Tuesday, June 16, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ऑपरेशन सिंदूर की पहली परीक्षा…..! चार राज्यों में विधानसभा की इन सीटों पर उपचुनाव का ऐलान……जानें कब होगी वोटिंग कब आएंगे परिणाम…!

DigitalDesk by DigitalDesk
May 25, 2025
in Uncategorized
0
By elections announced on these assembly seats in four states
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से केरल, पंजाब, गुजरात के साथ पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इन विधानसभा सीटों उपचुनाव में 19 जून को मतदान होगा जबकि नतीजे 23 जून को घोषित किये जाएंगे। बता दें विधानसभा सीटों पर उपचुनाव विधायकों के निधन या इस्तीफे के कारण हो रहे हैं। पंजाब के लुधियाना पश्चिम सीट पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की ओर से अपने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं, जबकि बीजेपी की ओर से अभी तक उम्मीदवार नहीं दिया है।

  • चार राज्यों में तेज हुई राजनीति में हलचल
  • गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल में उपचुनाव
  • लुधियाना सीट पर कांग्रेस और आप ने उतारे अपने अपने प्रत्याशी

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चार राज्य गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की घोषणा कर दी है। यह उपचुनाव 19 जून 2025 को होंगे जबकि इसके नतीजे 23 जून 2025 को घोषित किए जाएंगे।

Related posts

Petrol, Diesel Price Today: क्या 15 जून को ईंधन की कीमतों में क्या हैं ? देश के बड़े शहरों में जाने आज क्या है पेट्रोल डीजल के दाम

Petrol, Diesel Price Today: क्या 15 जून को ईंधन की कीमतों में क्या हैं ? देश के बड़े शहरों में जाने आज क्या है पेट्रोल डीजल के दाम

June 15, 2026
Discover the most beneficial daily walking goal

7 हजार या 10 हजार कदम? जानिए रोज कितनी वॉक है सबसे फायदेमंद और कब बन सकती है नुकसान की वजह

June 14, 2026

पांच सीटों पर चुनाव कार्यक्रम का ऐलान

चुनाव आयोग की ओर से उपचुनाव की घोषणा जिन सीटों के लिए की गई है, उनमें हर राज्य से एक या दो सीटें शामिल हैं। पंजाब की प्रमुख लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि यह क्षेत्र राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय रहा है। दूसरे राज्यों में भी राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। उपचुनाव स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ आने वाले विधानसभा चुनावों की दिशा भी तय कर सकते हैं।

विधायकों की मृत्यु, इस्तीफे कारण सीट हुई खाली

इन उपचुनावों की ज़रूरत विधायकों के निधन या विधायकों के इस्तीफे के चलते पड़ी है। कुछ विधायकों की असामयिक मृत्यु हुई है जबकि कुछ ने निजी या राजनीतिक वजह से पद से इस्तीफा दे दिया। निर्वाचन आयोग ने संवैधानिक दायित्वों के तहत खाली हुई इन सीटों को समय रहते भरने का निर्णय लिया है। ताकि संबंधित क्षेत्रों में जनप्रतिनिधित्व बना रहे।

पंजाब की लुधियाना में सीधी टक्कर

पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस पार्टी की ओर से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी AAP ने भी यहां तेज प्रचार शुरू कर दिया है। पंजाब में आप की सरकार है। ऐसे में दोनों दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। आम आदमी पार्टी पंजाब में सत्ता में है जबकि कांग्रेस भी पंजाब में मजबूत संगठनात्मक ढांचे के साथ मैदान में उतरी है। बीजेपी ने अब तक इस सीट के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है जिससे राजनीतिक समीकरण थोड़े अस्थिर नजर आ रहे हैं।

BJP अब तक कर रही प्रतीक्षा

अन्य दलों ने जहां अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, वहीं बीजेपी ने अभी तक लुधियाना पश्चिम सहित अन्य सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों की माने तो उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन जारी है। पार्टी स्थानीय और जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर नाम तय करने की प्रक्रिया में है। हालांकि बीजेपी जल्द ही घोषणा कर सकती है ताकि प्रचार में देरी न हो। दरअसल 19 जून को होने वाले इन उपचुनावों पर राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हुई हैं। पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट सबसे प्रमुख बनकर उभर रही है। जहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में सीधी टक्कर है। नतीजे 23 जून को आएंगे, जो इन राज्यों की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।…प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 279
Tags: # 5 assembly seats By election#By election announced
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version