Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Bihar Assembly Elections 2025 : सामने आया NDA में सीट बंटवारे का संभावित फॉर्मूला…जानें कितनी सीट पर हो सकती है किस दल की हिस्सदारी…?

DigitalDesk by DigitalDesk
June 8, 2025
in Uncategorized
0
Bihar Assembly Elections 2025 Possible seat sharing formula in NDA emerges
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Bihar Assembly Elections 2025 बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं। इस साल के अंत तक राज्य में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। ऐसे में सियासी दलों की सक्रियता बढ़ गई है। सीट शेयरिंग से लेकर दूसरे तमाम मुद्दों पर मंथन शुरु हो चुका है। चुनाव से पहले एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर कवायद तेज होती नजर आ रही है। यह माना जा रहा है कि सत्तारूढ़ NDA alliance में सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। गठबंधन के सभी दलों में सहमति बन गई है। लोकसभा चुनाव में अपनाए गए फार्मूले के आधार पर ही विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग का भी फार्मूला होगा।

एनडीए से जुड़े सूत्रों के अनुसार संभावित फार्मूले के आधार पर इस बार जेडीयू 102 से 103 और बीजेपी 101 से 102 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। बाकी करीब 40 विधानसभा सीट लोक जनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को दी जा सकती हैं

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

सामने आया NDA में सीट बंटवारे का संभावित फॉर्मूला

जानें कितनी सीट पर हो सकती है किस दल की हिस्सदारी…

एनडीए का संभावित सीट बंटवारा – 2025 बिहार विधानसभा चुनाव
घटक दल                                                                       संभावित सीटें                      2020 में लड़ी                        2020 में जीती
जेडीयू (नीतीश कुमार)                                                     102-103                             115                                     43
भाजपा (BJP)                                                                 101-102                             110                                     74
लोजपा (रामविलास) – चिराग पासवान                                25-28 अकेले लड़ी                                                           01
हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) – जीतन राम मांझी                 6-7                                         7                                      04
आरएलएम – उपेंद्र कुशवाहा                                           4-5 थर्ड फ्रंट में                                                                   0
कुल विधानसभा सीट 243 — —

JDU  और BJP लगभग बराबर

2020 में सीटों के असंतुलन और नतीजों में अंतर के बाद, अब दोनों दलों के बीच संतुलन साधा गया है। इससे आपसी तालमेल और मतदाताओं को साझा नेतृत्व का संदेश देने की कोशिश की गई है।

चिराग पासवान को बड़ा हिस्सा

संभावित फार्मूलें के अनुसार केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा —रामविलास को इस बार 25 से 28 विधानसभा सीट मिल सकती हैं। 25 से 28 सीट चिराग को मिलना दिखाता है कि उन्हें अब एनडीए में औपचारिक रूप से बड़ी और अहम भूमिका दी जा रही है। चिराग की पार्टी के पास इस समय लोकसभा में पांच सांसद भी हैं। और मोदी सरकार में भी उनका प्रतिनिधित्व है। ये बात उनके दावे को मजबूत करती है।

मांझी और कुशवाहा को सीमित सीट

मांझी को पिछली बार सात सीट मिली थी। अब भी लगभग उतनी ही दी जा रहीं हैं। कुशवाहा को पहली बार एनडीए में जगह मिल रही है, लेकिन उनके हिस्से में कम सीटें मिली हैं। जिससे संकेत मिलता है कि उनका जनाधार सीमित माना जा रहा है।

2020 बनाम 2025: प्रमुख अंतर
पहलू 2020 2025 (संभावित)

बड़ा दल जेडीयू को ज़्यादा सीटें मिली थीं अब जेडीयू और भाजपा बराबरी पर
लोजपा (चिराग) एनडीए से बाहर, अकेले लड़ी अब औपचारिक तौर पर एनडीए का हिस्सा
आरएलएम (कुशवाहा) थर्ड फ्रंट में अब एनडीए में
हम (मांझी) 7 सीटें 6–7 सीटें, समान स्थिति
वीआईपी (सहनी) 11 सीटें मिली थीं अब गठबंधन में नहीं दिख रहे

राजनीतिक संकेत और संभावित रणनीति
बीजेपी और जेडीयू का बराबर सीटों पर लड़ना दर्शाता है कि गठबंधन नेतृत्व का संदेश संतुलन और स्थिरता पर है। चिराग पासवान को बिहार में प्रमोट करना पिछड़े वर्ग और युवा मतदाताओं को साधने की कोशिश हो सकती है। कुशवाहा और मांझी को सीमित सीटें देकर एनडीए अपने कोर वोट बैंक में बिखराव नहीं चाहता। बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में संभावित हैं। सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है, जो चुनावी तैयारी की दिशा तय करेगी।—(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 125
Tags: #NDA Alliance#NDA possible seat sharing formula #NDA vs Mahagathbandhan #Bihar Assembly Elections 2025
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version