Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

अमेरिका और चीन की वजह से कम हुई सोने की चमक… और अ​भी और गिरेगी कीमत…क्या 10 ग्राम सोने के दाम 85 हजार तक जा सकते है?

DigitalDesk by DigitalDesk
May 17, 2025
in स्पेशल
0
Gold prices fall due to America and China
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अमेरिका और चीन की वजह से कम हुई सोने की चमक… और अ​भी और गिरेगी कीमत…क्या दस ग्राम सोने के दाम 85 हजार तक जा सकते है?

सोना पिछले 50 दिनों की मूविंग एवरेज सीमा के निचले सिरे पर आ गया है, जो नवंबर 2024 से लगातार सपोर्ट प्रदान कर रही थी। अगर यह सपोर्ट अब टूटता है तो सोने के दाम में गिरावट और गहरी हो सकती है।
बता दें कभी गोल्ड एक लाख प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर जा पहुंचा था। हालांकि अब दस ग्राम सोने की कीमत 92 हजार रुपये के नीचे फिसल चुकी हैं। 16 मई 2025 को MCX पर जून गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि गोल्ड के दाम में गिरावट की सबसे बड़ा कारण अमेरिका और चीन के बीच का कारोबारी तनाव कम होना माना जा रहा है।

Related posts

Braking news today

शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा…कर्नाटक सरकार में इस्तीफा…भिवाड़ी में फैक्ट्रियों में आग

June 5, 2026
Lalit Modi claims

16 साल बाद ललित मोदी का दावा: कोच्चि आईपीएल विवाद में सोनिया और शशि थरुर को लेकर कही से बात

June 4, 2026

दरअसल अमेरिका और चीन दोनों ही देशों ने आपसी समझौते के तहत अगले 90 दिन तक एक-दूसरे के सामानों पर चार्ज किये गये टैरिफ को कम कर दिया है। इससे निवेशकों का रुख सुरक्षित निवेश यानी गोल्ड से हटकर अब जोखिम वाले एसेट्स की ओर होता नजर आ रहा है।

मजबूत डॉलर के चलते भी गोल्ड के दाम गिरे

इस समय लगातार चौथे हफ्ते डॉलर इंडेक्स मजबूत हो रहा है। जिससे दूसरे करेंसी धारकों के लिए गोल्ड महंगा हो जाता है। साथ ही उसकी मांग भी घटती है। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। स्पॉट गोल्ड की बात की करें तो अमेरिकन गोल्ड बाज़ार में दाम करीब 3,210.19 डॉलर प्रति औंस तक फिसलकर नीचे आ चुके हैं। यह इस सप्ताह की लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट को दिखाता है। जबकि नवंबर 2024 के बाद की यह सबसे बड़ी वीकली गिरावट है।

US फेडरल रिजर्व नीति से भी राहत नहीं

विशेषज्ञों की माने तो US फेड की ओर से ब्याज की दरों में कटौती के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। जिस के चलते बुलियन मार्केट यानी सोने की खरीदारी में उत्साह कम नजर आ रहा है। जब ब्याज दरें कम नहीं होती है तो गोल्ड का आकर्षण भी कम हो जाता है क्योंकि इससे कैरी कॉस्ट बढ़ती है।

वहीं द मिंट पर की रिपोर्ट पर भरोसा करें तो गोल्ड अब 50-दिनों की मूविंग एवरेज सीमा के निचले सिरे पर आ गया है। यह नवंबर 2024 से लगातार सपोर्ट प्रदान कर रही थी। अगर यह आगे और सपोर्ट टूटता है, तो गिरावट में और गहराई देखी जा सकती है। इसी रिपोर्ट में अर्थ जगत के विश्लेषकों की मानें तो 3,136 डॉलर एक महत्वपूर्ण स्तर होने के साथ अगर यह स्तर कम होता है या टूटता है तो यह गिरावट करीब 2,875–2,950 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है।

वहीं इसी रिपोर्ट में कुछ विशेषज्ञों का कहना है जब तक सोना 94 हजार के नीचे है। तब तक गोल्ड के दाम में कमजोरी बनी रह सकती है। लेकिन, गोल्ड के दाम अगर 89 हजार 500 का स्तर तोड़ते हैं तो अगला बड़ा सपोर्ट 85 हजार पर होगा।

Post Views: 525
Tags: #America and China#Gold prices#Gold prices today
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version