तेज प्रताप के सामने राजनीतिक भविष्य के तीन मुख्य विकल्प: जानें क्या होगा अगला कदम?
आरजेडी सुप्रीमो Lal Prasad Yadav ने अपने बेटे Tej Pratap Yadav को आरजेडी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया गया है। इतना ही नहीं परिवार से भी दूर कर दिया है। Bihar Assembly Elections 2025 इस निर्णय के बाद तेज प्रताप के सामने नई पार्टी बनाने, जेडीयू या दूसरी किसी पार्टी में शामिल होने के साथ ही बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ने जैसे विकल्प हैं। बता दें तेज प्रताप पहले भी कई संगठन बना चुके हैं। अपनी राजनीतिक सक्रियता को वे दिखा चुके हैं। लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप की आगे की रणनीति बिहार विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभा सकती है।
- क्या निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे
- क्या अलग पार्टी बनाएंगे
- क्या दूसरी पार्टी का दामन थामेंगे
- जानिए तेज प्रताप के सामने क्या हैं राजनीतिक विकल्प?
तेज प्रताप यादव, जो कभी Rashtriya Janata Dal आरजेडी के कद्दावर नेता रहे है। वे पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र के तौर पर जाने जाते थे। अब वे पार्टी और परिवार-दोनों से बेदखल किये जा चुके हैं। RJD से उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। ऐसे में तेज प्रताप के सामने अब राजनीति में भविष्य में आगे बढ़ने के लिए तीन प्रमुख रास्ते बचे हैं, जो Bihar Assembly Elections 2025 बिहार के आने वाले विधानसभा चुनाव 2025 में निर्णायक साबित हो सकते हैं।
पहला रास्ता नई पार्टी बनाना
तेज प्रताप यादव पहले भी कई मौकों पर अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर चुके हैं।
उन्होंने “लव कुश सेना” और “छात्र जनशक्ति परिषद” जैसे संगठनों की स्थापना भी की थी।वैसे भी तेज लंबे समय से आरजेडी में अपने को दरकिनार किए जाने की शिकायत करते आ रहे थे।
अलग पार्टी बनाने के फायदे
उन्हें स्वतंत्र निर्णय लेने की आज़ादी मिलेगी। वे बिहार की राजनीति में अपने पिता की छाया से हटकर अपना कद बढ़ कर सकते हैं। इतना ही नहीं अपने समर्थकों को संगठित कर खुद को नेता के रूप में स्थापित भी कर सकते हैं।
सामने हैं कई चुनौती
संगठन खड़ा करना, मजबूत कैडर और संसाधन जुटाना बेहद कठिन होगा। वैसे भी बिहार की जातीय राजनीति में इस समय नई पार्टी को जगह बनाना आसान नहीं होगा।
दूसरा रास्ता- दूसरी पार्टी में शामिल होना JDU, BJP या कोई और
आरजेडी से निकाले गये Tej Pratap Yadav के विरोधाभासी बयानों और RJD नेतृत्व के खिलाफ सार्वजनिक हमलों ने पहले ही उनके रिश्ते पार्टी से खराब कर दिए थे। अब तेज के सामने जेडीयू ही नहीं बीजेपी, एलजेपी (रामविलास) या यहां तक कि कांग्रेस जैसी सियासी पार्टियों का विकल्प खुला है।
इसके फायदे भी हैं
स्थापित पार्टी के संसाधनों और नेटवर्क का लाभ तेज को मिल सकता है। तेज प्रताप के जरिए विपक्षी दलों को यादव वोटों में सेंध लगाने का मौका मिलेगा।
कई चुनौती है
विचारधारा और राजनीतिक विश्वसनीयता पर सवाल उठ सकते हैं। इतना ही नहीं परिवार और लालू प्रसाद यादव की विरासत से उनकी दूरी भी बनेगी।
तीसरा विकल्प निर्दलीय चुनाव लड़ना
तेज प्रताप यादव अपने दम पर भी चुनाव लड़ सकते हैं। खासकर मथुरा-जैसे विवादित बयानों और अनोखे अंदाज के चलते उनकी अलग पहचान बन चुकी है। Tej Pratap Yadav अक्सर खुद को “कृष्ण भक्त” और जननेता कहकर प्रस्तुत करते रहे हैं।
इसके फायदे
तेज प्रताप अगर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरते हैं तो उन्हें पूरी आज़ादी होगी कि वे अपनी बात जनता के सामने अपने तरीके से रखें और प्रचार करें। तेज प्रताप को अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ या बिहार की कोई दूसरी यादव बहुल विधानसभा सीट पर भावनात्मक समर्थन भी मिल सकता है।
निदर्लीय लड़े तो ये चुनौती
संसाधनों की कमी का सामना करना होगा। इतना ही नहीं संगठन की गैर-मौजूदगी और राज्य स्तर पर असर छोड़ना बहत मुश्किल होगा।
बहरहाल तेज प्रताप यादव की आगे की रणनीति न सिर्फ उनके राजनैतिक भविष्य को तय करेगी, बल्कि बिहार की सियासत को भी प्रभावित कर सकती है। तेज प्रताप अगर नई पार्टी बनाते हैं, तो यह आरजेडी के यादव वोटबैंक में सेंध लगाने की एक बड़ी कोशिश हो सकती है। वही दूसरी पार्टी में जाने से उनका लाभ विपक्ष को मिलेगा और राजद को नुकसान हो सकता है। निर्दलीय लड़ाई प्रतीकात्मक ही हो सकती है, लेकिन चर्चाओं में बने रहने के लिए यह पर्याप्त होगी। ऐसे में अब देखना यह होगा कि तेज प्रताप यादव “कृष्ण रूप” में वे कौन-सी “राजनीतिक लीला” करते हैं। क्या वे निर्दलीय योद्धा बनेंगे, किसी दुर्योधन का साथ लेते हैं या खुद एक नया मथुरा बनाते हैं, ये आने वाले कुछ दिनों में साफ हो जाएगा।




