Tuesday, June 16, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

राजस्थान में संगठन की नब्ज टटोलेंगे जेपी नड्डा…! इस दिन जाएंगे पिंक सिटी जयपुर…!

DigitalDesk by DigitalDesk
May 29, 2025
in Uncategorized
0
Bharatiya Janata Party National President JP Nadda
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में संगठन की नब्ज टटोलेंगे जेपी नड्डा…!….31 मई को जाएंगे पिंक सिटी जयपुर…

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी जयपुर के एक दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं। हालांकि, यह दौरा महज़ एक महिला केंद्रित कार्यक्रम में शिरकत तक सीमित नहीं रहने वाला है। इस दौरान नड्डा राजस्थान में पार्टी संगठन की नब्ज भी टटोलेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा 31 मई को जयपुर के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। हालांकि, यह दौरा महज़ एक महिला केंद्रित कार्यक्रम में शिरकत तक सीमित नहीं रहने वाला है। सूत्रों की माने तो जेपी नड्डा राजस्थान प्रदेश संगठन की स्थिति को भी अपने दौरे के दौरान परख सकते हैं। इसके लिए जयपुरी में एक अहम अनौपचारिक बैठक आयोजित की जा सकती है।

Related posts

Petrol, Diesel Price Today: क्या 15 जून को ईंधन की कीमतों में क्या हैं ? देश के बड़े शहरों में जाने आज क्या है पेट्रोल डीजल के दाम

Petrol, Diesel Price Today: क्या 15 जून को ईंधन की कीमतों में क्या हैं ? देश के बड़े शहरों में जाने आज क्या है पेट्रोल डीजल के दाम

June 15, 2026
Discover the most beneficial daily walking goal

7 हजार या 10 हजार कदम? जानिए रोज कितनी वॉक है सबसे फायदेमंद और कब बन सकती है नुकसान की वजह

June 14, 2026

जेपी नड्डा का राजस्थान दौरा…
राजस्थान भाजपा के लिए आत्मविश्लेषण का दौर
हो सकता है संगठन में सुधार की दिशा में निर्णायक मोड़
बैठक में दिखाई देगी संगठन में होने वाले बड़े बदलाव की झलक
जेपी नड्डा का 31 मई को पहुंचेंगे जयपुर
महिला कार्यक्रम के साथ संगठन को परखेंगे नड्डा

पार्टी सूत्रों की माने तो जेपी नड्डा दोपहर बाद राजस्थान प्रदेश भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक कर सकते हैं। इस बैठक में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया सहित कई प्रमुख चेहरे शामिल होंगे। इस बैठक को लेकर प्रदेश कार्यालय में तैयारियां तेज़ कर दी गईं हैं। हालांकि अब तक पार्टी की ओर से बैठक का कोई आधिकारिक कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है।

ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी संगठन की यह बैठक संगठनात्मक दृष्टिकोण से बेहद खास हो सकती है। जेपी नड्डा आने वाले दिनों में पार्टी की ओर से चलाए जाने वाले विभिन्न संगठनात्मक अभियानों की रूपरेखा पर मंथन कर सकते हैं। इसके साथ ही राजस्थान प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी को लेकर भी इस दौरान प्रारंभिक चर्चा की संभावना जताई जा रही है। दरअसल संगठन चुनाव को लेकर पार्टी के भीतर से फीडबैक लिया जाएगा कि कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच संवाद किस तरह का समन्वय कैसा चल रहा है। पार्टी सूत्र बताते हैं जेपी नड्डा इस दौरान यह भी जानने का प्रयास करेंगे कि प्रदेश की भजन लाल सरकार और पार्टी संगठन के बीच तालमेल किस स्तर का है।
बता दें हाल ही में हुई बैठकों और ताजा घटनाक्रमों के आधार पर स्थानीय स्तर पर उभरी गुटबाजी के साथ मतभेदों की रिपोर्ट भी पार्टी अध्यक्ष के समक्ष रखी जा सकती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बैठक भले ही अनौपचारिक हो, लेकिन इसमें लिये गये फैसलों का दूरगामी राजनीतिक असर माने जा रहे हैं।

राजस्थान में निकाय चुनाव…नड्डा करेंगे चिंतन
जेपी नड्डा राजस्थान में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भी संगठन केनेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दे सकते हैं। नड्डा का यह दौरा जहां एक ओर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के माध्यम से जनसंपर्क की रणनीति को बल प्रदान करेगा तो वहीं दूसरी ओर संगठनात्मक कसौटी पर पार्टी के नेताओं की भूमिका और उनकी सक्रियता को भी परखेगा।..(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 393
Tags: #BJP National President Japanese Army#Janeu Mandir in Jaipur#Pink City Jaipur#Rajasthan Jaipur
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version