Thursday, March 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा…. एक्टिव केस पहुंचे 1348, केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले…यहां मिली प्रेग्नेंट महिला कोरोना पॉजिटिव

DigitalDesk by DigitalDesk
May 30, 2025
in स्पेशल
0
Corona virus has knocked once again in India
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा…. एक्टिव केस पहुंचे 1348, केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले…यहां मिली प्रेग्नेंट महिला कोरोना पॉजिटिव
भारत में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। संक्रमितों की संख्या को लेकर बात करें तो अबतक देश में करीब 1348 एक्टिव केस मौजूद हैं। हालांकि यह आंकड़ा फिलहाल चिंता जनक नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना होगी। कोविड-19 के लेटेस्ट अपडेट्स को जानने के लिए जुड़े रहिए liveindia.news के साथ।

महाराष्ट्र में मिलें कोरोना के 76 नए मामले मिले
अरुणाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव निकली प्रेग्नेंट महिला
जानें भारत में कितने एक्टिव केस?

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

भारत में कोरोना वायरस Live Covid-19 Cases In India से संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में लगातार वृद्धि हो रही है। यहां फिलहाल स​क्रिय मामले 1348 हो चुके हैं। कोरोना के चार नए वेरिएंट्स ने इस समय दुनिया के कई देशों में तबाही मचाई हुई है। इन सभी को ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट्स माना गया है। आंकड़ों के अनुसार एक्टिव कोरोना मरीजों active corona patients की संख्या बढ़कर 1348 हो गई है। हालांकि कोरोना संक्रमण पहले की तुलना में कम गंभीरता है, लेकिन Omicron के नए सब-वेरिएंट्स Sub-variants ने चिंता बढ़ा दी है।

कोरोना के नए वेरिएंट्स का खतरा

विश्व स्तर पर कोरोना वायरस के चार नए वेरिएंट्स ने संक्रमण दर को बढ़ाया है। ये सभी वेरिएंट्स ओमिक्रॉन Variants Omicron के सब-वेरिएंट्स माने जा रहे हैं। तेजी से फैलने की क्षमता रखते हैं। भारत में भी इन वेरिएंट्स से संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

राज्यवार स्थिति

कोरोना के सबसे ज्यादा सक्रिय मामले केरल में सामने आए हैं। यह राज्य एक बार फिर हॉटस्पॉट बनता नजर आ रहा है। जबकि महाराष्ट्र में 76 नए केस रिपोर्ट हुए हैं। विशेष रूप से अमरावती जिले में 56 वर्षीय एक महिला जो सांस की परेशानी से जूझ रही थी, उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। अमरावती में कोरोना का यह पहला मामला है। कर्नाटक की बात करें तो 42 नए मामले सामने आए हैं और राज्य में दूसरी मौत की पुष्टि की गई है। जिससे राज्य के स्वास्थ्य विभाग में चिंता का माहौल है। गुरुग्राम —हरियाणा में एक दिन पहले गुरुवार को 10 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं।

स्थिति नियंत्रण में लेकिन सतर्कता जरूरी

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देश में फिलहाल हालात स्थिर हैं और सरकार हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है। मरीजों के लक्षण अभी तक हल्के हैं, जैसे हल्का बुखार, खांसी और गले में खराश, लेकिन संक्रमण फैलने की रफ्तार तेज हो सकती है, अगर सतर्कता नहीं बरती गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जनता से साफ-सफाई बनाए रखने, मास्क पहनने, और भीड़-भाड़ से बचने की सलाह दी है। वहीं इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना अब भी सबसे ज़रूरी बचाव उपायों में से एक है। इसके साथ ही बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

निगरानी और टेस्टिंग
देश के विभिन्न हिस्सों में सैंपलिंग, जीनोम सीक्वेंसिंग और टेस्टिंग को दोबारा तेज किया गया है ताकि समय रहते वेरिएंट्स की पहचान हो सके। भले ही देश में कोरोना की स्थिति अब भी नियंत्रण में मानी जा रही हो, लेकिन संक्रमण के बढ़ते मामले और नए वेरिएंट्स की मौजूदगी को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियां सक्रिय हैं, लेकिन जनता की सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है।
केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा सक्रिय मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद महाराष्ट्र में भी कोविड के 76 नए मामले मिले हैं। राज्य के अमरावती क्षेत्र में भी पहला कोरोना मरीज मिला है। यह एक 56 वर्षीय महिला है, जिसे सांस लेने में तकलीफ हुई थी। जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव पाई गई।

कर्नाटक में भी 42 नए मामलों की रिपोर्ट सामने आई है। यहां कोरोना से दूसरी मौत भी हो चुकी है। गुरुग्राम में भी गुरुवार को कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की मानें तो फिलहाल देश में कोरोना के हालात स्थिर हैं। मरीजों की संख्या भी नियंत्रित है, मगर सावधानी रखना जरूरी है। मरीजों के लक्षण हल्के हैं लेकिन संक्रमण तेजी से फैल सकता है। इसलिए, साफ-सफाई और इम्यूनिटी का ख्याल रखें। ..प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 309
Tags: #Corona virus #again in India #Variants Omicron #Sub-variants #Active corona patients
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

मुख्य समाचार
Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

बिजनेस
PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version