Thursday, October 29, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

भोपाल में आज प्रधानमंत्री मोदी….15 हजार महिलाएं करेंगी सिंदूर कलर की साड़ी में पीएम का स्वागत

DigitalDesk by DigitalDesk
May 31, 2025
in स्पेशल
0
15 thousand women will welcome PM wearing sindoor coloured saree
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भोपाल में आज प्रधानमंत्री मोदी….15 हजार महिलाएं करेंगी सिंदूर कलर की साड़ी में पीएम का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भोपाल आ रहे हैं। भोपाल दौरे पर आज पीएम मोदी का सिंदूर कलर की साड़ी पहनकर 15 हजार महिलाएं स्वागत करेंगी। सिंदूर कलर की साड़ियों में 15 हजार महिलाएं पीएम मोदी का खास स्वागत करने के लिए तैयार हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी का यह अनोखा स्वागत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के प्रति एक तरह से आभार जताने के लिए किया जा रहा है। भोपाल के इस पूरे कार्यक्रम में महिला शक्ति का संदेश देने के लिए बीजेपी की ओर से महिला नेतृत्व भी मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ मौजूद रहेगा।

Related posts

Technology fails before the twin sisters from Rampur Find out what special solution the DM provided

रामपुर की जुड़वा बहनों के आगे फेल हुई टेक्नोलॉजी!…बायोमीट्रिक बना मुसीबत, विशेष तकनीकी समाधान से बने दोनों के आधार

October 29, 2026
Why do the headlights on these two wheelers always remain ON Find out the key reason behind the rule implemented in 2017

इन दुपहिया वाहनों की हेडलाइट हमेशा ON क्यों रहती है? जानिए 2017 में लागू हुए नियम की बड़ी वजह

October 29, 2026

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर कार्यक्रम
महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में होंगे शामिल
2 लाख से ज्यादा महिलाओं को करेंगे संबोधित
जंबूरी मैदान में महासम्मेलन का आयोजन
कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण/शिलान्यास
इंदौर मेट्रो और दो एयरपोर्ट्स का करेंगे उद्घाटन
महिलाओं के हाथों सुरक्षा से मंच संचालन तक की बागडोर
भोपाल में ‘शक्ति’ करेगी पीएम की सुरक्षा
पहली बार 90 पुलिस अफसरों में से 47 महिलाएं
हर सेक्शन की जिम्मेदारी उन्हीं के पास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज शनिवार 31 मई भोपाल दौरा बेहद खास और ऐतिहासिक माना जा रहा है। यह दौरा पूरी तरह से महिला सशक्तिकरण को समर्पित है। इसमें “ऑपरेशन सिंदूर” के प्रति आभार प्रकट करने का अनोखा आयोजन किया गया है।

लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन
समय और स्थान:
स्थान: जंबूरी मैदान, भोपाल
समय: सुबह 11:15 से
पीएम आगमन: 10:45 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर, 11 बजे हेलिकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित अभिनव स्वागत

15,000 महिलाएं सिंदूर रंग की साड़ियों में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत करेंगी।

यह आयोजन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए आभार प्रदर्शन है, जो महिला सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा एक बड़ा अभियान रहा है। पूरे भोपाल शहर में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े पोस्टर लगाए गए हैं।

महिला नेतृत्व और भागीदारी का प्रतीकात्मक संदेश
आयोजन की संपूर्ण ज़िम्मेदारी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी गई है।
सुरक्षा व्यवस्था
मंच संचालन
साइट मैनेजमेंट
हेलीपैड और कारकेट नियंत्रण

इंदौर मेट्रो की पहली यात्रा में केवल महिलाएं सवार होंगी।

राजनीतिक और सामाजिक संदेश

यह आयोजन महिला सशक्तिकरण के प्रति केंद्र सरकार और भाजपा की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
मंच पर बीजेपी की महिला नेता प्रधानमंत्री मोदी के साथ होंगी, जो “नारी शक्ति” के एकजुट और प्रभावी प्रदर्शन का प्रतीक है।

महत्वपूर्ण पृष्ठभूमि ऑपरेशन सिंदूर क्या है?

ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ एक ऐसा अभियान है जिसने दुनिया भर को अपनी ओर आकृषित किया है। यह एक महिला सम्मान और सुरक्षा मिशन है। इसी क्रम में भोपाल में मध्य प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, त्वरित न्याय और सामाजिक चेतना को बढ़ाने के लिए आज महासम्मेलन किया जा रहा है। इस अभियान ने न सिर्फ आतं​कवादियों का खत्मा किया बल्कि आतंक परस्त पाकिस्तान को भी सबक सिखाने का काम किया है।

ऐसे में भोपाल में आज का आयोजन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिला नेतृत्व और भागीदारी का एक जीवंत उदाहरण है। 15 हजार महिलाओं द्वारा सिंदूरी साड़ी पहनकर पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा। यह महिला सम्मान और गौरव का प्रतीक बनकर देशभर में चर्चा का विषय बन गया है।…(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: # 300th birth anniversary of Devi Ahilyabai Holkar#15 thousand women#Narendra Modi in Bhopal#Vermilion coloured decorations#Welcomed PM wearing vermilion coloured saree
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version