Uttar Pradesh में तीर्थस्थलों का अब कायाकल्प हो रहा है। इसी कड़ी में Baba Tameshwarnath Dham बाबा तामेश्वरनाथ धाम का नाम भी जुड़ने वाला है। यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने संत कबीर नगर में इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बाबा तामेश्वरनाथ धाम को अयोध्या और काशी के समान एक भव्य तीर्थ स्थल के रूप में जल्द ही विकसित किया जाएगा। इतन ही नहीं उसे एक सुसंगठित कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। जिससे वहां आने वाले श्रद्धालुओं को आधुनिक, सुरक्षित और दिव्य दर्शन की सुविधा मिल सके। #Chief Minister Yogi Adityanath ने यहां करीब ₹1,515 करोड़ की लागत से तैयार हो रही 528 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के बाद यह बात कही। इस दौरान सीएम ने जिले को एक नया अध्यात्मिक और आर्थिक भविष्य देने का भरोसा जताया है।
उत्तर प्रदेश के तीर्थ स्थलों के कायाकल्प अभियान को नया आयाम देते हुए @Chief Minister Yogi Adityanath ने संत कबीर नगर जिले में बाबा तामेश्वरनाथ धाम को अयोध्या और काशी की तर्ज पर विकसित करने की घोषणा की है। यह कदम राज्य में धार्मिक पर्यटन, आध्यात्मिक चेतना और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देगा।
बाबा तामेश्वरनाथ धाम – अब बनेगा एक भव्य तीर्थ स्थल
Uttar Pradesh के सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि Baba Tameshwarnath Dham को एक दिव्य और भव्य तीर्थस्थल के रूप में बदला जाएगा, जहां श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं और सुरक्षित दर्शन का अनुभव मिलेगा। धाम को एक सुसंगठित कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा, जो सुविधाजनक आवागमन, सुरक्षा और स्वच्छता का ध्यान रखेगा।
यह धाम अब केवल एक स्थानीय धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि राज्यस्तरीय #religious tourism धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा। परियोजना में मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, तीर्थ यात्रियों के लिए विश्राम स्थल, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, डिजिटल मार्गदर्शन प्रणाली और हरित क्षेत्र का विकास शामिल रहेगा।
सीएम ने किया 528 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
बाबा तामेश्वरनाथ धाम की घोषणा के साथ ही #Uttar Pradeshके मुख्यमंत्री ने ₹1,515 करोड़ की लागत से तैयार हो रही 528 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें सड़क, जल आपूर्ति, ग्रामीण विकास, शिक्षा, चिकित्सा और पर्यटन से संबंधित योजनाएं शामिल हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह योजनाएं जिले के आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन का आधार बनेंगी। इससे नवीन रोजगार, पर्यटन से आय, कृषि सुधार, और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
अध्यात्म और विकास का संगम
यूपी के सीएम मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों को न केवल धार्मिक आस्था के केंद्र के रूप में देख रही है, बल्कि उन्हें आर्थिक और सांस्कृतिक विकास का आधार भी बना रही है। अयोध्या, काशी, मथुरा और चित्रकूट की तर्ज पर अब Baba Tameshwarnath Dham बाबा तामेश्वरनाथ धाम भी एक गौरवशाली तीर्थ स्थल बनेगा, जो स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और सम्मान दोनों लाएगा। बाबा तामेश्वरनाथ धाम के पुनर्विकास की यह घोषणा उत्तर प्रदेश के धार्मिक और आर्थिक पुनर्जागरण का प्रतीक है। यह न केवल श्रद्धालुओं को एक नवीन अनुभव देगा, बल्कि क्षेत्र की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विरासत को सशक्त करेगा। योगी सरकार का यह कदम निस्संदेह संत कबीर नगर को राज्य के तीर्थ मानचित्र पर एक विशेष स्थान दिलाने में सहायक होगा।




