Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

इंदौर के राजवाड़ा में होगी कैबिनेट की अगली बैठक…जानें तैयारियों को लेकर क्या बोले सीएम डॉ.मोहन यादव

DigitalDesk by DigitalDesk
April 30, 2025
in इंदौर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav said that an important cabinet meeting will be held on May 20 at Rajwada in Indore
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अगले माह 20 मई को कैबिनेट की अहम बैठक इंदौर के राजवाड़ा में होगी। यह बैठक लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की स्मृति में होगी। इस बैठक में होल्कर साम्राज्य की स्थापना करने वाले महाराज मल्हार राव होल्कर के योगदान का भी स्मरण किया जाएगा। मंगलवार को कैबिनेट बैठक से पहले सीएम डॉ.मोहन यादव ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की।

  •  इंदौर के राजवाड़ा में होगी कैबिनेट की अहम बैठक
  • 20 मई को होगी मोहन कैबिनेट की बैठक
  • लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर
  • महाराज मल्हार राव होल्कर की स्मृति में कैबिनेट बैठक
  • जिला विकास सलाहकार समिति होंगी गठित
  • सीएम ने माना पीएम का आभार
  • पीएम मित्रा पार्क की स्वीकृति के लिए माना आभार
  • पीएम मित्रा पार्क के लिए दी 2 हजार 62 करोड़ रूपए की स्वीकृति

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने बताया कि 20 मई को देवी अहिल्या बाई होल्कर के 300वें जन्मजयंती वर्ष का समापन हो रहा है। यह एक सुखद संयोग है कि 20 मई को ही लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के विवाह की वर्षगांठ भी होती है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि कैबिनेट की अगली बैठक में जिला विकास सलाहकार समिति के गठन का प्रस्ताव लाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से घोषणा की है कि अलग-अलग क्षेत्र में सक्रिय एक लाख लोगों को विकास गतिविधियों से जोड़ते हुए क्षेत्र के विकास में सहभागिता के आधार का विस्तार किया जाए।

Related posts

IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

September 5, 2026
Aadhaar App से घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर, ₹75 में होगा अपडेट; जानिए पूरा तरीका

Aadhaar App से घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर, ₹75 में होगा अपडेट; जानिए पूरा तरीका

September 5, 2026

सीएम ने ​कहा इस उद्देश्य से जिला विकास समिति के गठन की कल्पना की गई है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित इस समिति में उपाध्यक्ष तौर पर स्थानीय जिलों के प्रभारी मंत्री होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ स्थानीय विधायक और सांसद के साथ ही जनपद अध्यक्ष, महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष के साथ ही समाज सेवा, चिकित्सा, विधि, इंजीनियरिंग, कृषि, उद्यानिकी, डेयरी, उद्योग जैसे 20 से अधिक क्षेत्रों के विशेषज्ञों को भी जोड़कर इन समितियों के जरिए इन्हें विकास मॉडल में सहभागी बनाया जाएगा। इससे संबंधित जिले के विकास में इन विशेषज्ञों की विशेषज्ञता का प्रत्यक्ष लाभ भी मिल सकेगा। इसके साथ ही वर्ष@2047 तक के अमृत काल के एजेंडे के सफल क्रियान्वयन में भी इनकी विशेषज्ञतापूर्ण सहभागिता सुनिश्चित होगी।

धार में पीएम मित्रा पार्क के 2 हजार 62 करोड़ रूपए स्वीकृत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले में पीएम मित्रा पार्क की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताया और कहा केन्द्र सरकार की ओर से 2 हजार 62 करोड़ रुपए की राशि की इसके लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य सरकार को इस संबंध में धार में करीब 10 हजार करोड़ रूपए के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। धार जिले के लिए यह सौभाग्य का अवसर और विषय है कि औद्योगिक नगरी पीथमपुर और घाटा बिल्लौद में विकास गतिविधियों का संचालन तेजी से होगा। पीएम मित्रा पार्क से करीब तीन लाख लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इससे धार ही नहीं झाबुआ सहित संपूर्ण मालवा-निमाड़ अंचल में कपास उत्पादन को बढ़ाने के लिए पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी।

Tags: #cabinet meeting Rajwada in Indore#important cabinet meeting#Madhya Pradesh CM Mohan Yadav
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version