Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

UP के इस शहर में योगी सरकार बसाने जा रही है ‘वेलनेस सिटी’….विकास प्राधिकरण करेगा आपके घर का ये सपना पूरा..जा​नें कैसे कराएं योजना में रजिस्ट्रेशन?

DigitalDesk by DigitalDesk
May 3, 2025
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, लखनऊ
0
Lucknow Development Authority is going to launch its new housing scheme Wellness City on Sultanpur Road in the capital
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लखनऊ विकास प्राधिकरण LDA राजधानी में सुल्तानपुर रोड पर अपनी नई आवासीय योजना वेलनेस सिटी को लॉन्च करने जा रहा है। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से भू-स्वामी के साथ लैंड पूलिंग के जरिए भूमि जुटाव का पहला अनुबंध भी साइन कर लिया गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि भू-स्वामी को उन्होंने अपने ऑफिस में बुलाकर एग्रीमेंट डीड सौंपी है।

  • लखनऊ में घर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी
  • लखनऊ विकास प्राधिकरण की नई हाउसिंग स्कीम
  • स्कीम का नाम ‘वेलनेस सिटी’ रखा गया है
  • LDA ने शुरु की जमीन खरीदने की कार्यवाही

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि सुल्तानपुर रोड और किसान पथ के पास करीब 1197.98 एकड़ क्षेत्रफल में यह वेलनेस सिटी को विकसित किया जाएगी। जिसके लिए ग्राम-बक्कास, मलूकपुर ढ़कवा, चौरहिया, चौरासी, नूरपुर बेहटा, दुलारमऊ और मस्तेमऊ की जमीन ली जाएगी। इस योजना के तहत को मेडी सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। जहां मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ विपासना केंद्र ही नहीं मेडिटेशन सेंटर आदि की भी सुविधा होगी।

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

March 9, 2026

इसके अतिरिक्त शहर के व्यस्ततम बाजार में शामिल अमीनाबाद मेडीसिन मार्केट को भी वेलनेस सिटी में ही ट्रांसफर करने का प्रावधान किया गया है। जिसके तहत अलग से भूखंड नियोजित किये जाएंगे। यह प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर प्रस्तावित है। इस योजना में ट्रैफिक निर्बाद्ध रूप से संचालित हो इसके लिए यहां 60 मीटर से लेकर करीब 24 मीटर चौड़ी सड़कें विकसित की जाएंगी। इस योजना में कुल सात सेक्टर निर्मित किए जाएंगे। जिनमें करीब 112.5 वर्गमीटर से लेकर 450 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 3 हजार से अधिक आवासीय प्लॉट के अतिरिक्त ग्रुप हाउसिंग और व्यावसायिक उपयोग के बड़े प्लाट भी सृजित किए जाएंगे।

चौरासी गांव के किसान के साथ पहला अनुबंध

LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि योजना के लिए जमीन की आवश्यकता है। इस काम को प्राधिकरण बोर्ड के निर्णय के अनुसार लैंड पूलिंग के साथ भूमि अर्जन और आपसी सहमति से भूमि क्रय करने के आधार पर किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार 2 मई 2025 को चौरासी गांव के किसान देवांग रस्तोगी के साथ लैंड पूलिंग नीति के जरिए पहला अनुबंध साइन किया गया है। अनुबंध के तहत भू स्वामी देवांग ने अपनी शत प्रतिशत डेढ़ एकड़ जमीन इस प्रोजेक्ट के लिए निःशुल्क दी है। लैंड पूलिंग नीति के तहत देवांग रस्तोगी को इस भूमि का 25 प्रतिशत हिस्सा विकसित आवासीय भूखंड के रूप में निःशुल्क दिया जाएगा।

LDA ने किया अवैध प्लाटिंग का सफाया

संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वेलनेस सिटी की तरह राजधानी में 1696.77 एकड़ क्षेत्रफल में प्राधिकरण की आईटी सिटी योजना प्रस्तावित है। जिसके लिए भी लैंड पूलिंग के प्रस्ताव मिलने लगे हैं। इन दोनों योजनाओं के लिए लैंड पूलिंग के जरिए निःशुल्क जमीन देने के लिए अब तक करीब 27 भू-स्वामियों के आवेदन मिल चुके हैं। जिससे करीब 390 बीघा जमीन प्राधिकरण को प्राप्त होगी। शीघ्र ही इन भू-स्वामियों के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किये जाएंगे। उन्होंने बताया राजधानी की इन दोनों ही आवासीय योजनाओं में जो भी गांव आ रहे हैं। उनमें पहले से की जा रही अवैध प्लाटिंग का सफाया किया जा रहा है। इसके लिए प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देश के अनुसार प्रवर्तन जोन-1 और जोन-2 की टीम की ओर से क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में अब तक करीब 38 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया जा चुका है।

Post Views: 1,330
Tags: # launch LDA new housing scheme#Lucknow Development Authority#Wellness City in Lucknow
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version