Saturday, June 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

राजस्थान में पकड़ाया पाकिस्तान का एक और जासूस…जासूस से निकला कांग्रेस का ये कनेक्शन…बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा…

DigitalDesk by DigitalDesk
May 29, 2025
in Uncategorized
0
spying for Pakistan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पकड़ाया पाकिस्तान का एक और जासूस…जासूस निकला कांग्रेस का ये कनेक्शन…बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा

राजस्थान के जैसलमेर से पुलिस ने एक सरकारी कर्मचारी को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के संदेह में गिरफ्तार किया है। आरोपी कोई और नहीं कांग्रेस के सीनियर नेता पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद का एक पूर्व निजी सहायक है। जिसे पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस ISI के लिए कथित पर जासूसी करने के आरोप में जांच एजेंसियों ने हिरासत में लिया है।

Related posts

Railway Priority List

रेलवे की वो ट्रेनें जिन्हें मिलता है सबसे पहले रास्ता, राजधानी-शताब्दी भी रुक जाती हैं

June 19, 2026
Telegram in india

क्या भारत में टेलीग्राम का भविष्य खतरे में है?….NEET-2026 के बाद टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

June 19, 2026

सूत्र बताते हैं कि शकूर खाल 6 से 7 बार पाकिस्तान जा चुका है। वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद अब बीजेपी के नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस पर निशाना साधा है।

राजस्थान सीआईडी और जयपुर से पहुंची खुफिया विशेष टीमों ने यहां जैसलमेर के एक सरकारी विभाग कार्यालय से शकूर खान को अपनी हिरासत में ले लिया है। जांच अधिकारियों ने बताया कि शकूर खान मूलत जैसलमेर का रहने वाला है। तर्तमान में रोजगार ऑफिस में कार्यरत है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शकूर जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात था।

ऐसे में अधिकारियों ने संदेह जताया है कि शकूर खान संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है। खुफिया एजेंसियां कुछ समय से उसकी निगरानी कर रही थीं। दरअसल जांच एजेंसियों को शकूर के पाकिस्तानी दूतावास के एक अधिकारी के साथ उनके कथित संबंधों और ISI से संभावित संपर्कों की भी अहम जानकारी मिली थी।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी सरकारी कर्मचारी पर भारतीय सैन्य ठिकानों और सीमावर्ती इलाकों की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाने का आरोप है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह सोशल मीडिया और मोबाइल ऐप्स के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से संपर्क में था।

ISI के जाल में फंसा?
पुलिस और खुफिया एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी के मोबाइल फोन और लैपटॉप से कई संदिग्ध फाइलें और संवाद बरामद किए गए हैं। बताया जाता है कि आरोपी को पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस ISI की “हनी ट्रैप” रणनीति के तहत फंसाया गया था। जांच अधिकारियों के मुताबिक वह लंबे समय से सीमावर्ती क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर रख रहा था और समय-समय पर फोटो, वीडियो और संवेदनशील दस्तावेज भेजता रहा। उसके खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री से संबंध

पाक के जासूस की गिरफ्तारी को राजनीतिक रंग तब मिला जब यह खुलासा हुआ कि आरोपी कभी कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री का निजी सहायक रह चुका है। इस कनेक्शन को लेकर राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
लेकिन बीजेपी नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। भाजपा प्रवक्ताओं ने मांग की है कि कांग्रेस को इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और संबंधित नेता से पूछताछ की जानी चाहिए।

सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता

राजस्थान जैसे सीमावर्ती राज्य में इस प्रकार की जासूसी की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन किसी राजनीतिक व्यक्ति के पूर्व सहयोगी की संलिप्तता से मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह जांच कर रही हैं कि क्या आरोपी के संपर्क में और लोग भी शामिल थे और क्या यह कोई बड़ा जासूसी नेटवर्क है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और उसके सभी डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। यह भी जांच का विषय है कि उसके माध्यम से कौन-कौन सी सूचनाएं पाकिस्तान तक पहुंची हैं। यह मामला सिर्फ जासूसी का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर खतरा बन गया है। राजनीतिक जुड़ाव के चलते यह एक संवेदनशील मुद्दा बन गया है और अब सभी की निगाहें केंद्र और राज्य सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। जांच एजेंसियां आने वाले दिनों में और खुलासे कर सकती हैं।

Post Views: 154
Tags: #government employee pak spying#Jaisalmer police#spying for Pakistan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version