Thursday, March 12, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

सिंधु जल समझौता रद्द: क्या सिंधु जल समझौता…जानें पाकिस्तान के लिए कितना बड़ा झटका है…

DigitalDesk by DigitalDesk
April 24, 2025
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
Indus Water Treaty cancelled know how big a setback it is for Pakistan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सिंधु जल समझौता रद्द: क्या सिंधु जल समझौता…जानें पाकिस्तान के लिए कितना बड़ा झटका है…

सिंधु जल समझौता रद्द करना पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका है। बता दें 1 अप्रैल 1948 को भारत की ओर से दो प्रमुख नहरों का पानी रोका गया था। उस समय पाकिस्तानी पंजाब क्षेत्र की करीब 17 लाख एकड़ जमीन पानी को तरस गई थी। इसके बाद 19 सितंबर 1960 में सिंधु जल समझौता किया गया था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत अब एक बार फिर इन नदियों के पानी को रोकने का ऐेलान कर चुका है। इससे पाकिस्तान में हाहाकार मचना तय है।

Related posts

Amit Shah Lok Sabha speech: लोकसभा में टकराव के बीच सियासी संदेश: पीएम मोदी ने शाह की तारीफ की, स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Amit Shah Lok Sabha speech: लोकसभा में टकराव के बीच सियासी संदेश: पीएम मोदी ने शाह की तारीफ की, स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव खारिज

March 12, 2026
Middle East war: से तेल बाजार में भूचाल IEA ने चेताया—इतिहास की सबसे बड़ी सप्लाई बाधा

Middle East war: से तेल बाजार में भूचाल IEA ने चेताया—इतिहास की सबसे बड़ी सप्लाई बाधा

March 12, 2026
  • 19 सितंबर 1960 में किया गया था सिंधु जल समझौता
  • जवाहरलाल नेहरू और अयूब खान ने किये थे हस्ताक्षर
  • संधि ने छह नदियों के जल को भारत और पाकिस्तान के बीच किया साझा
  • 6 नदियों का पानी बांटने का समझौता
  • समझौते को सिंधु जल संधि कहते हैं
  • भारत को तीन पूर्वी नदियों
  • रावी, ब्यास और सतलुज के पानी का अधिकार मिला था
  • पाकिस्तान को तीन पश्चिमी नदियों का अधिकार मिला
  • सिंधु, झेलम और चिनाब के पानी का इस्तेमाल करने की परमिशन दी
  • सिंधु जल संधि समझौता स्थगित होने से बढ़ेगी पाकिस्तान की मुश्किलें
  • पाकिस्तान में जल संकट छाएगा, बिगड़ेगी आर्थिक स्थिति

पहलगाम आतंकी हमले में दरअसल एक बार फिर पाकिस्तानी साजिश की दुर्गंध आ रही है। खुफिया सूत्र बताते हैं कि आतंकी हमले की साजिश पाकिस्तान की जमीन पर ही रची गई थी। हमले के पीछे हाफिज सईद का करीबी सैफुल्लाह कसूरी का हाथ होने की बात कही जा रही है। ऐसे में देश में एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है। सोशल मीडिया से लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं। पाकिस्तान को सख्त सबक सिखाए जाने की मांग की जा रही है। बताया जाता है इस आतंकी हमले में 28 हिन्दु पर्यटकों की जान चली गई, 17 लोग घायल हैं। ऐसे में पूरा रुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर है। लोग भारत की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे थे।

सिंधु जल संधि को लेकर बता दें कि जिसे रद्द करके भारत ने एक झटके में पूरे पाकिस्तान को प्यासा मारने की रणनीति पर काम किया है। कई बार पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत में लोगों ने सिंधु जल संधि को रद्द करने की मांग की थी। भारत में अब पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक बार फिर जल संधि को खत्म करने की मांग की जा रही थी। जिसे अमल में लाया गया है।

जंग के बाद भी पानी नहीं रोका

बता दें, भारत को आजादी मिलने के बाद पाकिस्तान ने कई बार भारत को जंग के लिए ललकारा। तब भी भारत की ओर से कभी भी इस समझौते को नहीं तोड़ा। न ही पाकिस्तान का कभी पानी रोका। इस समझौते के अनुसार कोई भी देश एकतरफा इस संधि को नहीं तोड़ सकता। इसके नियम को भी नहीं बदल सकता है। भारत और पाकिस्तान दोनों मिलकर ही इस संधि में बदलाव कर सकते हैं, लेकिन भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी ने सख्त फैसला लिया है।
बताया जाता है कि विश्व बैंक की लंबी मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान के मध्य सिंधु जल समझौता हुआ था।यह समझौता लागू होने से पहले 1 अप्रैल 1948 को भारत की ओर से दो प्रमुख नहरों का पानी रोक दिया था। जिससे पाकिस्तानी क्षेत्र वाले पंजाब की 17 लाख एकड़ जमीन पानी सूख गई थी। ऐसे में भारत की ओर से समझौते को रद्द किये जाने के बाद नदियों के पानी रोकने वाला है। जिससे पाकिस्तान में हाहाकार मचना तय है।

आखिर क्या है सिंधु जल संधि

भारत और पाकिस्तान दोनों के बीच बंटवारे के बाद दोनों ही देशों में पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए यह समझौता किया गया था। 19 सितंबर 1960 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति अयूब खान ने मिलकर इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत छह नदियां ब्यास, रावी, सतलुज, सिंधु, चिनाब के साथ झेलम के पानी का उपयोग को लेकर नियम तय किए गए थे। इस समझौते के तहत पाकिस्तान को तीन पश्चिमी नदियां झेलम,सिंधु और चिनाब से संपूर्ण जल प्राप्त हो रहा था। भारत को व्यास, रावी और सतलुज नदियों का जल प्राप्त होता है। नदियों के जल बंटवारे के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों देशों ने सिंधु जल संधि की साल 1960 में की थी। इस संधि में विश्वबैंक मध्यस्थ था। ..प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 467
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version