रेनिंग
पचमढ़ी में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने जा रही है बीजेपी
पचमढ़ी की वादियों में 14 जून से 16 जून तक चलेगा शिविर
शिविर का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे
विधायक—सांसदों को 13 जून की शाम तक पचमढ़ी पहुंचने के निर्देश
14 जून को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा कार्यक्रम

14 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Amit Shah शिविर का उद्घाटन करेंगे। शाह “जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक” की वैचारिक यात्रा पर अपना व्याख्यान देंगे। ​अमित शाह साथ मंच पर मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

संगठन से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी का प्रशिक्षण शिविर कुल तीन सत्र आयोजित किया जायेगा। पहला सत्र में पार्टी की विचारधारा ‘हमारा विचार और पंच निष्ठा’ पर चर्चा की जाएगी। जिसमें मध्यप्रदेश संगठनप्रभारी महेन्द्र सिंह के साथ वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव मार्गदर्शन देंगे। जबकि दूसरे सत्र में बीजेपी संगठन की कार्यपद्धति पर मध्यप्रदेश के अध्यक्ष वीडी शर्मा और पार्टी सांसद बंशीलाल गुर्जर पदाधिकारियों के साथ जानकारी साझा करेंगे। तीसरे और आखरी सत्र में स्वप्निल कुलकर्णी के साथ पार्टी प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी की ओर से पार्टी की शताब्दी वर्ष योजना और पंच परिवर्तन विषय पर प्रस्तुति दी जाएगी।

तीन समूह में बांटा जाएगा

दूसरे दिन के प्रशिक्षण में विधायक को विधानसभा क्षेत्रों में प्रबंधन के साथ ही साथ चुनावी इनोवेशन और सदन में बेहतर भूमिका को निभाने को लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा। विधायकों के साथ सांसदों को अनुभव के आधार पर तीन समूह में बांटा जाएगा। पहले समूह में पहली और दूसरी बार के विधायकों को शामिल किया जाएगा। जिन्हें सुधीर गुप्ता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा संबोधित करने वाले हैं। जबकि दूसरे ग्रुप में वरिष्ठ विधायक शामिल होंगे। जिनसे डिप्टी सीएम डॉ.राजेन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ विधायक प्रदीप लारिया और हरिशंकर खटीक संवाद करेंगे। वहीं तीसरे समूह में राज्यसभा और लोकसभा सांसदों को शामिल किया जाएगा। जिनसे केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक और राज्य मंत्री दुर्गादास उईके चर्चा कर मार्गदर्शन करेंगे।

समापन में आएंगे जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह 

प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन 16 जून को समापन सत्र होगा। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ केन्द्रीय मंत्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष तौर पर शामिल होंगे। दोनों नेता अब तक के सत्रों की समीक्षा तो करेंगे ही साथ ही आगामी चुनावों के लिए नेताओं को प्रेरित करेंगे। इस अंतिम सत्र में आने वाले समय में पार्टी संगठन की रणनीति, जनसंपर्क अभियान और संवाद कौशल को कैसे बेहतर बनाया जाए इस पर मंथन किया जाए गा। ( प्रकाश कुमार पाण्डेय )

Post Views: 239
Tags: #Madhya Pradesh BJP organization#MPs and MLAs will be given training#Party MPsMLAs and office bearers
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version