Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

बेटे का भविष्य बनाने वैभव के पिता ने जमीन बेंचकर लगा दिया था सबकुछ दांव पर…जानें बिहार में कहां है वैभव का गांव

DigitalDesk by DigitalDesk
April 29, 2025
in पटना, बिहार, मनोरंजन, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Vaibhav father had put everything at stake by selling his land to make his son future
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बेटे का भविष्य बनाने वैभव के पिता ने लगा दिया था सबकुछ दांव पर…जानें बिहार में कहां है वैभव का गांव

एक पिता अपने बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने और उसे सफल बनाने के लिए जो कुछ भी बन पड़ता है वो सब करता है। पिता की तमन्ना होती है कि उसका बेटा उससे आगे निकले। कुछ ऐसी ही तमन्ना वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी की भी थी। बिहार के समस्तीपुर जिले में स्थित छोटे से गांव ताजपुर प्रखंड के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी के पिता मूलत: एक किसान हैं, लेकिन आंखों में बेटे को एक क्रिकेटर बनाने का सपना पाल रखा था।

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

March 9, 2026

किसान का बेटा बना IPL की शान..रनों की खान…!

  • टी20 में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज
  • 14 साल 32 दिन की उम्र में कर दिखाया यह कारनामा
  • महाराष्ट्र के विजय जोल का भी तोड़ा रिकॉर्ड
  • जोल ने 18 साल 118 दिन की उम्र में टी20 में लगाया था शतक
  • विजय जोल ने 2013 में टी20 में लगाया था शतक
  • वैभव ने गुजरात के खिलाफ 17 गेंदों पर पूरा किया अर्धशतक
  • शतक पूरा करने के लिए खेली अगली 18 गेंद
  • 38 गेंद…265.78 के स्ट्राइक रेट…101 रनों की पारी
  • बल्ले से निकले सात चौके और 11 छक्के

सपना पूरा करने के लिए बेच दी जमीन

बिहार के समस्तीपुर जिले में पड़ने वाले छोटे से गांव ताजपुर प्रखंड के रहने वाले वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी खेती का काम करते हैं। क्रिकेट जैसे खेल के लिए अच्छी ट्रेनिंग ही नहीं अच्छी कोचिंग की व्यवस्था बिहार के समस्तीपुर जैसे छोटे शहर में उपलब्ध नहीं थी।
ऐसे में पिता संजीव सूर्यवंशी ने बेटे वैभव को अपने गांव से करीब 100 किमी दूर राजधानी पटना में ट्रेनिंग के लिए भेजने का निर्णय किया। लेकिन इसके लिए रुपयों भी जरूरत थी। आय का कोई दूसरा और बड़ा जरिया नहीं था। ऐसे में वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बेटे के साथ अपना सपना पूरा करने के लिए जमीन बेच दी।

वैभव के लिए पिता संजीव ने सब कुछ दांव पर लगा दिया था। वे स्वयं अपने बेटे वैभव के लिए टिफिन पैक करके दिया करते थे। जब वैभव महज 10 साल के थे तब वे अपनी उम्र से बड़ी उम्र के लड़कों के साथ नेट्स पर प्रैक्टिस किया करते थे एक दिन में 600 से अधिक गेंदें वे खेलते थे। वैभव पे अपने पिता की मेहनत को बेकार नहीं जाने दिया।

राजस्थान रॉयल ने 1.1 करोड़ में खरीदा था

आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने महज 35 गेंदों पर शतक पूर कर इतिहास रच दिया है। इस आईपीएल लीग में सबसे तेज शतक लगाने वाले वे भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में राजस्थान की टीम ने वैभव सूर्यवंशी को 1.1 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर अपने लिये खरीदा था। अब वैभव जिस बेखौफ अंदाज में खेल रहे हैं और गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की उन्होंने जिस अंदाज में धुनाई लगाई उसे देख सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी अब उनकी तारीफ कर रहे हैं। ..प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 541
Tags: #sold land to make his son future#Vaibhav father
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version