राजा रघुवंशी…शिलांग में हनीमून ट्रिप पर हत्या…शव मिलने के बाद हुआ से बड़ा खुलासा…अब पत्नी को खोज रही पुलिस
मध्यप्रदेश के इंदौर के निवासी राजा रघुवंशी अपनी नई नवेली दुल्हन सोनम रघुवंशी को लेकर हनीमून मनाने मेघालय के शिलांग गए थे। जहां पर रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी हत्या ने देशभर में सनसनी फैला दी है। अब भी उनकी पत्नी को स्थानीय पुलिस खोजने में नाकाम साबित हुई है। राजा रघुवंशी अपनी पत्नी के साथ हनीमून ट्रिप पर शिलांग गए थे, लेकिन अचानक दोनों पति पत्नी लापता हो गए। ग्यारह दिन की तलाश के बाद राजा की शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला, जो एक गहरी खाई में था।
इंदौर के राजेंद्र नगर में रहता है राजा रघुवंशी का परिवार
पत्नी के साथ हनीमून मनाने गए थे शिलांग
तीसरे ही दिन हुए दोनों पति-पत्नी अचानक लापता
11 दिन बाद राजा की लाश पेड़ से लटकी मिली
लाश गहरी खाई में थी, ड्रोन की मदद से मिली
पत्नी सोनम रघुवंशी अब तक है लापता
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि
पुलिस ने अब तेज़ की जांच
घटनाक्रम
राजा रघुवंशी अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां मनाने शिलांग पहुंचे थे। लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों अचानक गायब हो गए। इस घटना के बाद दवाब पड़ने पर शिलांग पुलिस ने दोनों की खोजबीन प्रारंभ की। ड्रोन और तीन टीमें लगाकर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जिसके ग्यारहवें दिन एक खतरनाक पहाड़ी इलाके में ड्रोन की मदद से राजा का शव पेड़ से लटका पाया गया।
पुलिस की शुरुआती लापरवाही पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
सुरक्षा और टूरिज्म की व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है।
सोशल मीडिया पर इस केस को लेकर न्याय की मांग तेज़ हो रही है।
पोस्टमार्टम में हुई हत्या की पुष्टि
राजा रघुवंशी के शव को गहरी खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम किया गया। जिसकी रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा हुआ कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। राजा के शरीर पर मिले चोट के निशान और फांसी लगाने की शैली ने इस बात की पुष्टि की।
राजा की हत्या के बाद उठे सवाल
- राजा रघुवंशी की हत्या किसने और क्यों की?
- राजा की पत्नी कहां हैं? क्या वह सुरक्षित हैं या उन्हें भी नुकसान पहुंचा है?
- क्या यह पारिवारिक विवाद, कोई प्रेम प्रसंग, या लूटपाट से जुड़ा मामला है?
- पुलिस की शुरुआती जांच में क्या चूक हुई?
- क्या यह कोई व्यक्तिगत रंजिश थी, या संपत्ति/रिश्तों से जुड़ा मामला?
- होटल स्टाफ, टैक्सी ड्राइवर, लोकल गाइड आदि की भूमिका क्या है?
- क्या पुलिस ने शुरुआती दिनों में मामले को गंभीरता से नहीं लिया
पुलिस की मौजूदा कार्रवाई
पुलिस सक्रिय: पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद केस अब हत्या के एंगल से जांचा जा रहा है।
सर्च ऑपरेशन जारी: पत्नी की तलाश के लिए जंगलों और खाइयों में खोजबीन जारी है।
तकनीकी जांच: कॉल डिटेल्स, होटल की एंट्री, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
स्थानीय संदेहियों से पूछताछ चल रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस अब हत्या के पीछे की मंशा और हत्यारे की तलाश में जुट गई है। पत्नी की तलाश प्राथमिकता पर है। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, होटल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है जांच प्रक्रियाएं तेज कर दी हैं। इस घटना ने पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग न्याय और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। यह मामला फिलहाल रहस्यमय परिस्थितियों में उलझा हुआ है। जब तक राजा रघुवंशी की पत्नी का कोई सुराग नहीं मिलता, तब तक सच पूरी तरह सामने नहीं आ पाएगा। पुलिस पर अब सच्चाई उजागर करने का भारी दबाव है। …प्रकाश कुमार पांडेय





