Thursday, March 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पाकिस्तान में आतंक के खिलाफ भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर…पहलगाम पीड़ितों की सामने आईं ये प्रतिक्रियाएं

DigitalDesk by DigitalDesk
May 7, 2025
in मुख्य समाचार
0
पाकिस्तान में आतंक के खिलाफ भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर…पहलगाम पीड़ितों की सामने आईं ये प्रतिक्रियाएं
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पाकिस्तान में आतंक के खिलाफ भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर…पहलगाम पीड़ितों की सामने आईं ये प्रतिक्रियाएं

भारतीय सेना ने बुधवार तड़के सुबह ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है। जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले पीओके में नौ आतंकवादी ठीकानों पर हवाई हमला किया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 ठीकानों पर की गई कार्रवाई में वहां छुपे करीब 90 से अधिक आतंकी मारे गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अब पहलगाम पीड़ितों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं हैं। आईये देखते हैं ये खास रिपोर्ट।

Related posts

LPG उत्पादन में 40% उछाल, फिर भी होर्मुज संकट के बीच सप्लाई पर नजर; सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

LPG उत्पादन में 40% उछाल, फिर भी होर्मुज संकट के बीच सप्लाई पर नजर; सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

March 18, 2026
Dhurandhar 2: रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ पर सेंसर का एक्शन, कई सीन कटे; एडवांस बुकिंग ने तोड़े रिकॉर्ड

Dhurandhar 2: रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ पर सेंसर का एक्शन, कई सीन कटे; एडवांस बुकिंग ने तोड़े रिकॉर्ड

March 18, 2026

ऑपरेशन सिंदूर…आतंकी ठीकाने चूर
पहलगाम पीड़ितों की प्रतिक्रिया
पीड़ित परिजनों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा

भारतीय सेना ने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले का बदला पूरा करते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकी ठीकानों पर बड़ी कार्रवाई की है…ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने 90 आतंकियों को मार गिराया है…ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अब पहलगाम पीड़ितों की भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.. पीड़ितों ने इस ऑपरेशन का खुलकर स्वागत किया है.. और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग केंद्र सरकार की तारीफ की…

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए विनय नरवाल की मां आशा ने #OperationSindoor पर कहा…ये बहुत ही अच्छी बात है कि जो पीएम मोदी ने बदला लिया है…वे उनके साथ हैं…जनता और हमारा पूरा परिवार उनके साथ है…..सेना के जवानों को मैं संदेश देना चाहती हूं कि वो आगे बढ़ते रहें और ऐसे ही बदला लेते रहें कि ऐसी घटना दोबारा न घटे…

पहलगाम आतंकी हमले में मरने वालों में संतोष जगदाले भी शामिल थे। उनकी बेटी असावरी जगदाले ने कहा…ऑपरेशन का नाम सुनकर वे बहुत रोईं थी। यह आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भावुक बातें कही हैं। शुभम द्विवेदी की पत्नी
ने प्रधानमंत्री मोदी को बहुत बहुत धन्यवाद देती हैं। प्रधानमंत्री ने उनके पति शुभम की मौत का बदला ले लिया है। जिस तरह से पाकिस्तान को जवाब दिया है। भारतीय सेना ने हमारा भरोसा कायम रखा है। यह उनके पति शुभम को सच्ची श्रद्धांजलि है।

दिवंगत शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी का मार्मिक बयान भी सामने आया है। जिसमें जिन्होंने कहा “वे लगातार खबरें देख रहै हैं…भारतीय सेना को वे सलाम करते हैं…और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति धन्यवाद जताते हैं.।

पुणे महाराष्ट्र के कौस्तुभ गणबोटे भी पहलगाम आतंकी हमले में आतंकियों की गोली का शिकार बने हैं। कौस्तुभ की पत्नी संगीता गणबोटे ने अब भारतीय सेना के OperationSindoor को लेकर प्रसन्नता जताई और कहा, जो कार्रवाई की गई है वो एकदम सही है। ऑपरेशन का नाम सिंदूर देकर महिलाओं को सम्मान भी दिया है। वहीं कौस्तुक गणबोटे के बेटे ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर कहा भारतीय सेना ने जो प्रतिशोध लिया है वह एकदम सही और समय पर है। ये होना ही चाहिए था। हम सभी को इसी की प्रतीक्षा थी । हमें भारत सरकार से बहुत उम्मीद लगकर थी, सरकार ने उम्मीदों को पूरा किया है। ये बिल्कुल सही किया। ऑपरेशन का नाम भी बिल्कुल सही रखा गया है। पीएम मोदी ने ‘सिंदूर’ नाम देकर सभी महिलाओं को सम्मान दिया है।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 772
Tags: #IndiaPakistanWar #OperationSindoor #IndianArmy #IndianAirForce
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

मुख्य समाचार
Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

बिजनेस
PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version