Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

रेपो रेट में कटौती से राहत: जानें 20, 30 और 50 लाख के होम लोन पर कितनी घटेगी EMI…जानें क्या होता है रेपो रेट..?

DigitalDesk by DigitalDesk
June 6, 2025
in Uncategorized
0
The Reserve Bank of India has made a big cut in the repo rate
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में बड़ी कटौती की गई है। पहले से उम्‍मीद के अनुसार आरबीआई की ओर से रेपो रेट को 50 बेसिस पॉइंट कम किया गया है। ऐसे में किसी व्यक्ति ने होम और ऑटो लोन लिया है तो उसकी हर महिने की किश्‍तों पर प्रभाव पड़ेगा और किश्त की राशि कम हो जाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में यह फैसला लिया है। जिससे आम जनता को बड़ी राहत दी है। रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती के बाद यह दर अब 5.50% रह गई है। इससे होम और ऑटो लोन की ब्याज दरों में कमी आने की पूरी संभावना है।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि यह फैसला महंगाई नियंत्रण और आर्थिक विकास को गति देने के मकसद से लिया गया है। इसका सीधा लाभ उन लोगों को मिलेगा जो फ्लोटिंग रेट पर होम लोन ले चुके हैं या लेने जा रहे हैं।

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

EMI कैलकुलेशन: कितना मिलेगा फायदा?

नीचे कुछ प्रमुख होम लोन अमाउंट्स पर ब्याज दर में कटौती के बाद ईएमआई में होने वाली राहत का विवरण दिया गया है।

लोन राशि अवधि ब्याज दर (पहले) EMI (पहले) नई ब्याज दर EMI (नई) मासिक बचत
₹50 लाख 30 साल 9% ₹40,231 8.5% ₹38,446 ₹1,785
₹30 लाख 20 साल 8.5% ₹26,035 8% ₹25,093 ₹942
₹25 लाख 20 साल 8.5% ₹21,696 8% ₹20,911 ₹785
₹20 लाख 20 साल 9% ₹17,995 8.5% ₹17,356 ₹639

ब्याज दर घटते ही लोन हो जाएगा सस्ता

रेपो रेट कटौती से बैंक अपने होम लोन पर ब्याज दरें घटा सकते हैं, क्योंकि ज़्यादातर बैंकों ने अपने लोन रेपो रेट से लिंक कर रखे हैं। इससे आपकी EMI हर महीने कम हो जाती है और कुल लोन लागत भी घट जाती है।

रेपो रेट से जुड़े महत्वपूर्ण बातें

रेपो रेट में कटौती का सीधा असर सिर्फ फ्लोटिंग रेट लोन पर होता है। फिक्स्ड रेट लोन वालों को तब तक राहत नहीं मिलेगी जब तक वे नई शर्तों के तहत ट्रांसफर न करें। नई ब्याज दरें बैंक की समीक्षा के बाद लागू होती हैं, इसमें 1-2 सप्ताह का समय लग सकता है। आप चाहे तो लोन टेन्योर को छोटा कर सकते हैं और ब्याज में और बचत कर सकते हैं।
आरबीआई की यह रेपो रेट कटौती निश्चित रूप से मिडिल क्लास होम बायर्स के लिए राहत लेकर आई है। बढ़ती महंगाई के बीच ईएमआई में यह कमी मासिक बजट को संतुलित करने में मदद कर सकती है। यदि आपने भी होम लोन ले रखा है तो बैंक की नई दरों का इंतजार कीजिए, और समय रहते अपने लोन की री-स्टैक्चरिंग या बैलेंस ट्रांसफर पर विचार कीजिए।

जानें क्या होता है रेपो रेट

आमजन के लिए रेपा रेट को समझना थोड़ा कठीन हो सकता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि रेपो रेट आखिर क्या होता तो हम आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को बैंकों का बैंक कहा जाता है। आरबीआई जिस ब्याज दर पर दूसरी बैंकों को कर्ज देता है, उस ब्याजदर को ही रेपो रेट का जाता हैं। ऐसे में रेपो रेट कम होने की​ स्थिति में यह बैंक भी कम ब्याज पर लोन बांटते हैं। जिससे अब उम्मीद की जा रही है कि बैंकों के लोन सस्ता हो सकता है। इसका सीधा फायदा बैंक के उपभोक्ताओं को मिलेगा।…(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 417
Tags: # RBI has cut the repo rate by 50 basis points#cut in the repo rateReserve Bank of India
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version