Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Operation Sindoor: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर ने पहुंचाई पाकिस्तान को एक के बाद एक कई चोंट… पाक में जल संकट….’पानी ने लगा आग’

DigitalDesk by DigitalDesk
May 22, 2025
in स्पेशल
0
After Indian Army Operation Sindoor Pakistan is facing all round crisis
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को चौतरफा संकट का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान को सैन्य ही नहीं आर्थिक और कूटनीतिक स्तर पर गहरा नुकसान पहुँचा है। पाकिस्तान को जहां सैन्य और कूटनीतिक मोर्चों पर भारी नुकसान उठाना पड़ा वहीं अब जल संकट ने उसकी समस्याओं को और बढ़ा दिया है।

  • पाकिस्तान में जल संकट
  • ‘पानी ने लगाई पाकिस्तान में आग’
  • पानी के लिए पाक में मचने लगा हाहाकार
  • सिंध के गृह मंत्री जिया-उल-हसन लांजार का घर फूंका
  • सिंधु जल संधि टूटने से पाकिस्तान को जलआघात
  • पाकिस्तान को करीब 10 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान

भारत सरकार की ओर से सिंधु जल संधि को निलंबित करने और रणबीर नहर परियोजना के विस्तार से पाकिस्तान में जल संकट और गहरा गया है। इस परियोजना के तहत भारत सिंधु नदी के जल का अधिक से अधिक उपयोग अपने क्षेत्रों में करेगा। जिससे पाकिस्तान को मिलने वाले पानी की कम हो जाएगी। विशेषज्ञों की माने तो सिंधु जल संधि टूटती है या उसका उल्लंघन होता है, तो इससे पाकिस्तान को करीब 10 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान होगा। ऐसे मे पाकिस्तान में अब पानी के लिए हाहाकार मचने लगा है।

Related posts

AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
Tribute to Gloria Steinem The end of a voice for women rights voice silenced the movement legacy endures

ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि: महिला अधिकारों की आवाज का अंत….एक आवाज खामोश, आंदोलन की विरासत कायम

September 4, 2026

फूंका  दिया सिंध में गृह मंत्री का घर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में उत्पन्न जल संकट ने अब आंतरिक असंतोष को और बढ़ा दिया है। इस असंतोष की एक प्रमुख वजह सिंध प्रांत में है जहां प्रदर्शनकारियों ने सिंध के गृह मंत्री जिया-उल-हसन लांजार का घर आग के हवाले कर दिया। सिंध प्रांत में इंद्रा नदी से जल की निकासी को लेकर सरकार की योजना के खिलाफ विरोध में वहां प्रदर्शन हुए।

पाक सरकार के खिलाफ लहराई AK-47 राइफल

प्रदर्शनकारियों ने हाइवे पर धरना देने की कोशिश की। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो स्थिति भीड़ हिंसक हो गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सिंध प्रांत के गृह मंत्री जिया-उल-हसन लांजार के घर को आग के हवाले कर दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ प्रदर्शनकारी खुलेआम AK-47 राइफलों और अन्य हथियारों के साथ सड़कों पर घूमते नजर रहे थे।

पाक के सिंध प्रांत की सरकार और स्थानीय समूहों का मानना है कि इससे सिंध को मिलने वाले पानी की मात्रा में कमी आएगी। राज्य की कृषि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसलिए, उन्होंने इस योजना का विरोध किया, जो बाद में हिंसक रूप ले लिया।

दरअसल ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में उत्पन्न जल संकट ने वहां आंतरिक असंतोष को बढ़ा दिया है। सिंध प्रांत के गृहमंत्री के घर को आग के हवाल करने जैसी घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि पाकिस्तान सरकार की नीतियों के खिलाफ वहां की जनता का गुस्सा बढ़ रहा है। सरकार ने समय रहते जल्द ही इस संकट का समाधान नहीं किया, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

पाकिस्तान को सैन्य नुकसान…आतंकी ठिकानों का विनाश

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाये पाकिस्तान ने जब सीमावर्ती क्षेत्रों में गोलीबारी की तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया। 25 मिनट में भारतीय सेना ने 24 मिसाइल हमलों के माध्यम से 21 आतंकी शिविरों को नष्ट किया। जिसमें लगभग 70 आतंकवादी मारे गए। ये शिविर जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों से जुड़े थे।

पाकिस्तानी एयरबेस हुआ तबाह

भारतीय ब्रह्मोस मिसाइल हमलों में पाकिस्तान को कई बड़े आघात लगे। उसका एक महत्वपूर्ण एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम AWACS विमान नष्ट हो गया। जिससे उसकी हवाई निगरानी क्षमता पर बड़ा असर पड़ा है।
एयरबेस पर हमले

भारत की सेना ने पाकिस्तान के भीतर स्थित भोलारी, स्कर्दू, सियालकोट, और सुक्कुर जैसे प्रमुख एयरबेस पर सटीक हमले किए। जिससे रनवे, हैंगर और कंट्रोल टावरों को भारी क्षति पहुँची है।

ड्रोन और मिसाइल रक्षा प्रणाली विफल

पाकिस्तान की ओर से उपयोग किए गए चीनी और तुर्की ड्रोन भारतीय रक्षा प्रणालियों के सामने असफल रहे। जिससे उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर से आर्थिक चोट

पाकिस्तान के शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। ऑपरेशन सिंदूर के बाद कराची स्टॉक एक्सचेंज का KSE-100 सूचकांक लगभग 5% गिर गया था। जिससे पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।

पाक में व्यापारिक अस्थिरता

भारतीय सेना के जबावी हमलों के बाद पाकिस्तान में व्यापारिक माहौल अस्थिर हो गया है। जिससे विदेशी निवेशकों का विश्वास भी डगमगाया और आर्थिक विकास पर असर पड़ा है।

कूटनीतिक और आंतरिक प्रभाव

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान की आतंकवाद के प्रति सहिष्णुता को उजागर किया है। जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय में पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुँचा है।

पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता का दौर

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को फील्ड मार्शल की पदोन्नति भले ही मिल गई हो लेकिन उन्हें देश में आलोचना और व्यंग्य का सामना करना पड़ रहा है। जिससे राजनीतिक अस्थिरता भी बढ़ी है।..प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: #Operation Sindoor#Pakistan round crisisIndian Army
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version