राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग….सोशल मीडिया पर राहुल ने अब पूछा से ये सवाल…!
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग और भाजपा के बीच चल रही सियासी रणनीति और संघर्ष का संपूर्ण चित्र प्रस्तुत करती है। आइए इस रिपोर्ट के जरिए समझते हैं आखिर राहुल गांधी का मकसद क्या है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों हरियाणा और महाराष्ट्र में 2009 से 2024 में हुए विधानसभा चुनाव का डेटा शेयर करने के चुनाव आयोग के फैसले की सराहना तो की लेकिन राहुल ने सवाल भू पूछ लिया कि क्या चुनाव आयोग डिजिटल फॉर्मेट में डेटा सौंपने की तारीख बता सकता है।
राहुल गांधी ने यह सवाल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए पूछा है। राहुल ने 7 जून को पब्लिश एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट भी इसके साथ साझा किया है। जिसमें यह दावा किया गया है कि चुनाव आयोग की ओर से 2025 की शुरुआत में ही दिल्ली हाईकोर्ट को 2009 से 2024 तक हरियाणा और महाराष्ट्र के वोटर्स लिस्ट का डेटा शेयर करने का आश्वासन दिया गया था।
राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग
राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव में धांधली के आरोप लगाए
पारदर्शिता की मांग, वोटर लिस्ट और CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग
चुनाव आयोग (ECI) ने आरोपों को निराधार बताया
पूर्व में जवाब देने की बात चुनाव आयोग ने दोहराई
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी की रणनीति को “हार का बहाना” और “फर्जी विमर्श” बताया। बिहार में हार के डर से राजनीतिक हमला बताया।
इस पूरे घटनाक्रम के 4 संभावित वजह और मंशा
चुनावी परसेप्शन वॉर (Perception War)
राहुल गांधी के आरोपों को राजनीतिक रणनीतिकार चुनाव पूर्व “माहौल बनाने की कोशिश” के रूप में देख रहे हैं। यदि कांग्रेस को अपेक्षित जनादेश नहीं मिला, तो जनता के बीच यह नैरेटिव पहले से तैयार रहेगा कि चुनाव फिक्स थे।
महागठबंधन में अस्थिरता का संकेत
राजनीतिक विशेषज्ञ के मुताबिक राहुल गांधी कांग्रेस को महागठबंधन का हिस्सा बनाकर भी स्वतंत्र पहचान बनाए रखना चाहते हैं। इसलिए वे दो रणनीतियों पर काम कर रहे हैं।
जमीन पर स्वतंत्र पार्टी के रूप में प्रचार
हार की संभावना से ‘बचाव का कवच
अगर परिणाम अनुकूल न रहे तो विपक्ष पहले से ही “चुनाव आयोग की मिलीभगत” का नैरेटिव चलाकर खुद को नैतिक रूप से बचा सकता है।
लोकतांत्रिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करने की परंपरा
बीजेपी का दावा है कि राहुल गांधी लगातार संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हैं, जिससे जनमानस का भरोसा कमजोर होता है।
चुनावी माहौल का असर सीमित
राहुल गांधी की इस रणनीति से शहरी और डिजिटल वर्ग पर कुछ असर हो सकता है, लेकिन ग्रामीण और पारंपरिक वोटर ज्यादा स्थानीय उम्मीदवार, जातीय संतुलन और गठबंधन समीकरण पर ध्यान देंगे। बिहार जैसे परिपक्व राज्य में यह नैरेटिव कितना असर डाल पाएगा। यह जनता के मुद्दों पर केंद्रित होने पर ही निर्भर करेगा।…(प्रकाश कुमार पांडेय)




