Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश आगरा

हाय ये गर्मी!…जानें आज के मौसम का हाल…UP के इन 44 जिलों में बरस रही आसमान से आग…जानें किस दिन मिलेगी गर्मी से राहत

DigitalDesk by DigitalDesk
April 25, 2025
in आगरा, उत्तर प्रदेश, बिजनेस, संपादक की पसंद
0
up Weather condition today Heavy heat rain is falling from the sky in these 44 districts of Uttar Pradesh today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जानें आज के मौसम का हाल…उत्तरप्रदेश के इन 44 जिलों में बरस रही आसमान से आग…जानें किस दिन मिलेगी गर्मी से राहत

देश के अधिकांश राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। लू और सूरज की तपिश से जीना मुहाल हो रखा है। पिछले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी राज्यों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाए ही नहीं बारिश दर्ज की गई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन अब मौसम बदल गया है। गर्मी से उत्तर भारत के तमाम राज्यों में गर्मी अपने शबाब पर है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान हीटवेव से जूझ रहे हैं। दिन में गर्म हवाएं और अधिक खतरनाक होती जा रहीं हैं।

Related posts

Major setback for HDFC Bank customer Locker rent hiked

HDFC बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका: 1 अप्रैल से लॉकर किराया 184% तक महंगा….ATM से UPI कैश निकासी के नियम भी बदले

March 7, 2026
UP Assembly Elections 2027 Akhilesh Yadav and Congress

UP विधानसभा चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस फिर साथ लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश यादव शुरू कर चुके हैं रणनीतिक मंथन

March 7, 2026

हाय ये गर्मी!

  • यूपी में बरस रही आसमान से आग
  • 44 जिलों में जारी हीटवेव का अलर्ट
  • इस दिन से राहत मिलने की उम्मीद
  • झारखंड में स्कूल की टाइमिंग बदली
  • 8वीं तक की क्लासेज 11.30 बजे तक चलेंगी
  • नॉर्थ-ईस्ट में भारी बारिश की चेतावनी
  • ओडिशा और तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट
  • गर्मी से थोड़ी राहत की उम्मीद

उत्तरप्रदेश के मौसम की बात करें तो 25-Apr-2025 को राजधानी लखनऊ, ताज नगरी आगरा, अयोध्या और बरेली में मौसम के अलग रंग नजर आएंगे। मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो आज शुक्रवार को यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही राज्य 44 जिलों में लू का येलो अलर्ट भी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। शनिवार के लिए भी हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है। हालांकि जिसके बाद यूपी के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। जिसके प्रभाव से यहां कुछ इलाकों में बारिश की बूंदें एक बार फिर दस्तक दे सकती है।

कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार

यूपी में इस समय तेज गर्मी, चिलचिलाती धूप और हवाओं के गर्म थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तापमान में भी निरंतर बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। उत्तरप्रदेश के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार हो चुका है। राज्य के कई जिलों में आज शुक्रवार को भी लू का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग की माने तो एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरप्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। इस दौरान कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। जिसके चलते एक-दो दिन तापमान में बढ़ोत्तरी का सिलसिला थमने से लोगों को राहत मिलने के आसार हैं।

राज्य के इन 44 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से आज शुक्रवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई हैं। इस दौरान राज्य के 44 जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। आज शुक्रवार 25 अप्रैल को वाराणसी, मथुरा, हाथरस, फतेहपुर, प्रतापगढ़, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, अमेठी, आगरा, जालौन फिरोजाबाद,जौनपुर, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, कासगंज, एटा, औरैया, हमीरपुर, महोबा, मैनपुरी, उन्नाव और रायबरेली, इटावा, झांसी, ललितपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर में लू चलने की संभावना है।..प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 841
Tags: #Fire raining from the sky#Heat wave in 44 districts of Uttar Pradesh#Today weather condition
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version