Saturday, June 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

सांसदों को विदेश भेजने पर सियासत…कांग्रेस में नजर आ रही फूट…थरुर के बाद कांग्रेस के इस नेता ने की PM मोदी की तारीफ

DigitalDesk by DigitalDesk
May 23, 2025
in स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सांसदों को विदेश भेजने पर सियासत…कांग्रेस में नजर आ रही फूट…थरुर के बाद कांग्रेस के नेता ने की पीएम मोदी की तारीफ

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से कांग्रेस के शशि थरूर दूसरे कई नेता भी लगातार मोदी सरकार के पक्ष में बात करते नजर आ रहे रहे हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं कांग्रेस पार्टी की ओर इशारों में समझाने के बाद भी शशि थरूर ने अपनी बात को सार्वजनिक रूप से रखना जारी रखा है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा भी केन्द्र की मोदी सरकार के फैसले की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

Related posts

Railway Priority List

रेलवे की वो ट्रेनें जिन्हें मिलता है सबसे पहले रास्ता, राजधानी-शताब्दी भी रुक जाती हैं

June 19, 2026
Telegram in india

क्या भारत में टेलीग्राम का भविष्य खतरे में है?….NEET-2026 के बाद टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

June 19, 2026
  • कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने किया केन्द्र के फैसले का समर्थन
  • सांसदों को विदेश भेजने के फैसले पर की मोदी सरकार की तारीफ
  • पीएम नरेन्द्र मोदी के फैसले को बताया एक सराहनीय कदम

कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने वैश्विक स्तर पर आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की पोल खोलने और भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत की राय रखने के लिए सभी दलों के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को विदेश भेजने के फैसले को बहुत महत्वपूर्ण पहल बताया है। बता दें कांग्रेस पार्टी की ओर से मोदी सरकार के इस फैसले को एक भटकाने वाली योजना के रूप में रेखांकित किया गया था।

दरअसल कांग्रेस पार्टी की ओर से जिन चार नामों को केन्द्र सरकार को भेजा गया था उनमें से केवल आनंद शर्मा को ही केंद्र की मोदी सरकार ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया है। बताया जाता है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा सांसदों की अपनी टीम के साथ मिस्र के साथ कतर और इथियोपिया की यात्रा करने वाले हैं।

इस संबंध में बात करते हुए कांग्रेस सांसद शर्मा ने कहा है कि “हमारा क्षेत्र दशकों से सीमा पार आतंकवाद से पीड़ित रहा है। ऐसे में इसे लेकर वैश्विक जनमत को संवेदनशील बनाना बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है। पाकिस्तान की सेना और आईएसआई की ओर से पोषित आतंकवादी संगठनों ने भारत में बहुत खून बहाया है। भारत ने इस आतंकवाद की बड़ी कीमत चुकाई है। लेकिन इसके बाद भी भारत की ओर से अपनी प्रतिक्रियाओं में संयम बरता। शर्मा ने कहा आतंकवाद को लेकर बहुत ही कम देश ऐसे होते हैं, जो संयमित हो सकते हैं। लेकिन भारत ने ऐसा किया है, संयम का परिचय दिया है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन यह एक मापी हुई कार्रवाई थी। जिसे भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था।

बता दें कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बाद अब कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता और सांसद आनंद शर्मा ने भी भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद की जवाबी कार्रवाई पर केन्द्र की मोदी सरकार के प्रति नरम रुख अपनाया है। जबकि कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले को लेकर केंद्र पर हमलावर नजर आ रही है। पिछले दिनों कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी सर्वदलीय सांसदों को विदेश भेजने के फैसले पर सवाल खड़े करते हुए केंद्र सरकार द्वारा सवालों से बचने और ध्यान भटकाने की ​कोशिश और तरीका बताया था। कांग्रेस के जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर तब निशाना साधते हुए कहा था कि 1950 के बाद हर अक्टूबर और नवंबर में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र का दौरा करता था। लेकिन मौजूदा प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में इस परंपरा को समाप्त कर दिया। अब जबकि वैश्विक स्तर पर वे हताश हैं। उनकी छवि को धक्का भी लग चुका है। तब वे दोबारा से सर्वदलीय सांसदों को विदेश यात्रा पर भेजने का फैसला ले रहे हैं।..प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 203
Tags: #Congress leader snand sharma#Politics over sending MPs abroad#Sashi Tharoor#Split seen in Congress
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version