Tuesday, September 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Haryana Politics: भव्य बने BJP के सबसे युवा MLA, पद और गोपनीयता की ली शपथ   

DigitalDesk by DigitalDesk
November 17, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Haryana Politics: भव्य बने BJP के सबसे युवा MLA, पद और गोपनीयता की ली शपथ   

Haryana Politics BJP youngest MLA Bhavya Bishnoi

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए भव्य बिश्नोई ने पद ओर गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने भव्य को अपने कार्यालय में विधानसभा सदस्य की शपथ दिलाई। अब विधानसभा में बीजेपी विधायकों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। बता दें शपथ ग्रहण के दौरान भव्य के पिता कुलदीप बिश्नोई और पारिवार के दूसरे सदस्य भी मौजूद रहे।

29 साल के हैं भव्य बिश्नोई

बता दें हरियाणा की वर्तमान विधानसभा में 29 वर्षीय भव्य बिश्नोई सबसे युवा विधायक हैं। वर्तमान विधानसभा में 45 विधायक पहली बार निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले दुष्यंत चौटाला सबसे युवा विधायक थे।

Related posts

Gold Silver Price15: सितंबर को सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर; खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट

Gold Silver Price15: सितंबर को सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर; खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट

September 15, 2026
BRICSS ummit: ब्रिक्स डिनर के शाकाहारी मेन्यू पर राहुल गांधी का सवाल, खाने को लेकर क्यों छिड़ी नई सियासत?

BRICSS ummit: ब्रिक्स डिनर के शाकाहारी मेन्यू पर राहुल गांधी का सवाल, खाने को लेकर क्यों छिड़ी नई सियासत?

September 15, 2026

पिता ने छोड़ी थी सीट, बेटे जीत कर की हासिल

आदमपुर सीट सवा तीन माह पहले तीन अगस्त को तत्कालीन कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई के त्यागपत्र से खाली हुई थी। तीन नवंबर को उपचुनाव हुआ और छह नवंबर को मतगणना में भव्य बिश्नोई ने 15 हजार 740 वोटों से जीत दर्ज की है। बता दें भव्य बिश्नोई भजन लाल परिवार से हरियाणा विधानसभा पहुंचने वाले छठे सदस्य हैं। इससे पूर्व उनके दादा भजन लाल, दादी जसमा देवी, उनके ताऊ चंद्र मोहन, पिता कुलदीप और माता रेणुका बिश्नोई भी विधायक रह चुकी हैं।

विधानसभा तक पहुंचे चौटाला परिवार के 8 सदस्य

ळरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री देवी लाल चौटाला परिवार से अब तक कुल आठ सदस्य विधायक निर्वाचित हुए हैं। जिनमें स्वयं देवी लालए उनके तीन पुत्र प्रताप सिंहए ओम प्रकाश चौटालाए रणजीत सिंह जो हरियाणा के मौजूदा बिजली एवं जेल मंत्री है, दो पौत्र अजय चौटाला और अभय चौटाला शामिल हैं। ओपी चौटाला की बड़ी पुत्रवधु एवं अजय चौटाला की धर्मपत्नी नैना चौटाला और बड़े पौते दुष्यंत चौटाला जो हरियाणा के मौजूदा उपमुख्यमंत्री हैं भी विधायक हैं।

राजस्थान से चुनाव लड़ने को तैयार-कुलदीप बिश्नोई

वहीं आदमपुर से पूर्व विधायक और भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर पार्टी राजस्थान से विधानसभा या लोकसभा चुनाव में उतारेगी तो वे चुनाव लड़ने को तैयार हैं। बिश्नोई ने कहा कि उनकी सक्रिय राजनीति जारी रहेगी। हालांकि इच्छा हरियाणा में ही रहने की है लेकिन अगर भाजपा हाईकमान उन्हें राजस्थान से चुनाव लड़ाएगा तो वह तैयार हैं।

पार्टी हित में करते रहेंगे काम

कुलदीप ने कहा पार्टी उन्हें चुनाव में नहीं उतारेगी तो भी निरंतर पार्टी हित में कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बेटा भव्य आदमपुर की जनता के लिए काम करते रहेंगे। वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर कुलदीप बिश्नोई ने प्रहार किया और कहा कि कांग्रेस तो कांग्रेस से जुड़ नहीं रहीए भारत कहां से जोड़ेंगे।

कैबिनेट बैठक में तय होगी विधानसभा सत्र की तारीख

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर फैसला 1 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में होगा। आमतौर पर सत्र दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होता है। स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता का कहना है कि सत्र की संभावित तिथि सरकार से मिलने के बाद विधानसभा की ओर से राज्यपाल को सत्र आहूत करने के लिए पत्र भेजा जाएगा।

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल
Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version