Thursday, March 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

राहुल गांधी के बयान के बाद कांग्रेस संगठन को लंगड़े घोड़ों की तलाश…!क्या है “लंगड़े घोड़ों को रिटायर करना है का सियासी अर्थ…MP कांग्रेस में लंगड़ा घोड़ा कौन?

DigitalDesk by DigitalDesk
June 4, 2025
in स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राहुल गांधी के बयान के बाद एमपी कांग्रेस संगठन को लंगड़े घोड़ों की तलाश…!क्या है “लंगड़े घोड़ों को रिटायर करना है का सियासी अर्थ

राहुल गांधी का भोपाल में दिया “लंगड़े घोड़ों को रिटायर करने वाला बयान मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक सुधार की कड़ा और स्पष्ट संदेश है। राहुल के इस भाषण से यह साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस अब आंतरिक अनुशासन, जवाबदेही, और कार्यकुशलता को प्राथमिकता देने जा रही है। आइए इसे समझते हैं….

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026
  • लंगड़ा घोड़ा घर जाए..!
  • मैदान में आए रेस वाला घोड़ा..!
  • एमपी कांग्रेस में होगी पुराने कांग्रेसियों की छुट्टी!
  • राहुल गांधी ने अपने भाषण में दिए संकेत

राहुल गांधी का यह बयान उन नेताओं के खिलाफ चेतावनी है जो पार्टी के भीतर ढीले, निष्क्रिय, या स्वार्थी रवैये के लिए बदनाम हैं। “लंगड़ा घोड़ा” उन नेताओं के लिए रूपक है जो न संगठनात्मक कार्य में सक्षम हैं, न चुनावी मैदान में लड़ने के काबिल हैं, बल्कि अंदर से पार्टी को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को “घर बैठाना” है, यानी संगठन से सक्रिय रूप से बाहर करना होगा।जिला अध्यक्षों का चयन अब दिल्ली से आए पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। वर्तमान और प्रस्तावित नामों में अगर ज़मीन-आसमान का फर्क हो, तो नई सोच और ऊर्जा वाले नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला अध्यक्षों का मूल्यांकन किया जाएगा कि वे पार्टी की विचारधारा के अनुरूप काम कर रहे हैं या नहीं।उन्होंने अल्पसंख्यकों, दलितों और पीड़ितों के पक्ष में आवाज़ उठाई या नहीं। उनके कार्यकाल में पार्टी के वोट प्रतिशत में वृद्धि हुई या नहीं। ऐसे अध्यक्षों की राय के आधार पर ही चुनावी टिकट भी तय होंगे। पहले जिला स्तर, फिर ब्लॉक, फिर पंचायत और वार्ड स्तर तक संगठन सुदृढ़ किया जाएगा।

दरअसल मध्यप्रदेश कांग्रेस इस समय गंभीर नेतृत्व संकट और आंतरिक गुटबाजी के दौर से गुजर रही है। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा, जहां बीजेपी ने 230 में से 163 सीटें जीत लीं, जबकि कांग्रेस मात्र 66 सीटों पर सिमट गई। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति और भी खराब रही — बीजेपी ने राज्य की सभी 29 लोकसभा सीटें जीत लीं, जिसमें कमलनाथ का गढ़ माने जाने वाला छिंदवाड़ा भी शामिल रहा, जहां उनके बेटे नकुलनाथ को हार का सामना करना पड़ा।

नेतृत्व पर उठे सवाल

लगातार मिल रही इन पराजयों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों नेता दशकों से प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन बदलते वक्त में उनके नेतृत्व की प्रासंगिकता पर पार्टी के भीतर और बाहर दोनों जगह बहस छिड़ चुकी है। हार के बाद यह स्पष्ट होता जा रहा है कि पार्टी के पास युवाओं को प्रेरित करने वाली रणनीति और जमीनी संगठन की कमी है।

गुटबाजी बनी सबसे बड़ी चुनौती

मध्यप्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी कोई नई बात नहीं है। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच विचारधारा, नेतृत्व और संसाधनों के बंटवारे को लेकर वर्षों से खींचतान रही है। उनके समर्थक दो स्पष्ट खेमों में बंटे हुए हैं, जो संगठनात्मक एकजुटता को नुकसान पहुंचाते हैं। यह खींचतान कई बार चुनावों में भी देखने को मिली है, जब पार्टी भीतरघात या असहमति के कारण कमजोर साबित हुई। भोपाल में राहुल गांधी ने “संगठन सृजन अभियान” की शुरुआत करते हुए साफ कहा कि गुटबाजी को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संकेतों में कहा कि कुछ नेता “बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। जिसे कमलनाथ के प्रति तंज के रूप में देखा गया, खासकर उस वक्त जब उनके भाजपा में शामिल होने की अफवाहें ज़ोरों पर थीं। हालांकि कमलनाथ ने इन अटकलों का खंडन किया, लेकिन उनकी खामोशी और कथित बीजेपी नेताओं से मुलाकातों ने कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस और अस्थिरता बढ़ाई है।

राहुल भाषण के पीछे की रणनीति..राजनीतिक संकेत और प्रभाव

राहुल गांधी ने साफ किया कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं और नेताओं की कोई कमी नहीं है, पर उनकी आवाज़ दबा दी जाती है। उन्होंने यह भी स्वीकारा कि पार्टी में “दो-तीन लोग” हैं जो निराशा फैलाते हैं या भाजपा की लाइन पर चल पड़ते हैं। यह अभियान उसी भीतरी गड़बड़ी को ठीक करने की कोशिश है। राहुल गांधी का यह बयान पुराने, निष्क्रिय नेताओं को किनारे लगाने का संकेत है, जो वर्षों से संगठन पर काबिज़ हैं। राहुल गांधी ने कहा कि यदि सिर्फ 20% कार्यकर्ता संकल्प लें, तो भाजपा को हराया जा सकता है यह आत्मविश्वास और चुनौती दोनों का संकेत है। कांग्रेस की आंतरिक सफाई और पेशेवर पुनर्गठन की ओर यह एक बड़ा कदम है। राहुल गांधी का यह भाषण एमपी के गुटबाज कांग्रेस नेताओं को एक राजनीतिक चेतावनी, संगठनात्मक दिशा और विचारधारा की पुनः पुष्टि है। अगर इसे सही तरीके से लागू किया गया, तो यह मध्यप्रदेश कांग्रेस को नई दिशा देने का काम कर सकता है। लेकिन असली चुनौती होगी—सक्रियता को केवल भाषण से निकालकर ज़मीनी बदलाव में बदलना।

अब लंगड़े घोड़ों की तलाश..!

मध्यप्रदेश कांग्रेस के पुनर्निर्माण के लिए जरूरी है कि पार्टी युवा नेतृत्व को आगे लाए, स्थानीय स्तर पर जवाबदेही तय करे और वरिष्ठ नेताओं को मार्गदर्शक की भूमिका में सीमित करे। राहुल गांधी का ज़ोर अब “लंगड़े घोड़ों को रिटायर” करने और परफॉर्मेंस आधारित संगठन तैयार करने पर है। यदि यह अभियान ईमानदारी से लागू होता है, तो कांग्रेस आने वाले वर्षों में मध्यप्रदेश में एक सशक्त विपक्ष के रूप में खड़ी हो सकती है — वरना पार्टी का पतन और तेज़ हो सकता है।

Post Views: 169
Tags: #MP Congress organization. #looking for lame horses#Rahul Gandhi statement
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

मुख्य समाचार
Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

बिजनेस
PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version