Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

शुभ घड़ी आने वाली है….राम मंदिर मंदिर में श्रीराम दरबार की प्रतिमाओं की स्थापना…अब इस शुभ मुर्हुत में होगी प्राण प्रतिष्ठा…! समारोह में शामिल होंगे सीएम योगी

DigitalDesk by DigitalDesk
June 1, 2025
in स्पेशल
0
Shri Ram Darbar in the Ram Mandir
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

शुभ घड़ी आने वाली है। अब कुछ घंटे का इंतजार बाकी है और उसके बाद लंबी प्रतीक्षा की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। क्योंकि अब वह पल आने वाला है जिसका इंतजार था। जिसकी तैयारी काफी पहले से की जा रही थी। जी हां बात हो रही है अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा उत्सव की। जिसका मुहूर्त नजदीक आ रहा है।
नए राम मंदिर मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हो गई थी। लेकिन मंदिर का निर्माण पूरा नहीं हुआ था। इसी कड़ी में मंदिर की पहली मंजिल बनकर तैयार हो चुकी है। जहां प्रभु श्री राम के दरबार को स्थापित किया गया है, जिसमें अब मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। मंदिर के परकोटे में स्थित मंदिरों में भी दिव्य देवी देवताओं की मूर्तियां लगाई गई है। उनकी भी प्राण प्रतिष्ठा इसी के साथ होने जा रही है। कुल मिलाकर अयोध्या में एक बार फिर बड़ा उत्सव होने जा रहा है।
राम नगरी अयोध्या में एक बार फिर बड़ा उत्सव होने जा रहा है। 22 जनवरी 2024 के बाद अयोध्या नगरी एक बार पुनः एक बड़े उत्सव के लिए तैयारी की जा रही है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में रामलला की मूर्ति 22 जनवरी 2024 को स्थापित की गई थी। अब श्री राम दरबार सहित परकोटे में बने विभिन्न मंदिरों में देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना की गई है, जिनकी प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाने वाला है। यह विशेष आयोजन सोमवार 2 जून को कलश यात्रा से प्रारम्भ होगा जो 3, 4 और 5 जून तक चलेगा। प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान गंगा दशहरा के दिन 5 जून को संपन्न होगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी सम्मिलित होंगे। श्री राम दरबार की इन मूर्तियों को जयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार सत्यनारायण पाण्डेय ने आकार दिया है। इस पूरे आयोजन को लेकर अयोध्यावासियों के साथ ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भक्तों के लिए एक और दिव्य सौगात तैयार हो गई है। अब श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन के साथ-साथ उनके संपूर्ण राम दरबार — जिसमें माता सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की दिव्य प्रतिमाएं शामिल हैं , जिनका दर्शन भक्त कर सकेंगे। ये प्रतिमाएं राम मंदिर के पहले तल पर स्थापित की जा चुकी हैं। इनकी प्राण प्रतिष्ठा 3 जून से 5 जून के बीच वैदिक विधि-विधान के साथ की जाएगी।

3 से 5 जून को होगी श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा
गंगा दशहरा पर विशेष मुहूर्त में होगी प्राण प्रतिष्ठा
हर दिन 540 बार प्रभु की परिक्रमा
परिक्रमा कर तराशीं श्रीराम दरबार की मूर्तियां
मूर्तिकार सत्यनारायण पांडे बनाई मूर्तियां
8 माह का तप और शिल्प का है अद्भुत संगम

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

साधना से सजीव हुआ शिल्प

रामनगरी अयोध्या में रामभक्तों को अब राम दरबार के दर्शन का दिव्य सौभाग्य प्राप्त होगा। मूर्तिकार की साधना ने एक तरह से आध्यात्मिक इतिहास रच दिया है। राम दरबार की इन भव्य प्रतिमाओं का निर्माण जयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार सत्यनारायण पांडे ने किया है। यह केवल एक शिल्प प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा रही। मूर्तिकार ने आठ महीनों तक कठोर तप, भक्ति और साधना के साथ इन मूर्तियों को गढ़ा। सत्यनारायण पांडे के अनुसार, “जब तक हृदय में राम न बसें, तब तक पत्थर को छूने का अधिकार नहीं।” वे प्रतिदिन रामलला की 540 बार परिक्रमा करते थे और हनुमान चालीसा का पाठ करते थे। इसी भावनात्मक समर्पण से उन्होंने राजा राम सहित समस्त दरबार की मूर्तियों में जीवन का संचार किया।

101 वैदिक आचार्यों द्वारा होगा वैदिक अनुष्ठान

इन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या और काशी से 101 वैदिक आचार्य आमंत्रित किए गए हैं। तीन दिवसीय अनुष्ठान 3 जून से 5 जून तक चलेगा, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ और अन्य धार्मिक क्रियाएं संपन्न होंगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को राम दरबार के साक्षात दर्शन का सौभाग्य मिलेगा।

भक्ति, निष्ठा और दिव्यता का संगम

अयोध्या का श्री राम मंदिर महज एक स्थापत्य नहीं कला का नमूना नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धावान लोगों की आस्था का प्रतीक भी है। अब जबकि राम दरबार की सभी प्रतिमाएं तैयार हैं जो इस मंदिर का हिस्सा बनने वाली हैं, तो यह न केवल इस मंदिर की गरिमा को बढ़ाएगा, बल्कि भक्ति और दिव्यता का अद्वितीय संगम भी प्रस्तुत करेगा। यह निर्माण केवल पत्थरों में जान फूंकने की कला नहीं, बल्कि उस आध्यात्मिक ऊर्जा का परिणाम है, जो राम भक्तों के हृदय से निकलकर मंदिर की आत्मा में समा गई है। ..(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 210
Tags: #Ayodhya #Ram mandir#Shri Ram Darbarauspicious timeRam Mandir
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version