Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

यूपी में नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति पर सीएम योगी का फोकस….राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ की विकास कार्य की समीक्षा में योगी ने दिए ये निर्देश…!

DigitalDesk by DigitalDesk
May 15, 2025
in स्पेशल
0
UP CM Yogi Adityanath reviewed the works of Namami Gange and Rural Water Supply Department
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूपी में नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति पर सीएम योगी का फोकस….राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ की विकास कार्य की समीक्षा में योगी ने दिए ये निर्देश…!

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्चस्तरीय बैठक में नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के कार्यां की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से जुड़े काम को प्राथमिकता से पूरा करें। मुख्यमंत्री ने प्रदूषण की मार झेल रहीं संकटग्रस्त नदियों को फिर से पुनर्जीवन करने के लिए जनांदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता पर बल दिया। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स​क्रियता से ऐसा लग रहा है मानो बीजेपी सरकार ने साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की अभी से तैयारी शुरु कर दी है। सीएम योगी लगातार केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सक्रिय हैं। वे जिलों के दौरे पर भी इन योजनाओं का फीडबैक लेना नहीं भूलते।

Related posts

Does your car run only 30 km a week Before Even a parked car needs a workout

सप्ताह में सिर्फ 20-30 KM चलती है कार? सावधान! खड़ी कार को भी चाहिए ‘वर्कआउट’

September 6, 2026
story behind the 42 skeletons dating back 90 years found in Ujjain city of Mahakal

क्या हैं महाकाल की नगरी उज्जैन में मिले 90 साल पुराने 42 कंकाल. जानें क्या है पूरा सच…क्या यहां हुआ था सामूहिक नरसंहार

September 6, 2026
  • नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की समीक्षा
  • सीएम ने कहा नदी पुनरुद्धार को केवल परियोजना नहीं…
  • सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना-जिम्मेदारी के रूप में करें स्वीकार
  • नदी पुनरुद्धार के लिए मण्डल आयुक्तों की जिम्मेदारी तय की जाए
  • नदियों के किनारे केंद्रित हो पौधरोपण कार्यक्रम
  • पौधारोपण में केवल प्रशासनिक नहीं,बल्कि जनसहभागिता भी हो
  • ’अविरल-निर्मल गोमती’ की परिकल्पना को दें मूर्त रूप
  • पेयजल पाइपलाइन डालने..अन्य कार्यों के कारण…
  • …खोदी गयी सड़कों की प्राथमिकता से करें मरम्मत
  • बुन्देलखण्ड और विंध्य क्षेत्र में ‘जल जीवन मिशन’

सीएम योगी ने कहा हम नदी पुनरुद्धार को केवल परियोजना नहीं बल्कि सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना के साथ जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करें। सीएम ने लखनऊ की गोमती नदी ही नहीं गाजियाबाद की हिण्डन नदी, काशी की वरुणा नदी सहित उत्तरप्रदेश की विभिन्न नदियों के पुनर्जीवन के लिए मिशन मोड में काम करते हुए मिलकर प्रयास करने की बात कही।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा मानव सभ्यता का विकास सदैव नदियों के किनारे किनारे ही हुआ है। जिन जीवनदायिनी नदियों के किनारे भारतीय संस्कृति फली-फूली, उन्हीं नदियों को अनियोजित शहरीकरण के साथ प्रदूषण के हवाले कर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि नदी पुनरुद्धार के लिए मण्डल आयुक्तों की जिम्मेदारी तय की जाए। इस साल होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम विशेष रूप से नदियों के किनारे ही केंद्रित हों। यह काम केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि जनसहभागिता पर आधारित होकर पूरा किया जाए।

सीएम ने लखनऊ की गोमती नदी पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया और कहा ’अविरल-निर्मल गोमती’ की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जाए। एक माह के भीतर इस संबंध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यह जनमहत्व का काम है। जिसे शीर्ष प्राथमिकता पर रखते हुए पूरा करें अन्य सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर मानसून के बाद इस पर भौतिक काम प्रारम्भ कर दिया जाए। सीएम ने कहा गोमती नदी की स्वच्छता कार्ययोजना को अब जनसहभागिता के माध्यम से इसे आगे बढ़ाया जाए। ..प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: # Namami Gange#Rural Water Supply DepartmentUP CM Yogi Adityanath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version