Saturday, June 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

शादी में खर्च की चिंता आप न करें….पैसा बैंक देंगी…जानें कितना मिल सकता है मैरिज लोन…!

DigitalDesk by DigitalDesk
May 25, 2025
in Uncategorized
0
Don worry about marriage the bank will give you the money know how much marriage loan you can get
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

शादी की चिंता आप न करें….पैसा बैंक देगी…जानें कितना मिल सकता है मैरिज लोन…!

आज के दौर में शादी सिर्फ एक पारंपरिक रस्म नहीं रही, बल्कि यह एक ग्रैंड इवेंट बन गई है जिसमें थीम डेकोरेशन, डेस्टिनेशन वेन्यू, लग्जरी कैटरिंग और ब्राइडल एंट्री जैसी चीजों की मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसे में साधारण बचत (सेविंग्स) से शादी के खर्च को पूरा कर पाना कई लोगों के लिए संभव नहीं रह गया है। यही कारण है कि अब कई बैंक, विशेष रूप से ICICI बैंक, शादी के लिए मैरिज लोन या वेडिंग लोन की सुविधा दे रहे हैं।

Related posts

Railway Priority List

रेलवे की वो ट्रेनें जिन्हें मिलता है सबसे पहले रास्ता, राजधानी-शताब्दी भी रुक जाती हैं

June 19, 2026
Telegram in india

क्या भारत में टेलीग्राम का भविष्य खतरे में है?….NEET-2026 के बाद टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

June 19, 2026

बढ़ते शादी खर्चों के बीच राहत

क्या है मैरिज लोन और कैसे मदद करता है

मैरिज लोन एक प्रकार का पर्सनल लोन होता है, जिसे खास तौर पर शादी से जुड़े खर्चों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस लोन से आप वेन्यू बुकिंग, सजावट, ज्वेलरी, खानपान, कपड़े और हनीमून जैसी सभी प्रमुख जरूरतें पूरी कर सकते हैं। ICICI बैंक की ओर से बिना किसी सिक्योरिटी या गारंटर के 50 लाख रुपये तक का कोलेटरल-फ्री लोन दिया जा रहा है। यह सुविधा उन लोगों के लिए खास उपयोगी है, जो शादी को यादगार बनाना चाहते हैं लेकिन आर्थिक सीमाओं से जूझ रहे हैं।

ब्याज दर, टेन्योर और पात्रता

ICICI बैंक का मैरिज लोन 10.85% सालाना ब्याज दर से शुरू होता है। लोन की अवधि (टेन्योर) 12 से 72 महीनों के बीच रखी गई है। जिससे आप अपनी सुविधा के अनुसार मंथली EMI भी तय कर सकता हैं। लोन के लिए आयु सीमा का बंधन है आपकी आयु 21 से 58 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास स्थायी मासिक आय और बेहतर क्रेडिट स्कोर होना चाहिए। यह लोन सैलरीड और स्व-नियोजित (सेल्फ-एम्प्लॉयड) दोनों प्रकार के व्यक्तियों को उपलब्ध है।

लोन लेने की प्रक्रिया और जरूरी बातें

मैरिज लोन लेने के लिए सबसे पहले योग्यता (एलिजिबिलिटी) जांचनी होती है, जिसमें आय, उम्र, ऋण चुकाने की क्षमता, क्रेडिट हिस्ट्री और स्कोर की भूमिका अहम होती है। इसके बाद EMI कैलकुलेटर की मदद से यह जानना चाहिए कि आपको हर महीने कितनी किस्त चुकानी पड़ेगी। ICICI बैंक की वेबसाइट पर जाकर आप यह पूरा प्रोसेस ऑनलाइन कर सकते हैं। डॉक्युमेंटेशन में पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र और बैंक स्टेटमेंट जैसी जरूरी चीजें मांगी जाती हैं।

मॉडर्न शादी की जरूरत, बैंक की सुविधा

आज की शादियां केवल रस्मों तक सीमित नहीं हैं, वे एक सामाजिक प्रतिष्ठा और स्टेटमेंट बन चुकी हैं। ऐसे में शादी में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अगर बजट में कमी हो, तो बैंक का यह लोन बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। मैरिज लोन से न केवल आप अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं, बल्कि बिना किसी तनाव के कार्यक्रम को सफल बना सकते हैं। ICICI बैंक जैसे संस्थानों की पहल ऐसे लोगों के लिए सहायक है जो पारंपरिक और आधुनिक का संतुलन चाहते हैं।

शादी को खास और भव्य बनाने की चाह रखने वालों के लिए मैरिज लोन एक प्रैक्टिकल और स्मार्ट फाइनेंशियल विकल्प बनकर उभरा है। ICICI बैंक की यह सुविधा आर्थिक सहूलियत के साथ साथ सपनों की शादी को साकार करने का अवसर देती है।

मैरिज लोन राशि और ब्याज दर

  • (ICICI बैंक ऋण राशि ₹50,000 से ₹50 लाख तक
  • ब्याज दर (वार्षिक) 10.85% से शुरू
  • टेन्योर (अवधि) 12 महीने से 72 महीने (1-6 साल)
  • आयु सीमा 21 वर्ष से 58 वर्ष
  • गारंटी / गारंटर नहीं चाहिए
  • आवेदन योग्य व्यक्ति सैलरीड और स्व-रोजगार व्यक्ति
  • उपयोग सजावट, कपड़े, ज्वेलरी, वेन्यू, खाना इत्यादि

अन्य प्रमुख बैंक से ब्याज दरों की तुलना

  • बैंक का नाम ब्याज दर (वार्षिक) अधिकतम लोन राशि
  • ICICI बैंक 10.85% से शुरू ₹50 लाख तक
  • HDFC बैंक 10.50% से शुरू ₹40 लाख तक
  • Axis बैंक 10.49% से शुरू ₹25 लाख तक
  • SBI (पर्सनल लोन) 11.15% से शुरू ₹20 लाख तक
  • Bajaj Finserv 11% से शुरू ₹25 लाख तक

ब्याज दरें आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल, आय और बैंक की नीति के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।

EMI कैलकुलेशन चार्ट
लोन राशि: ₹10 लाख | अवधि: 5 साल (60 माह)
ब्याज दर अनुमानित EMI (मासिक)
10.85% ₹21,746
11.50% ₹22,018
12.00% ₹22,246
13.00% ₹22,741

लोन का उपयोग कहाँ-कहाँ हो सकता है

📌 डेकोरेशन | 📌 वेन्यू बुकिंग
📌 ज्वेलरी खरीद | 📌 ब्राइडल/ग्रूम ड्रेस
📌 कैटरिंग सर्विस | 📌 फोटो/वीडियोग्राफी
📌 ट्रैवल/हनीमून

नोट… ब्याज दर, लोन की राशि बैंक की पॉलिसी पर निर्भर होती है, जिसमें बदलाव भी संभव है।..प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 260
Tags: #Marriage bank will give money#Marriage loan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version